-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूएन में म्याँमार व अफ़ग़ानिस्तान के प्रतिनिधित्व पर निर्णय टला

Source: UN News: सोमवार, 15 दिसम्बर 2025 00:00 AM (IST)
यूएन में म्याँमार व अफ़ग़ानिस्तान के प्रतिनिधित्व पर निर्णय टला
संयुक्त राष्ट्र में सदस्य देशों व संगठनों के प्रतिनिधित्व के बारे में निर्णय लेने वाली संस्था – प्रमाण-पत्र समिति (Credentials Committee) ने अफ़गानिस्तान और म्याँमार के प्रतिनिधित्व के बारे में निर्णय एक बार फिर अगले वर्ष के लिए टाल दिया है. यूएन महासभा की यह समिति, संयुक्त राष्ट्र में प्रतिनिधित्व के लिए, सदस्य देशों व संगठनों के प्रतिनिधियों को पहचान पत्र जारी करती है.समिति ने इन दोनों देशों के बारे में अपना निर्णय एक बार फिर टाल दिया है क्योंकि संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान और म्याँमार में सैन्य शासन को, अभी तक वैध सरकारों के रूप में मान्यता नहीं दी है.संयुक्त राष्ट्र में अफ़ग़ानिस्तान और म्याँमार के प्रतिनिधित्व का मुद्दा 2021 से लम्बित है.ग़ौरतलब है कि फ़रवरी 2021 में म्याँमार में सेना ने, चुनी हुई सरकार को हटा दिया था, जबकि उसी वर्ष अगस्त में अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान ने, तत्कालीन राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी की सरकार को हटाकर, सत्ता पर क़ब्ज़ा कर लिया था.संयुक्त राष्ट्र में दोनों देशों के, सत्ता परिवर्तन से पहले तक के प्रतिनिधि अब भी दावा करते हैं कि केवल उन्हें ही अपने देशों का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार है, जबकि दोनों देशों में सत्ता परिवर्तन के बाद की सरकारों ने नए प्रतिनिधियों को नामांकित करने के आवेदन भेजे हैं.यूएन महासभा की प्रमाण-पत्र समिति में नौ सदस्य देश हैं. इस बार, अंडोरा, बोत्सवाना, चीन, डोमिनिकन गणराज्य, मलेशिया, रूस, सेनेगल, त्रिनिदाद और टोबैगो और संयुक्त राज्य अमेरिका, इस समिति के सदस्य हैं.संयुक्त राष्ट्र में सेनेगल के स्थाई प्रतिनिधि कोली सैक, को सर्वसम्मति से इस समिति का अध्यक्ष चुना गया.इस समिति ने अपनी बैठक में, सदस्य देशों की तरफ़ से इस विश्व संगठन में प्रतिनिधित्व के लिए प्राप्त आवेदनों व नामांकनों पर विचार किया.म्याँमार व अफ़ग़ानिस्तान का मुद्दासमिति को म्याँमार के प्रतिनिधित्व के लिए, संयुक्त राष्ट्र में देश के स्थाई मिशन की तरफ़ से 14 अगस्त को और विदेश मंत्रालय की तरफ़ से 19 अगस्त को अलग-अलग आवेदन प्राप्त हुए.इसी तरह, अफ़ग़ानिस्तान के प्रतिनिधित्व के लिए संयुक्त राष्ट्र में देश के स्थाई मिशन के प्रभारी ने 4 सितम्बर को और देश के विदेश मंत्रालय ने 14 सितम्बर को अपने आवेदन जमा किए.समिति के अध्यक्ष ने, यूएन महासभा के मौजूदा 80वें सत्र में, अफ़ग़ानिस्तान और म्याँमार के प्रतिनिधित्व के लिए, अलग-अलग आवेदनों पर विचार करने के बाद प्रस्तावित किया कि इन दोनों देशों के प्रतिनिधित्व के मामले में निर्णय फ़िलहाल टाल दिया जाए.समिति ने यह भी प्रस्तावित किया है कि यूएन महासभा के 80वें सत्र में इन दोनों देशों के प्रतिनिधित्व के बारे में, इसी सत्र के दौरान भविष्य में किसी समय पुनर्विचार किया जा सकता है.समिति के बाक़ी सभी सदस्य उनके प्रस्ताव से सहमत थे, इस तरह इस प्रस्ताव पर मतदान की ज़रूरत नहीं हुई.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement