-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

DRC में लड़ाई, अनेक लोग हताहत, खाद्य सहायता बाधित, विशाल विस्थापन

Source: UN News: शनिवार, 13 दिसम्बर 2025 00:00 AM (IST)
DRC में लड़ाई, अनेक लोग हताहत, खाद्य सहायता बाधित, विशाल विस्थापन
काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) पूर्वी इलाक़े में हाल में फिर भड़की लड़ाई ने, 70 से अधिक लोगों की जान ले ली है और दो लाख से अधिक लोगों को विस्थापित कर दिया है. इनमें से हज़ार लोग खाद्य सहायता से वंचित हो गए हैं. संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने आगाह किया है कि इस नई मानवीय आपदा का दायरा इतना बढ़ रहा है कि इसके प्रभाव सीमाओं से पार तक भी देखे जा सकते हैं.संयुक्त राष्ट्र के आपदा राहत समन्वय कार्यालय – OCHA ने कहा है कि दक्षिण कीवू प्रान्त में अनेक स्थानों पर भीषण लड़ाई भड़कने के कारण, 2 दिसम्बर के बाद से स्थिति बहुत तेज़ी से ख़राब हुई है.मीडिया ख़बरों के अनुसार, सशस्त्र गुट – एम23 के सदस्य बुधवार को उवीरा शहर में दाख़िल हो गए और वहाँ के लोगों ने अत्यधिक भय व अनिश्चितता के हालात बयान किए हैं.डीआरसी में यूएन सहायता मिशन – MONUSCO द्वारा संचालित रेडियो ओकापी ने बताया है कि दिसम्बर के शुरुआती दिनों से, काँगो की सेनाओं व सशस्त्र गुटों के दरम्यान इस लड़ाई में 74 से अधिक आम लोग मारे गए हैं और कम से कम 83 लोग घायल हुए हैं.सीमा पार भी असररेडियो ओकापी के अनुसार, हज़ार लोग सीमा पार करके, बुरुंडी व रवांडा में पहुँचे हैं.विस्थापित लोगों में से अधिकतर को, दक्षिण कीवू में ऐसे स्थानों पर पनाह लेनी पड़ी है जहाँ पहले से ही अत्यधिक भीड़ है और वहाँ स्वच्छता की स्थिति कमज़ोर होने के कारण बीमारियाँ फैलना का भी ख़तरा उत्पन्न हो गआ है. विस्थापित महिलाओं व लड़कियों को, अत्यधिक भीड़ वाले स्थानों पर, लैंगिक हिंसा के बढ़ते ख़तरों का सामना करना पड़ रहा है.देश में असुरक्षा के कारण, ज़रूरतमन्द लोगों तक खाद्य व चिकित्सा देखभाल सहित, मानवीय सहायता कार्यक्रम प्रभावित हुए हैं.संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फ़रहान हक़ ने, न्यूयॉर्क में मुख्यालय में बताया कि विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने दक्षिण कीवू में अपने सहायता अभियान स्थगित कर दिए हैं, जिसके कारण 25 हज़ार लोगों को, जीवनरक्षक, खाद्य सहायता नहीं मिल पाएगी.प्रवक्ता ने बताया कि इस संकट का मानवीय प्रभाव, सीमाओं से पार भी पहुँच रहा है और 5 से 8 दिसम्बर के दरम्यान, लगभग 25 हज़ार लोग, बुरुंडी में पहुँचे हैं. कुछ लोगों के रवांडा में भी पहुँचने की ख़बरें हैं.इन दोनों ही देशों में मानवीय सहायता साझीदारों और राष्ट्रीय अधिकारियों ने, अपने आपदा राहत अभियान तेज़ किए हैं, जिनमें ताज़ा भोजन, सुरक्षित पानी और स्वास्थ्य सेवाएँ शामिल हैं.तमाम सहायता एजेंसियों ने कहा है कि धन की कमी ने, इस आपदा को और जटिल बना दिया है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement