×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:49 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: हर बड़े बदलाव की सीढ़ी का पहला क़दम होता है ‘घर से शुरू’
Source: UN News: बुधवार, 10 दिसम्बर 2025 00:01 AM (IST)
भारत में ओडिशा के एक छोटे से गाँव की चमेली जेना के पास हमेशा आवाज़, आत्मविश्वास और लोगों से बात करने की क्षमता थी. कमी थी तो केवल एक अवसर की. उनके परिवार ने जैसे ही चेमेली जेना के फ़ैसलों में उनका साथ दिया और उनकी घर की कुछ ज़िम्मेदारियाँ उनसे हटाईं तो चमेली की दुनिया बदल गई. चमेली अब केवल अपने घर के लिए ही नहीं, पूरे समुदाय के लिए काम कर रही हैं. यही दृष्टिकोण है, भारत में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (
UNDP
) के अभियान ‘घर से शुरू’ का – जब समर्थन घर से मिलता है, तो महिलाएँ लम्बी उड़ान भरती है और बदलाव पूरे समुदाय तक पहुँचता है.ओडिशा के पुरी ज़िले के तटीय गाँव अलुपतना की चमेली जेना ने दसवीं तक शिक्षा हासिल की है. चमेली घर के कामों में निपुण, आत्मविश्वासी और अपने स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) में हमेशा बेझिझक बोलने वाली रही हैं. लेकिन उनकी प्रतिभा का दायरा अब तक रसोई और घर की चाहरदीवारी तक ही सिमटा था.वह हँसकर कहती हैं, “मैं एकदम आदर्श बहू थी. हर समय घरवालों के लिए ही व्यस्त रहती थी. कभी सोचा ही नहीं कि अपने लिए भी कुछ कर सकती हूँ.”शुरुआती झिझकउनके स्वयं सहायता समूह ने उनकी क्षमता पहचानी और ECRICC परियोजना (Enhancing Climate Resilience of India’s Coastal Communities) के तहत “जलवायु चैम्पियन” के लिए उनका नाम सुझाया.चमेली झिझकीं - “जलवायु परिवर्तन” उनके लिए अब तक सिर्फ़ एक किताबी शब्द था, ज़िन्दगी का हिस्सा नहीं.लेकिन एक स्थानीय सरकारी स्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक, उनके ससुर धरनीधर जेना ने उनमें छुपी क्षमता पहचानी.धरनीधर जेना कहते हैं, “इनकी आवाज़ प्रभावशाली है. लोगों को इनकी बात ध्यान से सुनने पर मजबूर कर देती है. सोचा, क्यों न इस आवाज़ का प्रयोग किसी अच्छे काम में लगाया जाए.”परिवार के इस भरोसे ने चमेली को पहली बैठक तक पहुँचा दिया. वहाँ उन्होंने ध्यान से बातें सुनीं, सवाल पूछे और तेज़ी से सीखा. उनकी सक्रियता और समझ देखकर टीम ने उन्हें “जलवायु चैम्पियन” के रूप में चुन लिया. © UNDP India घर का समर्थनउनके पति प्रकाश जेना चिल्का झील में डॉल्फ़िन-दिखाने वाली नाव चलाते हैं. शुरुआत में वह सहज नहीं थे.वह बताते हैं, “गाँव की बैठकों तक तो ठीक था. लेकिन बाहर जाना… वह पहली बार अकेले जा रही थीं. मुझे डर लगता था.”तभी ससुर ने बेटे को मनाया, “डर को उसका रास्ता मत रोकने दो. हम उसका साथ देंगे.”प्रकाश ने शुरुआत में चमेली को पास के गाँव नुआगाँव तक ख़ुद पहुँचाना और वापिस लाना शुरू किया. जब वो परियोजना से जुड़े लोगों से मिले, वहाँ का माहौल देखा, और धीरे-धीरे उनकी चिन्ता कम होती गई.जैसे-जैसे चमेली का प्रशिक्षण और यात्राएँ बढ़ीं, गाँव में कानाफूसी भी बढ़ी. चमेली बताती हैं, “कुछ लोग मेरे बाहर जाने पर ताने मारते थे और मेरे पति को भी भड़काने की कोशिश करते थे.”लेकिन इस बार वह नहीं रुकीं. क्योंकि इस बार उनका परिवार, उनके साथ खड़ा था. © UNDP India नई शुरुआतचमेली जेना आज ECRICC परियोजना के 304 जलवायु नायक-नायिकाओं में से एक हैं. वह 40 किसानों के साथ जलवायु-अनुकूल धान खेती (System of Rice Intensification (SRI) पर काम करती हैं और विभिन्न विभागों के साथ मिलकर पौधारोपण, जागरूकता कार्यक्रम व पशु–टीकाकरण अभियानों का समन्वय सम्भालती हैं.उनके ससुर आज भी उनके “पहले शिक्षक” की तरह उनके साथ हैं.चमेली कहती हैं, “मैं जब काम से लौटती हूँ तो वे इंतज़ार करते हैं कि मैंने क्या नया सीखा. अगर कुछ समझ नहीं आए, तो वही बैठकर समझाते हैं.”सास के साथ-साथ पति भी घर के काम में हाथ बँटाते हैं, और मिल-बाँटकर ज़िम्मेदारियाँ सम्भालते हैं.अब गाँव के लोग उन्हें सम्मान देते हैं और सलाह लेने आते हैं.प्रकाश मुस्कुराकर कहते हैं, “पहले वो केवल घर की चाहरदीवारी तक सीमित थीं. आज वही हमारे घर की पहचान बन गई हैं.” © UNDP India दृश्यता की शक्तिकाम का असर सिर्फ़ समुदाय में नहीं, घर में भी दिखने लगा है. भुवनेश्वर में पढ़ रहा उनका बेटा, जो पहले जेबख़र्च माँगने में हिचकिचाता था, अब सीधे अपनी माँ से बात करता है.चमेली मुस्कुराकर बताती हैं, “पहली बार मेहनताना मिला तो उसने मुझसे अपने दोस्तों को दावत देने के लिए पैसे माँगे. मुझे बहुत ख़ुशी हुई.”घर की छोटी–छोटी ज़रूरतों में योगदान देने से उन्हें वह आत्मनिर्भरता महसूस होती है.चमेली कहती हैं, “पहला क़दम सबसे मुश्किल था. लेकिन एक बार वो उठा लिया, तो बाक़ी रास्ता आसान हो गया. मैं हमेशा काम करना चाहती थी, दुनिया देखना चाहती थी और चाहती थी कि दुनिया भी मुझे देखे.”चमेली जेना की कहानी दिखाती है कि जब बदलाव ‘घर से शुरू’ होता है, तब बदलाव केवल एक महिला तक सीमित नहीं रहता, वह पूरे समुदाय का मार्ग रौशन करता है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces