-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक-एक जीवन अहम: संकटों में घिरे समुदायों के लिए, $33 अरब की अपील

Source: UN News: मंगलवार, 09 दिसम्बर 2025 00:01 AM (IST)
एक-एक जीवन अहम: संकटों में घिरे समुदायों के लिए, $33 अरब की अपील
हिंसक टकराव, जलवायु उथलपुथल, भूकम्प, बीमारियाँ, बर्बाद फ़सलें. विश्व भर में, ऐसी अनेक चुनौतियों की वजह से करोड़ों लोग अत्यधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जीवन गुज़ारने के लिए मजबूर हैं, जबकि ज़रूरतमन्द समुदायों तक मानवीय सहायता पहुँचाने के लिए धनराशि में कटौतियाँ हो रही हैं. इस पृष्ठभूमि में, संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2026 के दौरान, 13 करोड़ से अधिक लोगों को सहारा देने के इरादे से 33 अरब डॉलर की वैश्विक मानवतावादी अपील जारी की है. आपात राहत मामलों के लिए यूएन कार्यालय (OCHA) ने सोमवार को अपनी अपील जारी करते हुए बताया कि उनकी तात्कालिक प्राथमिकता, 23 अरब डॉलर की धनराशि के साथ 8 करोड़ से अधिक लोगों की जीवनरक्षा करना है.वर्ष 2026 में, कुल मिलाकर 33 अरब डॉलर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि 23 देशों में सहायता अभियान और शरणार्थियों व प्रवासियों के लिए 6 अन्य योजनाओं के तहत 13.5 करोड़ लोगों को सहायता मुहैया कराई जा सके.यूएन मानवतावादी कार्यालय के अवर महासचिव टॉम फ़्लैचर ने बताया कि इस अपील में यह स्पष्ट है कि हमें अपनी सामूहिक ऊर्जा को पहले कहाँ केन्द्रित करने की आवश्यकता है: हर एक जीवन पर.“वैश्विक मानवतावादी समीक्षा 2026, सुधार, साक्ष्य और दक्षता पर आधारित है. हम स्थानीय संगठनों को शक्ति हस्तांतरित कर रहे हैं, ज़रूरतमन्द लोगों के हाथ में सीधे और धन रख रहे हैं, और इसके साथ ही, हम आदर्शवाद, सौम्यता और आशा के साथ मानवतावादी कार्रवाई को नए सिरे से जीवन और कल्पना दे रहे हैं.”यूएन कार्यालय की यह अपील एक ऐसे समय में जारी हुई है जब मानवीय सहायता कार्यों के लिए धन कटौतियों के बीच दबाव बढ़ रहा है. कुछ क्षेत्रों में राहत अभियान ठप हो गए हैं.2025 के लिए मानवतावादी अपील के ज़रिए 12 अरब डॉलर ही जुटाए जा सके, जोकि पिछले एक दशक में सबसे कम है. 2024 की तुलना में 2025 में, 2.5 करोड़ कम लोगों को मदद पहुँचाई गई.सुलगते हालात Tweet URL और इसके नतीजे स्पष्ट नज़र आ रहे हैं: भूख संकट गहरा हुआ है, स्वास्थ्य प्रणालियों पर भीषण दबाव है, शिक्षा व्यवस्था बिखर रही है, बारूदी सुरंगों को हटाने का कार्य अवरुद्ध है और परिवारों को हर दिन एक नई चुनौती से जूझना पड़ रहा है.आश्रय, नक़दी सहायता और संरक्षण सेवाएँ मुहैया करा पाना कठिन होता जा रहा है.इस बर्बादी के बीच, आम नागरिक युद्ध की पीड़ा में झुलस रहे हैं, जबकि युद्ध के नियमों के प्रति पूर्ण रूप से बेपरवाही बरती जा रही है. इस वर्ष, 320 से अधिक सहायताकर्मियों की जान गई, जिनमें अधिकाँश स्थानीय कर्मचारी थे.वर्ष 2026 में, सबसे अधिक सहायता धनराशि का आग्रह क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े (4.1 अरब डॉलर) के लिए किया गया है, जहाँ हिंसा व विध्वंस से पीड़ित क़रीब 30 लाख लोगों तक सहायता पहुँचाने का लक्ष्य है.उधर, परस्पर विरोधी सैन्य बलों के बीच टकराव की चपेट में आया सूडान, विश्व में सबसे बड़ा विस्थापन संकट है. यहाँ 2 करोड़ लोगों के लिए 2.9 अरब डॉलर की रक़म की आवश्यकता है.वहीं, सीरिया में 86 लाख लोगों को समर्थन देने के इरादे से 2.8 अरब डॉलर की अपील की गई है.नई प्राथमिकताएँसिमटते वित्तीय संसाधनों की वजह से, सहायता संगठन अब उन देशों व क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं, जहाँ परिस्थितियाँ बहुत ख़राब हैं. साथ ही, ऐसी स्थिति से बचा जा रहा हैं जहाँ अन्य संगठन के साथ दोहराव हो.इसके अलावा, स्थानीय स्तर पर ख़रीदारी के ज़रिए बाज़ारों को समर्थन दिया जा रहा है, ताकि हर एक डॉलर का उपयोग ज़रूरतमन्दों के लिए किया जा सके.संयुक्त राष्ट्र द्वारा अब इस अपील को सदस्य देशों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और उनके समर्थन की अपील की जाएगी, और देशों से आग्रह किया जाएगा कि वे अपने प्रभाव का इस्तेमाल आम नागरिकों के संरक्षण के लिए करें और मानवतावादी क़ानून का उल्लंघन कर रहे तत्वों की जवाबदेही तय करने में मदद करें.अवर महासचिव टॉम फ़्लैचर ने कहा कि वह इस अपील के समर्थन में प्राप्त होने वाली धनराशि के बारे में जानकारी साझा करेंगे.“मैं एक सरल प्रश्न का उत्तर दूँगा: क्या सरकारें [सहायता] के लिए आगे आईं?” उनके अनुसार, यही जवाब तय करेगा कि कौन बच पाएगा और कौन बीच में ही छूट जाएगा. © WFP/Maxime Le Lijour ग़ाज़ा के डेयर अल बलाह में, ताज़ा तैयार ब्रैड, ज़रूरमन्द लोगों में बाँटे जाते हुए.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement