Advertisement
यूक्रेन: बीते सप्ताहांत हुए हमलों में आम लोग हताहत, बुनियादी ढाँचे को क्षति

वहीं, बुनियादी सेवाओं में आए व्यवधान से 270 से अधिक नगर एवं गाँव प्रभावित हुए हैं.रूसी सैन्य बलों द्वारा ये हमले, कड़ी सर्दी के मौसम में किए जा रहे हैं, और इस वजह से मानवीय सहायता आवश्यकताओं में उछाल आया है.ओडेसा क्षेत्र को विशेष रूप से निशाना बनाए जाने की जानकारी मिली है, जहाँ यूएन कार्यालय के अनुसार, लगभग हर दिन हमले हो रहे हैं.बीते शुक्रवार को, वहाँ एक बन्दरगाह को निशाना बनाया गया, जिसमें 8 लोग मारे गए और 27 घायल हुए है. इसके बाद भी हमले हुए, जिससे वहाँ बिजली आपूर्ति ठप हो गई और हज़ारों लोग अब इससे प्रभावित हैं.इसके अलावा, ड्निप्रो, ख़ारकीव, मिकोलाइव में भी ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया है, जिसका असर लाखों लोगों पर हुआ है. हमलों में एक स्वास्थ्य केन्द्र व स्कूल को भी क्षति पहुँची है, जबकि दोनेत्स्क, ख़ेरसॉन और ज़ैपोरिझझिया में आम नागरिक हताहत हुए हैं.यूक्रेनी प्रशासन ने OCHA खो बताया कि मिकोलाइव क्षेत्र में एक मानवीय सहायता भंडारण केन्द्र को भी नुक़सान पहुँचा है.सूमी क्षेत्र में, पिछले 3 दिनों में लगभग 40 लोगों को सुरक्षित इलाक़ों की ओर भेजा गया है. वहीं, दोनेत्स्क में 50 बच्चों समेत 330 नागरिकों के लिए यह व्यवस्था की गई है.इस वर्ष, जून महीने के बाद से अब तक, लड़ाई के अग्रिम मोर्चे वाले इलाक़ों से 1.5 लाख लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है. इनमें 16 हज़ार से अधिक बच्चे हैं.मानवीय सहायताकर्मियों ने इस वर्ष, हिंसा प्रभावित अग्रिम मोर्चे वाले इलाक़ों में 7 लाख से अधिक लोगों तक सहायता पहुँचाई है, हालांकि मानवीय सहायता धनराशि की कमी है. इस वजह से, 10 लाख से अधिक लोगों के पास सुरक्षित जल तक पहुँच नहीं है, और न ही संरक्षण या लिंग-आधारित हिंसा से रक्षा के लिए सेवा की सुलभता है. वर्ष 2025 में यूक्रेन के लिए, 2.6 अरब डॉलर की अपील की गई थी, लेकिन फ़िलहाल 1.4 अरब डॉलर की रक़म जुटा पाना ही सम्भव हो पाया है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


