Advertisement
'विकलांगजन के वास्तविक समावेशन से, पूरे समाज को लाभ'

राह में अभी रुकावटें...इस चर्चा के दौरान, संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग (DESA) के प्रमुख ली जिनहुआ ने, नवम्बर में दोहा में आयोजित, दूसरे विश्व सामाजिक विकास शिखर सम्मेलन का ज़िक्र किया. दोहा सम्मेलन में, अन्तरराष्ट्रीय समुदाय ने स्वीकार किया कि असली सामाजिक प्रगति केवल तभी सम्भव है, जब इसमें सभी को शामिल किया जाए.इसके बावजूद, समाज में विकलांगजन, समावेशन से जुड़ी अनेक बाधाओं का सामना कर रहे हैं, जिनमें बहुआयामी ग़रीबी का उच्च स्तर भी शामिल है.उधर, अन्य लोगों की तुलना में, उनकी बेरोज़गारी की सम्भावना दोगुनी है. वे तेज़ी से डिजिटल होती दुनिया में भी, अक्सर पीछे रह जाते हैं.'एक स्पष्ट ख़ाका'DESA प्रमुख ने बताया कि देशों ने, दोहा में एक घोषणा को अपनाया था, जिसमें विकलांग व्यक्तियों की पूर्ण भागेदारी और समावेशन के लिए, 'एक स्पष्ट ख़ाका' पेश किया गया है.इन कार्यों में, सामाजिक नीतियाँ और कार्यक्रम शामिल हैं, जो विकलांग व्यक्तियों के समावेशन और उनकी ज़रूरतों को पूरा करने पर केन्द्रित है.साथ ही, यह घोषणा, विकलांग व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं, आवास, शिक्षा, सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा व रोज़गार के अवसरों को समावेशी, सुलभ और न्यायसंगत बनाने पर ध्यान देती हैं.उन्होंने कहा कि DESA, सदस्य देशों की पूरी तरह मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे इन प्रतिबद्धताओं को अपनी राष्ट्रीय नीतियों में शामिल कर सकें.समावेशन से सशक्तिकरणइस कार्यक्रम में Deaf Leaders of Tomorrow Foundation (DLTF) नामक एक अन्तरराष्ट्रीय गै़र-लाभकारी संगठन ने भी हिस्सा लिया. यह संस्था, संयुक्त राष्ट्र में संकेत भाषा (sign language) के अधिकारों पर, युवाओं द्वारा संचालित एक पहल का नेतृत्व कर रही है.इस संस्था के सदस्य शौन माइवोल्ड ने संकेत भाषा में ही अपने विचार रखे. उनके मुताबिक़, वैश्विक निर्णय-निर्माण में, बधिर युवाओं की भागेदारी सिर्फ़ एक आकांक्षा नहीं है, बल्कि एक न्यायपूर्ण और समावेशी दुनिया के लिए आवश्यक शर्त है.इस पहल का उद्देश्य, बधिर युवाओं को मानवाधिकार ढाँचे, विकलांगता अधिकारों के सिद्धान्तों, कूटनीति और वैश्विक पैरोकारी के बारे में बुनियादी समझ बढ़ाना है.संस्था के एक अन्य सदस्य याना हदजीहृस्तोवा ने भी संकेत भाषा में अपना सन्देश दिया: संकेत भाषा नेतृत्व को जन्म देती है. बधिर नेता समावेशन को सशक्त बनाते हैं. और, जब संयुक्त राष्ट्र, संकेत भाषा समानता को बढ़ावा देता है, तो पूरा मानवाधिकार तंत्र और अधिक मज़बूत हो जाता है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


