-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन: कठोर सर्दी में त्रासदी गहराई, मृतक संख्या में बड़ी वृद्धि

Source: UN News: मंगलवार, 25 नवम्बर 2025 00:01 AM (IST)
यूक्रेन: कठोर सर्दी में त्रासदी गहराई, मृतक संख्या में बड़ी वृद्धि
यूक्रेन में सर्दी के मौसम में गिरते पारे के हालात में, लाखों लोग बिजली, तापन व्यवस्था (heating), जल व अन्य आवश्यक सेवाओं के अभाव में ही दिन गुज़ारने के लिए मजबूर हैं. संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरूवार को सुरक्षा परिषद की बैठक में, सदस्य देशों को आगाह किया कि इस वर्ष हिंसा में मारे गए आम नागरिकों की संख्या, 2024 के दौरान मृतक आँकड़े को पार कर गई है. राजनैतिक एवं शान्तिनिर्माण मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र विभाग में योरोपीय क्षेत्र की निदेशक कायोतो गोटोह ने कहा कि रूसी सैन्य बलों के बढ़ते हवाई हमलों का ख़ामियाज़ा, लगातार देश के आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है.उन्होंने यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रहे मिसाइल व ड्रोन हमलों की पृष्ठभूमि में, सदस्य देशों को वहाँ मौजूदा परिस्थितियों से अवगत कराया. बुधवार को हुए सिलसिलेवार हमलों में कम से कम 25 लोगों की जान गई है.निदेशक गोटोह ने कहा कि हिंसा में तेज़ी आ रही है, लेकिन इसके बावजूद, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने बिजली, हीटिंग, जल व साफ़-सफ़ाई सेवाओं के बिना रह रहे 60 लाख से अधिक लोगों को समर्थन प्रदान किया है.उन्होंने ध्यान दिलाया कि अक्टूबर में, अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रयासों के परिणामस्वरूप, दोनों पक्षों में ज़ैपोरिझझिया परमाणु ऊर्जा प्लांट को फिर से ग्रिड से जोड़ने पर सहमति बनी थी. कोई भी क्षेत्र सुरक्षित नहींअधिकाँश मामलों में आम नागरिक, लड़ाई के अग्रिम मोर्चे वाले इलाक़ों में हताहत हुए हैं, मगर रूस द्वारा लम्बी दूरी के हथियारों का इस्तेमाल किए जाने की घटनाएँ बढ़ रही हैं, जिससे देश के अन्य हिस्सों में ख़तरा बढ़ा है.बुधवार को हुए हमलों को अब तक के सबसे जानलेवा हमलों में देखा जा रहा है. यूएन की वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यूक्रेन के पश्चिमी इलाक़ों लिविव और इवानो फ़्रैंकिव्स्क पर भी हमले हुए. “यूक्रेन का कोई क्षेत्र सुरक्षित नहीं है.”यूक्रेन में हताहत हो रहे आम नागरिकों की चिन्ताजनक संख्या, मौजूदा संकट की विकरालता को दर्शाती है.इस वर्ष अक्टूबर महीने के अन्त तक, राजधानी कीव में मारे गए नागरिकों की संख्या, वहाँ 2024 में कुल मृतक संख्या की लगभग चार गुना थी.देश भर में हताहतों की संख्या, 2024 के आँकड़े को पार कर गई है.संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) के अनुसार, फ़रवरी 2022 में युद्ध भड़कने के बाद, अब तक 745 बच्चों समेत 14 हज़ार 534 आम नागरिक मारे जा चुके हैं. 38 हज़ार से अधिक लोग घायल हुए हैं.रूस भी इस हिंसक टकराव की आँच को महसूस कर रहा है. रूस सरकार के अनुसार, यूक्रेन द्वारा किए जा रहे ड्रोन हमलों में अब तक 22 बच्चों सहित 392 लोगों की जान जा चुकी है. संयुक्त राष्ट्र अभी इन आँकड़ों की पुष्टि कर पाने की स्थिति में नहीं है. तनावपूर्ण हालात में सहायता प्रयास37 लाख से अधिक यूक्रेनी नागरिक, देश की सीमाओं के भीतर विस्थापित हैं, जबकि 60 लाख लोगों ने अन्य देशों में शरणार्थी के तौर पर आश्रय लिया है.मानवीय सहायता मामलों में समन्वय के लिए यूएन कार्यालय (OCHA) में परिचालन व पैरोकारी विभाग की निदेशक ऐडेम वोसोर्नु ने बताया कि इस वर्ष 1.22 लाख नए विस्थापित हैं, जो लड़ाई के अग्रिम मोर्चे वाले इलाक़ों में रह रहे थे.मानवीय सहायताकर्मी निरन्तर बमबारी, युद्ध के बदलते मोर्चों और अन्य सुरक्षा जोखिमों के बीच रह कर, अपने काम में जुटे हैं.“हम निरन्तर मानवीय सहायताकर्मियों, चिकित्सा कर्मचारियों व अन्य सम्पत्तियों समेत आम लोगों व नागरिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए आग्रह करना जारी रखेंगे.”उन्होंने चेतावनी जारी की है कि 2025 के लिए मानवीय सहायता योजना में पर्याप्त धनराशि का प्रबन्ध नहीं हो पाया है और इसलिए अति-आवश्यक सेवाओं में कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.इस वजह से 72 हज़ार विस्थापितों के पास पर्याप्त आश्रय नहीं है, हिंसक टकराव की वजह से यौन हिंसा के भुक्तभोगियों के लिए ज़रूरी समर्थन सीमित है और छह लाख से अधिक महिलाओं व लड़कियों के लिए ज़रूरी कार्यक्रमों को रोकना पड़ा है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement