-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वैश्विक समाधानों में उद्योगों की अहम भूमिका, रियाद में उद्योग सम्मेलन

Source: UN News: बुधवार, 26 नवम्बर 2025 00:01 AM (IST)
वैश्विक समाधानों में उद्योगों की अहम भूमिका, रियाद में उद्योग सम्मेलन
दुनिया भर के नेता, जलवायु परिवर्तन और खाद्य असुरक्षा से लेकर, न्यायपूर्ण आपूर्ति श्रृंखला जैसी चुनौतियों से निपटने में, उद्योगों की अति महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा के लिए, वैश्विक उद्योग सम्मेलन (UNIDO) में सऊदी अरब की राजधानी रियाद में जुटे हैं. यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने, रविवार को शुरू हुए इस सम्मेलन के लिए, अपने सन्देश में कहा है, “औद्योगिक विकास, अर्थव्यवस्थाओं को मज़बूत करने, निर्धनता उन्मूलन और रोज़गार और समृद्धि के लिए बेहद ज़रूरी है.”उनके इस सन्देश को सऊदी अरब में यूएन अधिकारी मोहम्मद अल-ज़रकानी ने पढ़ा.निर्धनता समाप्ति की ओर…एक सप्ताह तक चलने वाले इस सम्मेलन में, सरकारों, निजी क्षेत्र और नागरिक समाज के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. यह आर्थिक चुनौतियों से भरा एक ऐसा दौर है, जब अनेक धनी देशों ने वित्तीय सहायता में भारी कटौतियाँ की हैं. शनिवार को समाप्त हुए कॉप30 सम्मेलन में, जलवायु परिवर्तन के ख़तरों को उजागर किया गया, जिनसे ख़ासकर छोटे द्वीपीय विकासशील देशों पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ने की बात कही गई.महासचिव ने सभी देशों की सरकारों और व्यवसायों से अपील की कि टिकाऊ औद्योगीकरण को बढ़ावा देकर, इन बोझों को कम करने के लिए मिलकर प्रयास करें. इसमें स्वच्छ, संसाधन-कुशल तकनीक, उन्नत ढाँचा समेत ऐसा औद्योगिक विकास शामिल है, जो सामाजिक और पर्यावरणीय हानि की क़ीमत पर नहीं हो.ये उपाय, संयुक्त राष्ट्र के अन्तरराष्ट्रीय सहयोग, शान्ति और विकास के ब्लूप्रिंट - भविष्य के लिए सहमति पत्र (Pact For the Future) के अहम सुझावों में शामिल है. News यह शिखर सम्मेलन, संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO) का 21वां महासम्मेलन है. इसका उद्देश्य, समावेशी और टिकाऊ औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है, जिसमें ग़रीबी हटाना, आर्थिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना और विकासशील देशों में पर्यावरणीय सततता को सहयोग देना शामिल हैं.इस वर्ष के सम्मेलन में होने वाली चर्चाओं में, तीन मुख्य विषय हैं: कार्बन उत्सर्जन में कमी करना और नवीकरणीय ऊर्जा को समर्थन देना, खाद्य सुरक्षा बेहतर बनाने की ख़ातिर कृषि-आधारित औद्योगिक नवाचार के ज़रिए भूख समाप्ति के मुद्दे शामिल होंगे. साथ ही, ऐसी सतत आपूर्ति श्रृंखलाओं पर भी चर्चा होगी, जो यह सुनिश्चित करें कि व्यापार के लाभ श्रमिकों, समुदायों और पर्यावरण तक पहुँचें.'नए वैश्विक न्यायसंगत समझौते' का समयUNIDO के महानिदेशक गर्ड म्यूलर ने, प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि असमानता से लड़ने के लिए, विकसित देशों को अधिक योगदान करना होगा. उन्होंने कहा, “अमीर देश, औद्योगिक देश, तेल उत्पादक देश…हम सभी को अपनी वैश्विक ज़िम्मेदारियों को निभाना होगा.” महानिदेशक गर्ड म्यूलर ने कहा कि अब एक “नए वैश्विक न्यायसंगत समझौते” का समय आ गया है, जिसमें विकासशील देशों को वैश्विक वित्त व्यवस्था तक पहुँच हो. वित्त कटौतियाँ हैं 'मृत्युदंड समान'ध्यान दिला दें कि विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नेता, दक्षिण अफ़्रीका में वार्षिक जी20 शिखर सम्मेलन में बैठकें कर रहे हैं.UNIDO के महानिदेशक ने जी20 देशों से अपील की कि वे संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न सहायता एजेंसियों के लिए की गई वित्तीय सहायता कटौती के फ़ैसलों को वापिस लें, जो कुछ मामलों में 40 प्रतिशत तक हुई है.इस वित्तीय सहायता कटौती से प्रभावित होने वाली यूएन एजेंसियों में विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) भी शामिल हैं.उन्होंने आगाह किया कि ये कटौती, दुनिया भर में लाखों बच्चों, शरणार्थियों और संकटग्रस्त क्षेत्रों में रह रहे लोगों के लिए, किसी मौत की सज़ा से कम नहीं है क्योंकि ये सभी जीने के लिए मानवीय सहायता पर ही निर्भर हैं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement