×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:46 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
ग़ाज़ा: युद्धविराम के बावजूद हिंसा जारी, महिलाएँ अपने परिवारों का अन्तिम सहारा
Source: UN News: गुरुवार, 27 नवम्बर 2025 00:00 AM (IST)
महिला कल्याण के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी - UN Women ने आगाह किया है कि ग़ाज़ा में जारी हिंसा और संसाधनों की कमी के बीच, महिलाएँ ‘अपने थके हुए हाथों और साहस’ की बदौलत, अपने परिवार के सदस्यों को जीवित रखने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं. यूएन वीमैन की मानवीय कार्रवाइयों की प्रमुख सोफ़िया कैलटॉर्प का कहना है कि ग़ाज़ा में महिलाओं ने, यह बार-बार दोहराया कि भले ही युद्धविराम हो गया है, लेकिन युद्ध अब भी ख़त्म नहीं हुआ है. उन्होंने कहा, “...हमलों की संख्या में कमी तो आई है, लेकिन हत्याएँ अब भी जारी हैं.”उन्होंने यह बात, अपनी हालिया ग़ाज़ा पट्टी की यात्रा के बाद कही.संयुक्त राष्ट्र सहायता समन्वयक कार्यालय (
OCHA
) ने भी हाल ही में आगाह किया कि ग़ाज़ा पट्टी में, अब भी हिंसा की लगातार ख़बरें आ रही हैं, जिनमें भारी तबाही, विस्थापन समेत अनेक लोगों के हताहत होने के मामले सामने आ रहे हैं.यूनीसेफ़ के अनुसार, हमास और इसराइल के बीच,10 अक्टूबर को, युद्धविराम की घोषणा के बावजूद, ग़ाज़ा में हो रहे हमलों में, औसतन हर दिन 2 बच्चों की मौतें हो रही हैं.जीवन जीने की जद्दोजहदयूएन वीमैन की पदाधिकारी सोफ़िया कैलटॉर्प ने, जिनीवा में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने ग़ाज़ा पट्टी की यात्रा के दौरान, यह पाया कि “...आज, ग़ाज़ा में एक महिला होने का अर्थ... भूख और डर का सामना करना है, सदमे और दुख में जीना है और अपने बच्चों को गोलियों व सर्द रातों से बचाने की कोशिश करना है.”उन्होंने कहा कि ये हालात दिखाते हैं कि महिलाएँ उन स्थानों पर अपने परिवारों के लिए अन्तिम सहारा बन गई हैं, जहाँ अब कोई सुरक्षा नहीं बची है.उन्होंने बताया कि ग़ाज़ा में 57 हज़ार से अधिक महिलाएँ, अब अपना घर चला रही हैं. उनके पास इस अत्यधिक भयावह स्थिति से लड़ने के अलावा, कोई और चारा नहीं बचा है.सोफ़िया कैलटॉर्प ने बताया कि ग़ाज़ा में, महिलाओं ने उन्हें दिखाया कि वो कैसे पानी में तरबतर तम्बुओं में रहने को विवश हैं, जिनमें उनके बच्चे, ठंड से काँपते हुए रातें बिता रहे हैं. © WFP/Maxime Le Lijour भोजन का भारी अभावग़ाज़ा में, युद्धविराम के ढाई महीने बाद भी, भोजन की भारी कमी बनी हुई है. यहाँ युद्ध से पहले की खाद्य क़ीमतों की तुलना करें, तो इसमें चार गुना उछाल आया है. जैसे कि महज़ एक अंडे की क़ीमत दो डॉलर है, और बिना किसी आमदनी के रह रही महिलाओं के लिए, खाद्य चीज़ों को ख़रीद पाना बेहद मुश्किल है.सोफ़िया कैलटॉर्प ने, अपनी यात्रा के दौरान, एक ऐसी महिला से भी मुलाक़ात की, जिसे 2023 में शुरू हुए युद्ध के बाद से अब तक, 35 बार विस्थापन का सामना करना पड़ा है.इसके अलावा, क़रीब 12 हज़ार महिलाएँ और लड़कियाँ, युद्ध से जुड़ी दीर्घकालिक अपंगताओं के साथ, जीवन बिताने को मजबूर हैं.मानवीय सहायता ज़रूरी...युद्ध की इस भयावहता के बीच, ग़ाज़ा की महिलाओं की ज़रूरत है कि युद्धविराम बना रहे, और बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए मदद मुहैया करवाई जाए. साथ ही, यह भी आवश्यक है कि महिलाओं के लिए मनो-सामाजिक सहायता तक पहुँच बनाई जाए.यूएन वीमैन की अधिकारी ने कहा कि ग़ाज़ा की महिलाएँ “काम करना चाहती हैं, नेतृत्व करना चाहती हैं और अपने हाथों से, ग़ाज़ा को फिर से बसाना चाहती हैं.”उन्होंने कहा, “किसी भी महिला या लड़की को सिर्फ़ जीवित रहने के लिए इतना संघर्ष करने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए.""हमें ग़ाज़ा में अधिक मानवीय सहायता को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके़ से पहुँचाना होगा, और हमें हत्याएँ रोकनी होंगी.”
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces