-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UNODC: भ्रष्टाचार निगल लेता है जीवन के संसाधन, नियंत्रण पाना अनिवार्य

Source: UN News: गुरुवार, 18 दिसम्बर 2025 00:01 AM (IST)
UNODC: भ्रष्टाचार निगल लेता है जीवन के संसाधन, नियंत्रण पाना अनिवार्य
भ्रष्टाचार कोई पीड़ित रहित अपराध नहीं है. भ्रष्टाचार टकरावों और युद्धों को ईंधन देता है, विषमताओं को बढ़ाता है, और ऐसे संसाधनों को निगलता है जो लोगों व पृथ्वी की रक्षा के लिए ज़रूरी होते हैं. ये शब्द यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने, भ्रष्टाचार विरोधी सम्मेलन में व्यक्त किए हैं जो सोमवार को क़तर की राजधानी दोहा में शुरू हुआ है. भ्रष्टाचार के विरुद्ध यूएन कन्वेंशन के लिए देश पक्षों के इस सम्मेलन का यह 11वाँ सत्र है जो शुक्रवार (19 दिसम्बर) तक चलेगा. Tweet URL इस सत्र में वक्ताओं ने भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ाई में, उभरती प्रौद्योगिकियों का ठोस प्रयोग करने और संगठित अपराध व अन्य वित्तीय अपराधों के साथ इसके सम्बन्धों को तोड़ने की पुकार लगाई है.यूएन महासभा अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक ने वीडियो के ज़रिए इस सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा है कि “ भ्रष्टाचार की रोकथाम और अन्ततः इसका पूरी तरह उन्मूलन करना, हम सबका साझा कर्तव्य है. हम जिन लोगों की सेवा करते हैं, उनके प्रति ये हमारी ज़िम्मेदारी है.”यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने भी एक वीडियो सन्देश में कहा, “वित्तीय अपराध में गँवाया गया हर एक डॉलर, दरअसल उन लोगों से चुराया गया डॉलर होता है जो एक बेहतर भविष्य के लिए प्रयास कर रहे होते हैं.”उन्होंने कहा, “कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों में, भ्रष्टाचार को बढ़ाने की क्षमता है, लेकिन, भ्रष्टाचार का पता लगाने और इसकी रोकथाम में मदद की भी क्षमता मौजूद है. मगर इसके लिए नियम-क़ानून और जवाबदेही की आवश्यकता है.”इस समारोह का आयोजन करने वाली यूएन एजेंसी – ड्रग्स व अपराध निरोधक कार्यालय – UNODC के कार्यवाहक कार्यकारी निदेशक जॉन ब्रैंडोलिनो ने कहा, “भ्रष्टाचार, दुनिया भर में, आपराधिक गुटों के संचालन और दंड मुक्ति के साथ मुनाफ़ा कमाने के लिए, ग़ैर-क़ानूनी ढाँचा मुहैया कराता है.”उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी कन्वेंशन के पक्ष देशों से, भ्रष्टाचार पर क़ाबू पाने के लिए, UNODC की पहलों से भरपूर लाभ उठाने और इस सत्र को, इस कन्वेंशन के सार्वभौमिक नज़रिए को एक नए दौर के लिए आगे बढ़ाने के लिए प्रयोग करने का आहवान किया.इस वर्ष के सत्र की थीम है – “भविष्य की शुचिता को आकार देना” और इसमें 170 पक्ष देशों से, 2,500 प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं.क़तर के प्रधानम त्री शेख़ मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जासिम अल थानी ने भी, इस सत्र के उदघाटन समारोह में शिरकत की है.भ्रष्टाचार निरोधक कन्वेंशनयह यूएन कन्वेंशन ही, भ्रष्टाचार नामक अपराध के विरुद्ध क़ानूनी रूप से बाध्य एक मात्र वैश्विक उपाय मौजूद है.यह कन्वेंशन दिसम्बर 2005 में लागू हुआ था और 192 देश इसके पक्ष हैं, इसलिए यह लगभग सार्वभौमिक रूप ले चुका है.इस कन्वेंशन के तहत, पक्ष देश भ्रष्टाचार की रोकथाम और इस अपराध की तरह मानने, इसके विरुद्ध लड़ाई में अन्तरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाने,, चोरी की गई सम्पदाओं को ज़ब्त करने और उनके मालिकों को वापिस लौटाने के लिए क़ानूनी रूप से बाध्य हैं.पक्ष देश साथ ही, निजी व सार्वजनिक (सरकारी) दोनों ही क्षेत्रों में सूचना के आदान-प्रदान व तकनीकी सहायता बेहतर बनाने के लिए भी, क़ानूनी रूप से बाध्य हैं.पक्ष देशों का सम्मेलन (COSP), भ्रष्टाचार विरोधी यूएन कन्वेंशन की, निर्णय लेने वाली मुख्य संस्था है. यह हर दो साल में अपनी बैठक करती है और भ्रष्टाचार निरोधक कन्वेंशन को लागू करने में पक्ष देशों को समर्थन देती है और ऐसे नीतिगत निर्णय लेती है जिनसे भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई के वैश्विक प्रयासों को आकार मिले. © UNODC भ्रष्टाचार के विरुद्ध यूएन कन्वेंशन के पक्ष देशों के सम्मेलन का 11वाँ सत्र, दोहा की राजधानी क़तर में 15 से 19 दिसम्बर तक आयोजित किया जा रहा है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement