×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:53 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: पारम्परिक चिकित्सा की सम्भावनाओं पर, नई दिल्ली में वैश्विक चर्चा
Source: UN News: शुक्रवार, 19 दिसम्बर 2025 00:01 AM (IST)
पारम्परिक चिकित्सा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का दूसरा वैश्विक शिखर सम्मेलन बुधवार को भारत की राजधानी नई दिल्ली में शुरू हुआ है. भारत सरकार के साथ मिलकर आयोजित इस सम्मेलन में, 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं जो पारम्परिक चिकित्सा पद्यति की सम्भावनाओं, प्रामाणिकता और सुलभता के बारे में चर्चा करेंगे. इनमें मंत्री, वैज्ञानिक, आदिवासी नेता और चिकित्सक शामिल हैं. पारम्परिक चिकित्सा में वो संहिताबद्ध और असंहिताबद्ध पद्धतियाँ शामिल हैं, जो आधुनिक जैव-चिकित्सा से पहले की हैं और आज भी समय के साथ विकसित होती रही हैं. दुनिया भर के अनेक समुदायों के लिए यह चिकित्सा पद्यति, उपचार का मुख्य सहारा है, क्योंकि यह स्थानीय तौर पर आसानी से उपलब्ध, किफ़ायती और साँस्कृतिक रूप से स्वीकार्य है. वहीं कुछ लोगों के लिए यह उनकी पसन्द के अनुसार, अधिक व्यक्तिगत और प्राकृतिक विकल्प है.यूएन स्वास्थ्य एजेंसी-
WHO
के लगभग 90 प्रतिशत सदस्य देश - यानि 194 में से 170 देशों के अनुसार, उनकी 40 से 90 प्रतिशत आबादी, किसी न किसी रूप में पारम्परिक चिकित्सा का उपयोग करती है.WHO के महानिदेशक डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस ने नई दिल्ली में इस दूसरे शिखर सम्मेलन के उदघाटन सत्र के लिए एक वीडियो सन्देश में कहा, “WHO सहस्राब्दियों के ज्ञान को आधुनिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की शक्ति के साथ जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि सर्वजन के लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण को साकार किया जा सके.”उन्होंने कहा, “ज़िम्मेदारी, नैतिकता और समानता के साथ जुड़ते हुए, और एआई से लेकर जीनोमिक्स तक के नवाचारों का उपयोग करके, हम पारम्परिक चिकित्सा की उस क्षमता को उजागर कर सकते हैं, जो हर समुदाय और हमारे ग्रह के लिए अधिक सुरक्षित, अधिक कुशल व अधिक टिकाऊ स्वास्थ्य समाधान दे सकती है.”WHO पारम्परिक चिकित्सा पर 2025–2034 के लिए एक वैश्विक रणनीति पर अमल को आगे बढ़ा रहा है और इस दिशा में, इस वैश्विक शिखर सम्मेलन में भी प्रमुख वैज्ञानिक पहलों और नई प्रतिबद्धताओं की घोषणा होने की उम्मीद है. यह रणनीति मज़बूत साक्ष्यों, बेहतर विनियमन, स्वास्थ्य प्रणालियों में एकीकरण, सहयोग और समुदाय की भागेदारी पर केन्द्रित होगी. © UN News/Anshu Sharma नई दिल्ली में पारम्परिक चिकित्सा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देते कलाकार. स्वास्थ्य प्रणालियों में पारम्परिक चिकित्सा का एकीकरण17 से 19 दिसम्बर तक आयोजित यह शिखर सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है, जब दुनिया भर की स्वास्थ्य प्रणालियों पर दबाव बढ़ रहा है. वैश्विक आबादी का लगभग आधा हिस्सा - यानि 4 अरब 60 करोड़ लोग, आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच से वंचित है,वहीं दो अरब से अधिक लोगों को आर्थिक कठिनाइयों के कारण इलाज तक पहुँचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.WHO के अनुसार, स्वास्थ्य प्रणालियों में पारम्परिक चिकित्सा को शामिल करना किफ़ायती और जन-केन्द्रित इलाज तक पहुँच व विकल्प बढ़ाने के लिए ज़रूरी है. इससे सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (UHC) को भी मज़बूती मिलती है, ताकि लोगों को बिना आर्थिक दबाव के आवश्यक सेवाएँ मिल सकें.उभरते साक्ष्यों से स्पष्ट है कि यह एकीकरण ख़र्च कम करने और स्वास्थ्य परिणाम बेहतर करने में मदद कर सकता है. रोकथाम और स्वास्थ्य संवर्धन पर ध्यान देने से व्यापक सार्वजनिक स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं, जैसेकि एंटीबायोटिक दवाओं का अधिक उचित उपयोग.आवश्यक मानक ज़रूरीहालाँकि, डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों का मानना है कि इसे सही ढंग से लागू करने के लिए मज़बूत वैज्ञानिक साक्ष्य, गुणवत्ता और सुरक्षा के वैश्विक मानक, और प्रभावी नियम-क़ानून ज़रूरी हैं.डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर सिल्वी ब्रियांद ने कहा, “हमें जैव-चिकित्सा और पारम्परिक औषधियों के मूल्यांकन व सत्यापन में समान वैज्ञानिक कठोरता लागू करनी होगी, साथ ही जैव विविधता, सांस्कृतिक विशिष्टताओं और नैतिक सिद्धांतों का सम्मान करना होगा.” © UN News/Anshu Sharma आदिवासी समुदाय वैश्विक आबादी का केवल छह प्रतिशत हिस्सा हैं, लेकिन वे दुनिया की लगभग 40 प्रतिशत जैव विविधता की रक्षा करते हैं. उन्होंने कहा कि आधुनिक समय की उन्नत डेटा विश्लेषण जैसी अग्रणी तकनीकें, और मज़बूत सहयोग, पारम्परिक चिकित्सा के अध्ययन और उपयोग के तरीक़ों को बदल सकते हैं.नवाचार, निवेश और सततताजड़ी-बूटी से बनी दवाओं समेत समूची पारम्परिक चिकित्सा पद्धति, तेज़ी से बढ़ते वैश्विक उद्योगों का आधार है. डब्ल्यूएचओ के अनुसार, पारम्परिक चिकित्सा के सभी नुस्ख़े और जैव-चिकित्सकीय दवाओं का आधे से अधिक हिस्सा, प्राकृतिक संसाधनों से मिलता है. इसलिए ये संसाधन नई दवाओं की खोज के लिए आज भी बेहद महत्वपूर्ण हैं.आदिवासी समुदाय वैश्विक आबादी का लगभग छह प्रतिशत हि्स्सा ही हैं, फिर भी वे दुनिया की क़रीब 40 प्रतिशत जैव विविधता की रक्षा करते हैं. इसलिए पारम्परिक चिकित्सा को आगे बढ़ाने के लिए आदिवासी अधिकारों, निष्पक्ष व्यापार और लाभ-साझेदारी जैसे मुद्दों पर ध्यान देना ज़रूरी है, साथ ही प्राकृतिक संसाधनों का सतत उपयोग भी सुनिश्चित करना होगा.इसके व्यापक उपयोग और महत्व के बावजूद, फ़िलहाल वैश्विक स्वास्थ्य अनुसंधान निधि का एक प्रतिशत से भी कम हिस्सा, पारम्परिक चिकित्सा को आवंटित किया जाता है, जिससे साक्ष्यों और नवाचार में बड़ा अन्तराल बना हुआ है. © UN News/Anshu Sharma WHO के पारम्परिक चिकित्सा शिखर सम्मेलन में अफ़्रीका के विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधि. WHO इस खाई को पाटने के लिए, ‘पारम्परिक चिकित्सा वैश्विक पुस्तकालय’ शुरू कर रहा है, जो अपनी तरह का पहला संसाधन है. इसमें 16 लाख से अधिक वैज्ञानिक अभिलेख शामिल हैं, जिनमें अनुसंधान, नीतियाँ, विनियम एवं पारम्परिक चिकित्सा के विविध उपयोगों पर विषयगत संग्रह शामिल हैं.यह पुस्तकालय 2023 में जी20 और BRICS बैठकों के दौरान राष्ट्राध्यक्षों की अपील के बाद विकसित किया गया है. यह पुस्तकालय, कम आय वाले देशों की संस्थाओं को, 'Research4Life' पहल के तहत, सहकर्मी-समीक्षित सामग्री तक समान ऑनलाइन पहुँच उपलब्ध करवाएगा. साथ ही यह देशों को बौद्धिक सम्पदा संरक्षण के साथ पारम्परिक चिकित्सा का दस्तावेज़ तैयार करने और नवाचार के लिए वैज्ञानिक क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा.WHO के वैश्विक पारम्परिक चिकित्सा केन्द्र की कार्यवाहक निदेशक डॉक्टर श्यामा कुरुविल्ला ने कहा, “पारम्परिक चिकित्सा को आगे बढ़ाना एक साक्ष्य-आधारित, नैतिक और पर्यावरणीय अनिवार्यता है.”उन्होंने कहा, “इस वैश्विक शिखर सम्मेलन से उन परिस्थितियों एवं सहयोगों को बढ़ावा मिलेगा, जो पारम्परिक चिकित्सा को बड़े पैमाने पर सभी लोगों व हमारे ग्रह की समृद्धि में योगदान करने के लिए आवश्यक हैं.”
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces