-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वेनेज़ुएला में अमेरिकी कार्रवाई एक ख़तरनाक चलन, एंतोनियो गुटेरेश

Source: UN News: रविवार, 04 जनवरी 2026 00:00 AM (IST)
वेनेज़ुएला में अमेरिकी कार्रवाई एक ख़तरनाक चलन, एंतोनियो गुटेरेश
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने वेनेज़ुएला की स्थिति पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है जहाँ संयुक्त राज्य अमेरिका ने देश में सैन्य कार्रवाई की है. उन्होंने वेनेज़ुएला में अमेरिकी कार्रवाई को एक ख़तरनाक चलन बताया है. मीडिया ख़बरों के अनुसार, अमेरिका ने वेनेज़ुएला पर सैन्य कार्रवाई करके, वहाँ के राष्ट्रपति निकोलस मडूरो और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है. UN Photo/Cia Pak वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मडूरो, यूएन महासभा को सम्बोधित करते हुए. अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में उन्हें हिरासत में लिए जाने की ख़बरें हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने वेनेज़ुएला कार्रवाई के बारे में सोशल मीडिया पर घोषणा की, साथ ही अमेरिकी एटॉर्नी जनरल ने कहा कि राष्ट्रपति मडूरो और उनकी पत्नी को, अमेरिकी भूमि पर, अमेरिकी न्यायालयों में, अमेरिकी न्याय की पूर्ण शक्ति का सामना करकना पड़ेगा.अमेरिकी सैन्य कार्र वाई वेनेज़ुएला की राजधानी काराकास में और उसके आसपास बीती रात शुरू हुई. वेनेज़ुएला ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है. इस कार्रवाई में हताहत होने वाले लोगों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. वेनेज़ुएला की सरकार ने अमेरिकी कार्रवाई को “अत्यन्त गम्भीर सैन्य आक्रमण” बताते हुए, इसकी निन्दा की है.ग़ौरतलब है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और वेनेज़ुएला के बीच कई महीनों से तनाव चल रहा था जो लगातार बढ़ता गया और जिसके दौरान, अमेरिका ने वेनेज़ुएला के तट के आसपास बड़े पैमाने पर सैन्य तैनाती की थी, और तथाकथित ट्रग तस्करी नावों पर घातक हमले भी किए थे. अमेरिका ने हाल के सप्ताहों के दौरान प्रतिबन्धित तेल के टैंकरों को ज़ब्त किए जाने के आदेश भी दिए थे और साथ ही राष्ट्रपति मडूरो को पद से हटाने के लिए ज़मीनी अभियान शुरू करने की धमकियाँ भी दी थीं. Tweet URL क़ानून का शासन क़ायम रहेयूएन महासचिव के प्रवक्ता द्वारा जारी एक वक्तव्य में कहा गया है कि एंतोनियो गुटेरेश ने, इस घटनाक्रम को क्षेत्र के लिए चिन्ताजनक परिणामों वाली स्थिति बताया है. उन्होंने कहा है कि इन घटनाक्रमों को वेनेज़ुएला में स्थिति से अलग हटकर देखा जाए तो इनमें एक ख़तरनाक चलन नज़र आता है.वक्तव्य में यूएन प्रमुख ने सभी पक्षों द्वारा यूएन चार्टर सहित अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का पूर्ण सम्मान किए जाने की अहमियत पर ज़ोर दिया है.वक्तव्य के अनुसार, “वह (यूएन प्रमुख) गम्भीर रूप से चिन्तित हैं कि अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का सम्मान नहीं किया गया है.”यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने, वेनेज़ुएला में तमाम पक्षों से, मानवाधिकारों और क़ानून के शासन का पूर्ण सम्मान करते हुए, समावेशी सम्वाद में शामिल होने का आग्रह किया है.नागरिकों का संरक्षण सुनिश्चित होयूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने भी अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का पूर्ण सम्मान किए जाने की पुकार लगाई है. उन्होंने कहा है, “वेनेज़ुएला के लोगों का संरक्षण बहुत अहम बात है और किसी भी कार्रवाई में इसका पूर्ण ख़याल रखा जाए.”इस बीच वेनेज़ुएला ने न्यूयॉर्क में सुरक्षा परिषद का आपात सत्र बुलाए जाने का औपचारिक अनुरोध किया है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement