-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रवासियों के योगदान का सम्मान, गहराती चुनौतियों पर चिन्ता भी

Source: UN News: मंगलवार, 23 दिसम्बर 2025 00:01 AM (IST)
प्रवासियों के योगदान का सम्मान, गहराती चुनौतियों पर चिन्ता भी
प्रगति को आगे बढ़ाने में प्रवासन एक शक्तिशाली भूमिका निभा सकता है, मगर, यदि इसका समुचित प्रबन्धन न किया जाए या फिर उसे ग़लत अर्थों में प्रस्तुत किया जाए तो इससे नफ़रत व दरारों को हवा मिल सकती है और सुरक्षा व अवसरों की तलाश कर रहे लोगों का जीवन ख़तरे में पड़ सकता है. संयुक्त राष्ट्र के शीर्षतम अधिकारी एंतोनियो गुटेरेश ने गुरूवार, 18 दिसम्बर, को ‘अन्तरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस’ पर अपने सन्देश में यह बात कही है. हिंसक टकराव, जलवायु सम्बन्धी आपदाओं, आर्थिक कठिनाइयों या फिर बेहतर जीवन की तलाश में हर वर्ष लाखों लोग अपने घरों से सुरक्षित आश्रय या फिर एक बेहतर जीवन की तलाश में अन्य स्थानों का रुख़ करते हैं.एक अनुमान के अनुसार, विश्व भर में 30 करोड़ से अधिक लोग, यानि वैश्विक आबादी का लगभग 4 फ़ीसदी, अपने मूल स्थान से दूर अन्य देशों में रहते हैं.यह अन्तरराष्ट्रीय दिवस एक ऐसा अवसर है, जिसमें विश्व भर में करोड़ों प्रवासियों (migrants) के अमूल्य योगदान को रेखांकित किया जाता है. महासचिव गुटेरेश ने इस दिवस पर अपने सन्देश में ध्यान दिलाया कि प्रवासन, प्रगति का एक शक्तिशाली वाहक है, जिससे अर्थव्यवस्थाओं को ऊपर उठाने, संस्कृतियों को एक-दूसरे से जोड़ने में मदद मिलती है. साथ ही, प्रवासियों के मूल व गंतव्य, दोनों देशों को समान रूप से लाभ पहुँचता है.प्रवासियों के द्वारा कमाए गए धन और फिर उसे मूल देशों में भेजे जाने से वहाँ उनके परिवारों को मदद मिलती है. 2024 में, 905 अरब डॉलर का धन प्रेषण (remittance) हुआ.प्रवासी, श्रम बाज़ारों में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, कौशल सम्बन्धी कमियों को दूर करते हैं, नवाचार व उद्यम को बढ़ावा देते हैं और बुज़ुर्ग होते समाजों में जनसांख्यिकी चुनौतियों से निपटने में भी मदद मिलती है.बढ़ता जोखिममगर, बीते वर्ष, विश्व में पहले से जारी और नए संकटों, हिंसक टकरावों की वजह से मानवीय सहायता आवश्यकताएँ विशाल स्तर पर पहुँच गई, और देश की सीमाओं के भीतर आम लोगों का विस्थापन रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया.यूएन प्रमुख ने आगाह किया कि देशों के बीच सीमाओं को सख़्त बनाया जा रहा है, जबकि तस्करी करने वाले लोग फल-फूल रहे हैं. महिलाओं व बच्चों पर सबसे अधिक जोखिम है.वर्ष 2014 के बाद से अब तक, लगभग 70 हज़ार प्रवासी भूमि और समुद्री मार्गों पर यात्रा करते हुए या तो अपनी जान गँवा चुके हैं या फिर लापता हुए हैं. वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक होने की आशंका है.उन्होंने कहा कि प्रवासन के लिए यदि लचर व्यवस्था हो या फिर उसे सही ढंग से पेश न किया जाए, तो इससे नफ़रत व विभाजन को ईंधन मिलता है और सुरक्षित आश्रय व अवसरों की तलाश कर रहे लोगों के जीवन पर जोखिम पैदा होता है.सुरक्षित व व्यवस्थित प्रवासनयूएन प्रमुख ने ध्यान दिलाया कि 7 वर्ष पहले, अन्तरराष्ट्रीय समुदाय ने सुरक्षित, व्यवस्थित व नियमित प्रवासन को बढ़ावा देने के इरादे से एक समझौते (ग्लोबल कॉम्पैक्ट) को पारित किया था.इस कॉम्पैक्ट का उद्देश्य, प्रवासन से होने वाले लाभों को बढ़ावा देना और उसमें निहित चुनौतियों से निपटना है.महासचिव ने ज़ोर देकर कहा कि टिकाऊ विकास को आगे बढ़ाने और सहनसक्षम समाजों के निर्माण के लिए यह ज़रूरी है कि प्रवासन की शक्ति को संवारा जाए.उनके अनुसार इसकी शुरुआत, उन वृतान्तों को चुनौती देकर करनी होगी, जिनमें प्रवासियों का अमानवीयकरण किया जाता है और उसके बजाय एकजुटता के उदाहरणों को जगह देनी होगी.“आइए, इस अन्तरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस पर, हम हर एक प्रवासी के अधिकारों के लिए खड़े हों और प्रवासन को हर किसी के लिए सुरक्षित व गरिमामय बनाएं.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement