×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:46 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
एक भारतीय सहित, 5 जलवायु कार्यकर्ताओं को यूएन का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान
Source: UN News: शनिवार, 13 दिसम्बर 2025 00:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने, सतत जलवायु कार्रवाई के लिए, दुनिया भर से पाँच लोगों को सम्मानित किया है, इनमें एक नाम भारत की सुप्रिया साहू का भी है. इन सभी विजेताओं ने जलवायु न्याय से लेकर वन रक्षा और सतत शीतलन से जुड़े मुद्दों पर काम किया है, जिससे लोगों और पृथ्वी की स्थिति में वास्तविक बदलाव आए हैं. इन पाँचों जलवायु कार्यकर्ताओं को, वर्ष 2025 के ‘Champions of the Earth’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इसे संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान माना जाता है.
UNEP
की कार्यकारी निदेशक इन्गेर ऐंडरसन ने कहा है कि जलवायु संकट के वैश्विक प्रभाव में वृद्धि के इस दौर में, समाज के हर क्षेत्र में नवाचार और नेतृत्व पहले से कहीं और ज़्यादा ज़रूरी हो गए हैं.सुप्रिया साहू - भारतपर्यावरणविद सुप्रिया साहू अत्यधिक गर्मी से निपटने के तरीक़ों को नए सिरे से परिभाषित कर रही हैं. इन तरीक़ों में शहरों को ठंडा रखने के लिए प्रकृति की पुनर्बहाली से लेकर, जलवायु परिवर्तन को मद्देनज़र रखते हुए, ढाँचा विकास को बढ़ावा देना शामिल है.सुप्रिया साहू, तमिलनाडु सरकार में सहायक मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें ‘प्रेरणा और कार्रवाई’ के लिए सम्मानित किया गया है.उन्होंने कहा कि “तमिलनाडु जैसे प्रदेश के लिए, भविष्य के प्रति तैयार रहना बेहद ज़रूरी है, ताकि हम जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने, उनके प्रभावों को कम करने व अनुकूलन के लिए सक्षम बन सकें. इस समय हम इन्हीं चुनौतियाँ का सामना कर रहे हैं.” सुप्रिया साहू ने, इस चुनौती से निपटने के लिए स्कूलों में ‘ठंडी छत’ परियोजना की शुरुआत की, जिसके तहत छतों पर सौर परावर्तक रंग से पुताई की जाती है. इससे तापमान 5 से 8 डिग्री तक घट जाता है. उन्होंने कहा कि “आप कल्पना कर सकते हैं कि गर्मियों में कक्षा-कमरों का तापमान अक्सर 40 डिग्री से ऊपर पहुँच जाता है. ऐसे में तापमान में 5–8 डिग्री की कमी भी, छात्रों के लिए बड़ी राहत साबित होती है.”सुप्रिया साहू, हरित तमिलनाडु मिशन का नेतृत्व कर रहीं हैं. इस मिशन के तहत, शीतलन प्रयासों में ‘ठंडी छत’ पहल और बड़े पैमाने पर पौधारोपण कार्यक्रम शामिल हैं. उन्होंने कहा, “अब तक हम 10 करोड़ से अधिक पेड़ लगा चुके हैं और यह अभियान पूरी रफ़्तार से जारी है. दूसरा कार्यक्रम, जिस पर हमें विशेष गर्व है, वह है मैंग्रोव पहल, जोकि तमिलनाडु का मैंग्रोव मिशन है.”“हमने, स्थानीय समुदायों के सहयोग से, लगभग 4 हज़ार 300 हैक्टेयर क्षेत्र में नए मैंग्रोव लगाए हैं और लगभग 2 हज़ार 200 हैक्टेयर क्षेत्र में मैंग्रोव बहाली का कार्य किया है.”सुप्रिया साहू बताती हैं कि यह उपलब्धि केवल हमारी योजना और टीम के प्रयासों से ही नहीं, बल्कि स्थानीय समुदायों को शामिल करने, उनसे सुझाव लेने और नर्सरी तैयार करने में, उनकी सक्रिय भागेदारी के कारण सम्भव हो सकी है.प्रशान्त द्वीप का छात्र समूह © UNEP प्रशान्त द्वीप के छात्र समूह को नीति नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया है. इस समूह की युवा नेता सिंथिया होनियूही ने, वर्ष 2024 में, हेग स्थित अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय (
ICJ
) में अपनी आवाज़ बुलन्द की थी. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि जलवायु परिवर्तन उनके अपने देश, सोलोमन आइलैंड्स जैसे अन्य प्रशान्त द्वीप देशों को, विनाश की ओर धकेल रहा है.सिंथिया होनियूही ने अपने गै़र-सरकारी संगठन (NGO) के माध्यम से, अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय से यह ऐतिहासिक राय प्राप्त की: देश, जलवायु नुक़सान को रोकने और मानवाधिकारों की रक्षा करने के लिए क़ानूनी रूप से ज़िम्मेदार हैं.वह वैश्विक जलवायु क़ानून को नया आकार देने और संवेदनशील देशों को सशक्त बनाने में मदद कर रही हैं.मैरियम इस्सोफ़ोउ - निजेर/फ़्रांस © UNEP/Duncan Moore मैरियम इस्सोफ़ोउ को उद्यमशील दृष्टिकोण के लिए सम्मानित किया गया है. प्रिंसिपल और संस्थापक, मैरियम स्थानीय सामग्रियों और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित वास्तुकला के माध्यम से, साहेल क्षेत्र में, सतत और जलवायु-सहनशील इमारतों की परिभाषा बदल रही हैं.वह अफ़्रीका के निर्माण वातावरण को, आकार देने वाले नए डिज़ाइनरों की पीढ़ी को प्रेरित कर रही है.मैरियम इस्सोफ़ोउ ने निजेर में, ‘Hikma Community Complex’ जैसी परियोजना का एक नमूना पेश किया. इसमें शीतलन की तकनीकों का प्रयोग हुआ है, जो इमारतों को एयर कंडीशनिंग के बिना ही, क़रीब 10 डिग्री तक ठंडा रखती हैं.इमाज़ोन - ब्राज़ील © UNEP/Thomas Mendel ब्राज़ील की इमाज़ोन को विज्ञान और नवाचार के लिए पुरस्कार से नवाज़ा गया है.उन्होंने, AI आधारित वनों की कटाई का पूर्वानुमान लगाने वाले मॉडल विकसित किए हैं, जो नीतियों को दिशा देते हैं और ऐमेज़ॉन वर्षावन की सुरक्षा में, क़ानून लागू करने में मदद करते हैं. साथ ही, यह मॉडल टिकाऊ आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देते हैं.विज्ञान और AI-संचालित भौगोलिक उपकरणों का इस्तेमाल करके, वनों की कटाई रोकने के प्रयासों में, इमाज़ोन का यह ग़ैर-लाभकारी अनुसंधान संस्थान, वन प्रशासन को मज़बूती देता है.साथ ही, यह हज़ारों क़ानूनी मामलों का समर्थन करने और अवैध वनों की कटाई के असली पैमाने को उजागर करने में सफल रहा है, जिससे ऐमेज़ॉन घाटी में स्थाई और प्रणालीगत बदलाव आया है.मैनफ़्रेडी कैलटागिरोन (मरणोपरान्त) © UNEP मैनफ़्रेडी कैलटागिरोन को जीवनकाल उपलब्धि (Lifetime Achievement) सम्मान दिया गया है. उन्होंने अपना पूरा पेशेवर जीवन, इस समय की सबसे गम्भीर चुनौतियों में से एक, जलवायु परिवर्तन, को समर्पित किया.मैनफ़्रेडी कैलटागिरोन ने सभी के लिए उपलब्ध, विश्वसनीय और कारगर डेटा के माध्यम से, मौजूदा ज्ञान को प्रभावी जलवायु कार्रवाई में बदलने के प्रयासों का नेतृत्व किया.उन्होंने, UNEP की अन्तरराष्ट्रीय मीथेन उत्सर्जन अनुसन्धान केन्द्र के पूर्व प्रमुख के रूप में, मीथेन उत्सर्जन में पारदर्शिता और विज्ञान-आधारित नीतियों को आगे बढ़ाया, जिससे मीथेन गैस के उत्सर्जन पर योरोपीय संघ के प्रथम नियमों और वैश्विक ऊर्जा नीति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces