×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:36 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
तालाबों की सफ़ाई के ज़रिए पर्यावरण व लोगों की भलाई की मुहिम, देव करन
Source: UN News: बुधवार, 03 दिसम्बर 2025 00:00 AM (IST)
भारत के एक किशोर देव करन ने, तालाबों की सफ़ाई और उनके संरक्षण के लिए ऐसा काम कर दिखाया है जिसने उन्हें अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान और ख्याति दिला दी है. उनकी इस मुहिम में, पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों की भलाई की नीयत व इरादा शामिल है. देव करन, दुनिया के उन पाँच युवा बदलाव कर्ताओं में शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में जिनीवा में आयोजित युवा कार्यकर्ता सम्मेलन (#YAS25) में सम्मानित किया गया. यह सम्मेलन उन युवाओं को मान्यता देता है जो तकनीक एवं सामुदायिक भागेदारी के ज़रिए सामाजिक व पर्यावरणीय परिवर्तन लाने के लिए काम कर रहे हैं.भारत में तालाब और छोटे जल-स्रोत कभी जीवन का आधार होते थे. ये तालाब, तापमान घटाने, भूजल को भरने, खेती को सहारा देने व जैव विविधता की रक्षा करने में सहायक थे. लेकिन तेज़ी से होते शहरीकरण और समाज लापरवाही के कारण, ये तालाब अब धीरे-धीरे ग़ायब होते जा रहे हैं. बहुत से तालाब तो अब केवल सरकारी काग़ज़ों में ही बचे हैं.भारत की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के निवासी देव करण ने, सामुदायिक जीवन में तालाबों की अहमियत और उनके अस्तित्व के लिए उत्पन्न हुए इस संकट को बचपन से महसूस किया. दिल्ली क्षेत्र में बढ़ती गर्मी, गिरता हुआ भूजल स्तर और पानी के लिए जूझती बस्तियाँ - इन सबका असर, देव करण ने अपने आसपास बहुत क़रीब से देखा.'बैंगनी रंग' का तालाबदेव करन के लिए बदलाव का क्षण अचानक आया.स्कूल में एक विज्ञान भ्रमण (science trip) के दौरान वे अपने साथियों के साथ सोनीपत के पास एक गाँव पहुँचे, जहाँ उन्होंने एक ऐसा तालाब देखा जो प्लास्टिक और काई से इतना भर गया था कि पूरा पानी बैंगनी दिखाई दे रहा था.देव याद करते हैं, “ऐसा तालाब हमने कभी नहीं देखा था. वह बहुत डरावना था. हम तुरन्त वहाँ के लोगों से मिलने गए.”बातचीत में मालूम हुआ कि सफ़ाई अभियान तो होते हैं, लेकिन लोग, कुछ ही महीनों में तालाब की देखभाल करना छोड़ देते हैं और वह फिर से बिगड़ जाता है.यह दृश्य देव के मन में एक गहरी बेचैनी छोड़ गया - आख़िर इतने अहम जल-स्रोतों की लगातार निगरानी और देखभाल क्यों नहीं की जा रही है? © Dev Karan तालाबों के संरक्षक2024 में देव ने Pondora नामक पहल शुरू की, जो सामुदायिक भागेदारी, युवजन की भूमिका और कम-लागत वाली तकनीक को साथ जोड़ती है. देव की 16 साल की उम्र में शुरू हुई यह मुहिम, अब कई ज़िलों तक फैल चुकी है और इसके तहत 15 से अधिक तालाबों की नियमित निगरानी की जा रही है.Pondora का एक अहम हिस्सा है तालाब दूत कार्यक्रम (pond ambassador programme), जिसमें स्कूल के बच्चों को किसी एक तालाब को “गोद लेने” और उसकी नियमित जाँच–पड़ताल करने का प्रशिक्षण दिया जाता है.देव कहते हैं, “हम केवल स्वयंसेवक नहीं बनाना चाहते हैं. हम ऐसे 30 युवा कार्यकर्ता तैयार करना चाहते हैं जो अपने घर-गाँव के पर्यावरण के लिए खड़े हो सकें, आवाज़ उठा सकें.”अब तक 150 से अधिक छात्र इस काम में सक्रिय रूप से जुड़ चुके हैं. © Dev Karan छोटे बदलाव, बड़ा असरदेव का मानना है कि तालाबों को बचाने की सबसे मज़बूत कुंजी है - तकनीक . Pondora के साथ जुड़े हुए युवा, सरल कैमिकल पट्टियों और देव करण द्वारा बनाए गए क़िफ़ायती IoT किट की मदद से pH, TDS, तापमान और प्रदूषकों की जाँच करते हैं और सभी आँकड़े एक डिजिटल मानचित्र पर दर्ज करते हैं. इससे किसी भी तालाब की सेहत की समय-समय पर आसानी से निगरानी की जा सकती है.देव ने कम–लागत वाला एक XyloCarbon शुद्धिकरण यंत्र (filter) भी विकसित किया है, जो लकड़ी के ऊतकों, दानेदार कार्बन और जाली की परतों से बनता है. यह शुद्धिकरण यंत्र उन गाँवों में साफ़ पेयजल उपलब्ध कराने में मदद करता है जहाँ पानी की गुणवत्ता एक गम्भीर समस्या है.देव कहते हैं, “छोटा तालाब भी बेहद अहम होता है. वह भूजल भरता है, कार्बन को रोकता है और स्थानीय जैव विविधता को जीवित रखता है.” © Dev Karan समुदाय का भरोसा शुरुआत आसान नहीं थी. गाँव वालों को समझाना, और पंचायत से अनुमति लेना - सब में बहुत समय लगा. देव हँसते हुए कहते हैं, “सबसे जल्दी बच्चे समझे. वो हमसे तुरन्त जुड़ गए.”धीरे-धीरे स्कूलों, पंचायतों और स्थानीय समूहों के साथ मिलकर काम बढ़ा.आज स्थिति ये है कि कई गाँव ख़ुद Pondora को अपने यहाँ बुलाते हैं, ताकि अपने तालाबों को बचाने और सम्भालने की योजना बना सकें. © Young Activists Summit/Jérôme Favre संयुक्त राष्ट्र सम्माननवम्बर में जिनीवा में आयोजित युवा कार्यकर्ता सम्मेलन का विषय था “From Hashtag to Action” - यानि ऑनलाइन आवाज़ों को ज़मीनी बदलाव का रूप देना.इस मंच पर देव ने जापान, लेबनान, ब्राज़ील और आइवरी कोस्ट के युवा कार्यकर्ताओं के साथ हिस्सा लिया.वो कहते हैं, “वहाँ जाकर समझ में आया कि हमारी समस्याएँ सीमाओं से बंधी नहीं हैं. हमारे समाधान भी, किसी एक देश तक सीमित नहीं, हम सब एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं.” कार्रवाई से बदलाव सम्भवPondora अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन इससे स्पष्ट होता है कि तकनीक और सामुदायिक ताक़त के सहारे, किस तरह स्थानीय समस्याओं को हल किया जा सकता है.देव का सपना है कि छात्र, आने वाले वर्षों में पूरे भारत में, तालाबों और छोटे जल-स्रोतों के संरक्षक बनें.देव करन कहते हैं, “हर छोटी कार्रवाई मायने रखती है. भारत आगे बढ़ रहा है, लेकिन पर्यावरण की क़ीमत पर विकास नहीं हो सकता - और ग्रामीण युवाओं को पीछे छोड़कर तो बिल्कुल भी नहीं.”
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces