Advertisement
म्याँमार में अफ़ीम पोस्त की खेती, 10 वर्षों में सबसे ऊँचे स्तर पर

अफ़ीम पोस्त की खेती के लिए कृषि क्षेत्र 45,200 हेक्टेयर से बढ़कर अब 53,100 हेक्टेयर तक पहुँच गया है. यूएन कार्यालय का कहना है कि यह रुझान, पिछले कई वर्षों से हिंसक टकराव और सामाजिक-आर्थिक से जूझ रहे देश में अनिश्चितता को दर्शाता है.साथ ही, यह एक स्पष्ट संकेत है कि अफ़ग़ानिस्तान में अफ़ीम पोस्त की खेती में आई गिरावट के बाद, ग़ैरक़ानूनी अफ़ीम के मुख्य स्रोत के रूप में अब म्याँमार उभर रहा है.दक्षिणपूर्व एशिया और प्रशान्त क्षेत्र के लिए UNODC प्रतिनिधि डेल्फ़िन शान्ट्ज़ ने बताया कि म्याँमार एक महत्वपूर्ण पर खड़ा है.“खेती में हुआ बड़ा विस्तार दिखाता है कि अफ़ीम आधारित अर्थव्यवस्था ने पिछले कुछ वर्षों में किस तरह से अपने को फिर से स्थापित किया है.”अध्ययन के रूझान बताते हैं कि 2020 के बाद से अफ़ीम पोस्त की खेती बढ़ रही है, हालांकि उससे पहले के कई सालों में गिरावट दर्ज की गई थी.इसकी एक बड़ी वजह अफ़ीम की क़ीमत में आया उछाल है, जोकि बिगड़ते सामाजिक व आर्थिक परिस्थितियों में दोगुना हो गई हैं.2019 में किसानों द्वारा बेची जाने वाले उत्पाद की क़ीमत प्रति किलोग्राम 160 डॉलर थी, जोकि 2025 में बढ़कर 325 डॉलर पहुँच गई है.हिंसक टकराव का असरअफ़ीम पोस्त की खेती वाले क्षेत्र में, 2024 से 2025 के दौरान विस्तार हुआ है, लेकिन प्रति हेक्टेयर उगाई जाने वाली अफ़ीम की मात्रा में कोई ख़ास बदलाव नहीं आया है.आर्थिक अस्थिरता व अनिश्चितता के कारण अधिक संख्या में किसान अब अफ़ीम पोस्त का रुख़ कर रहे हैं, जोकि एक नक़दी फ़सल मानी जाती है. मगर हिंसक टकराव और असुरक्षा के कारण उनके लिए अपने खेतों की समुचित देखभाल कर पाना मुश्किल है, और बढ़िया उपज के लिए ज़रूरी सामान हासिल कर पाना भी एक चुनौती है.इसी वजह से, नॉर्थ शन और काचिन प्रान्तों में पैदावार में कमी दर्ज की गई है, जहाँ हिंसक झड़पों में तेज़ी देखी गई है. इसके बावजूद, इसका उत्पादन अब भी रिकॉर्ड स्तर पर बना हुआ है. यूएन विशेषज्ञों का मानना है कि अफ़ग़ानिस्तान से आपूर्ति में यदि गिरावट जारी रहती है, तो दक्षिणपूर्व एशिया से अफ़ीम के लिए वैश्विक मांग बढ़ती रहेगी.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


