×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:07 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
मिट्टी के घरों से लेकर पारम्परिक लोक गीतों तक: जीवित विरासतों को मिला वैश्विक मंच
Source: UN News: शनिवार, 13 दिसम्बर 2025 00:00 AM (IST)
पनामा के क्विन्चा घरों से लेकर यमन की हदरामी दान परम्परा तक, श्रीलंका की पारम्परिक किथुल टैपिंग तकनीक, बांग्लादेश की टांगाइल साड़ी बुनाई, पाकिस्तान के सिन्ध-थर क्षेत्र का मिट्टी से बना लोक वाद्य बोरींडो, और अफ़ग़ानिस्तान की सूक्ष्म चित्रकला को वैश्विक पहचान मिली है. इस सप्ताह नई दिल्ली में, जब यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर (ICH) की सुरक्षा के लिए अन्तर-सरकारी समिति ने, अब तक के सबसे बड़े दौर का नामांकन पूरा किया, तो सन्देश स्पष्ट था - जीवित विरासत तभी टिकती है, जब उसे अहमियत दी जाए, उसका अभ्यास किया जाए और उसे आगे बढ़ाया जाए. नई दिल्ली के सभागार में जैसे ही विभिन्न देशों की पारम्परिक कलाओं के नामांकन पर फ़ैसला सुनाया जाता, तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठती. बहुत से चेहरों पर राहत और जश्न के बीच, वर्षों की शान्त मेहनत को पहचान मिलने की चमक साफ़ नज़र आती.यह कोई साधारण बैठक नहीं थी - यह वह क्षण था, जब गीत, अनुष्ठान, शिल्प और जीवन-शैली की वे परम्पराएँ, जो अक्सर वैश्विक सुर्ख़ियों से दूर रहती हैं, दुनिया के मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही थीं.यूनेस्को के नई दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक और अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर पर 2003 के यूनेस्को सम्मेलन के पूर्व सचिव (2016–2023) टिम कर्टिस के अनुसार, इस वर्ष का सत्र असाधारण रहा. इस बार अब तक के सबसे अधिक नामांकन, यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल हुए हैं – कुल मिलाकर 78 देशों के 67 तत्व.यह संख्या अपने आप में बहुत कुछ कहती है - लेकिन इसकी असली कहानी उन लोगों में बसी है, जो इन परम्पराओं को जीते और आगे बढ़ाते हैं. © UNESCO/Paras Mendiratta हाथों से बने घर, ख़ुशी के पारम्परिक गीतसत्र के बाहर गलियारों में, पनामा से आई ICH NGO फ़ोरम की प्रतिनिधि इरीना रूइज़ फ़िगुएरोआ ने क्विन्चा घरों की परम्परा के बारे में बताया - ऐसे घर, जो स्थानीय प्राकृतिक सामग्री से, पीढ़ियों से चले आ रहे ज्ञान के सहारे, सामूहिक रूप से बनाए जाते हैं.उन्होंने कहा, “ये घर सिर्फ़ इमारतें नहीं हैं. इन्हें पूरा समुदाय मिलकर बनाता है, जहाँ महिलाएँ और युवा साथ काम करते हैं. इस परम्परा को सुरक्षित रखने का अर्थ है, अपने समुदायों को मज़बूत बनाए रखना.” © UNESCO/Paras Mendiratta सभागार के दूसरे छोर पर यमन के प्रतिनिधिमंडल में ख़ुशी की लहर दौड़ गई. यूनेस्को में यमन के राजदूत मोहम्मद जुमेह को ख़बर मिली थी कि संगीत, कविता और सामूहिक सहभागिता की जीवित परम्परा हदरामी दान को सूची में शामिल कर लिया गया है.उन्होंने कहा, “ऐसे समय में जब यमन से अक्सर केवल संघर्ष व निराशा भरी ख़बरें ही आती हैं, यह मान्यता ख़ुशी लेकर आई है. फ़ोन लगातार बज रहे हैं, और लोगों को लग रहा है कि उन्हें देखा और पहचाना गया है.”टिम कर्टिस के लिए, ऐसे ही क्षण उस विरासत का सार हैं, जिसे यूनेस्को अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर यानि जीवित विरासत कहता है.उन्होंने कहा कि अमूर्त धरोहरें, स्मारकों या इमारतों से अलग हैं. यह उन तरीक़ों में बसती हैं, जिनसे समुदाय अपना जीवन जीते हैं - वे कैसे उत्सव मनाते हैं और कैसे अपनी पहचान व्यक्त करते हैं. उन्होंने कहा कि यह विरासत जड़ नहीं होती; यह पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ते हुए, बदलती भी रहती है, जिससे वर्तमान पीढ़ी के लिए अर्थपूर्ण बनी रहे. © UN News/Rohit Upadhyay गौरव, दृढ़ता और अस्तित्वयूक्रेन के सांस्कृतिक विशेषज्ञ ओलेकसेंदर बुत्सेंको के लिए, विरासत की सुरक्षा अब और भी ज़्यादा ज़रूरी हो गई है.उन्होंने कहा कि यूक्रेन में जारी युद्ध से समुदाय यह समझ चुके हैं कि विरासत की रक्षा कितनी ज़रूरी है. “पिछले तीन वर्षों में हमने अपने राष्ट्रीय रजिस्टर में 80 से अधिक तत्व जोड़े हैं. अब लोग समझते हैं कि विरासत उन्हें संबल देती है - ऐसे समय में एक ठोस पहचान, जब बाक़ी सब कुछ अनिश्चित लगता है.”यह जुड़ाव कई सम्वादों में सुनाई दिया.युगांडा के प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख डोरीन रूथ अमुले के मुताबिक़, अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर इनसानों के दिल तक सीधे पहुँचती है.उन्होंने कहा कि यह आध्यात्मिकता, पर्यावरण, संगीत और जीवन-व्यवहार से जुड़ी होती है - और यही वे चीज़ें हैं जो हमें इनसान बनाती हैं और एक-दूसरे से जोड़ती हैं. कभी-कभी किसी नामांकन को मंज़ूरी नहीं भी मिले, फिर भी यह पूरी प्रक्रिया समुदायों को भीतर से मज़बूत करती है. © UN News/Rohit Upadhyay जब पहचान भविष्य बदलती हैटिम कर्टिस के मुताबिक़, यह मान्यता केवल प्रतीकात्मक नहीं होती. जब किसी तत्व को सूची में शामिल किया जाता है, तो समुदायों को गर्व का अहसास होता है और उनकी परम्परा को दुनिया भर में पहचान मिलती है. कुछ मामलों में इससे सहयोग के रास्ते भी खुलते हैं - जैसेकि वित्तपोषण, शिक्षा कार्यक्रम और युवजन की बढ़ती रुचि.चिली में सांस्कृतिक विरासत की उप मंत्री कैरोलिना पेरेज़ कोर्तेस ने बताया कि उनके देश की पारिवारिक सर्कस परम्परा के सूची में शामिल होने के साथ यह असर स्पष्ट दिखा. “यह परम्परा 200 वर्षों से भी अधिक पुरानी है. अब इसे केवल देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया पहचान रही है. इससे सर्कस परिवारों को सहयोग देने की हमारी ज़िम्मेदारी और मज़बूत होती है व उन्हें आगे बढ़ने के साधन मिलते हैं.” © UNESCO/Paras Mendiratta इसी तरह की उम्मीदें साइप्रस की 6,000 साल पुरानी कमांडारिया मदिरा (Wine) बनाने की परम्परा से भी जुड़ी थीं, जिसे हाल ही में सूची में शामिल किया गया.साइप्रस की विशेषज्ञ एंजेला निकोलाओ-कॉनारी के अनुसार, यह मान्यता युवाओं को ग्रामीण इलाक़ों की ओर लौटने के लिए प्रेरित कर सकती है. इससे यह विरासत आर्थिक और सांस्कृतिक, दोनों स्तरों पर अधिक टिकाऊ बनती है.टिम कर्टिस ने पीढ़ियों के बीच इस कड़ी को संरक्षण की असली कुंजी बताया. अगर युवा इसे आगे नहीं ले जाते, तो विरासत एक या दो पीढ़ियों में ख़त्म हो जाती है. इसी लिए शिक्षा और प्रासंगिकता इतनी अहम हैं. © UNESCO/Paras Mendiratta बदलती दुनिया में विरासत का संरक्षणनगरीकरण, प्रवासन और जलवायु परिवर्तन कई परम्पराओं को प्रभावित कर रहे हैं. लेकिन टिम कर्टिस का कहना है कि संरक्षण ऊपर से थोपकर नहीं किया जा सकता.उन्होंने कहा कि इन परम्पराओं की बागडोर समुदायों के हाथ में ही रहनी चाहिए. सोशल मीडिया और डिजिटल मंच जैसी तकनीकें मददगार साबित हो सकती है, लेकिन इसका इस्तेमाल कैसे करना है, यह फ़ैसला समुदायों के हाथों में ही रहना चाहिए.यह सोच ज़मीन पर भी दिखाई दे रही है. © UN News/Rohit Upadhyay मसिराह अलनेज़ी ने बताया कि कुवैत और मिस्र में, पारम्परिक बेदुईन बुनाई, किस तरह शरणार्थी महिलाओं के लिए सम्मान और रोज़गार का साधन बन गई है.नॉर्वे में, टोकरी बनाने वाली कलाकार, हेगे इरेन आसदाल ने बताया कि वह किशोरों को बुनाई से पहले प्रकृति से सामग्री जुटाने और उसे तैयार करने की प्रक्रिया सिखाती हैं. बात सिर्फ़ टोकरी बनाने की नहीं है, अपने पर्यावरण को समझना भी उतना ही ज़रूरी है.इंडोनेशियाई वस्त्रों से लेकर भारत की चमड़े की कठपुतली कला तक, सारी कहानियाँ एक ही सच्चाई कहती हैं: जीवित विरासत तभी जीवित रहती है, जब उसे जिया जाए, सिखाया जाए और सम्मान दिया जाए. © UN News/Rohit Upadhyay मानवता का उत्सवइसका एक सटीक उदाहरण दीपावली को, मानवता की सूची में शामिल किए जाने के साथ सामने आया. समिति के अध्यक्ष और यूनेस्को में भारत के राजदूत विशाल शर्मा ने कहा, “अब तक दीपावली भारत का त्योहार थी. आज से यह पूरी मानवता का त्योहार है.”टिम कर्टिस के मुताबिक़, यही वजह है कि संरक्षण का काम इतना अहम है. “हम इनसान इसलिए हैं क्योंकि हम सांस्कृतिक जीव हैं.” "तेज़ी से बदलती दुनिया में यह ज़रूरी हो जाता है कि जीवित परम्पराओं को पहचान दी जाए, उनकी रक्षा की जाए और उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाया जाए." © UNESCO/Paras Mendiratta बैठक के समापन पर प्रतिनिधि फिर से बातचीत में जुट गए - कुछ ख़ुशी से भरे, कुछ चिन्तन में डूबे - लेकिन सभी एक ही विश्वास की डोर से जुड़े थे कि गीत, अनुष्ठान, शिल्प और उत्सव अतीत की बातें नहीं हैं, बल्कि वे जीवित धागे हैं, जो समुदायों को जोड़ते हैं.तेज़ी से बदलती दुनिया में, वे हमें याद दिलाते हैं कि हम कौन हैं - और हम क्या बने रहना चाहते हैं.
नई सूची की सम्पूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है.
© UN News/Rohit Upadhyay
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces