×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:37 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: राजस्थान में डिजिटल बदलाव ने अनेक काम किए आसान और तेज़
Source: UN News: शुक्रवार, 21 नवम्बर 2025 00:01 AM (IST)
भारत में भी डिजिटल क्रान्ति की बदौलत, राजस्थान प्रदेश के गाँवों में रिकॉर्ड सहेजने के परम्परागत तरीक़े अब गुज़रे ज़माने की बात नज़र आने लगे हैं. काग़ज़ी रजिस्टर सम्भालने और रिकॉर्ड बनाए रखने की मुश्किलों को दूर करने के लिए, ASHA Soft नामक ऑनलाइन प्रणाली शुरू की गई है. इससे आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान की प्रक्रिया और उनके काम की निगरानी, दोनों को आसान व तेज़ बना दिया है. एक समय था जब राजस्थान की ASHA कार्यकर्ताओं को हर घर-भ्रमण, हर जाँच और हर परामर्श सत्र को दर्ज करने के लिए जटिल काग़ज़ी कार्यवाही से गुजरना पड़ता था. पारिश्रमिक का भुगतान अक्सर देर से मिलता था, रजिस्टर हाथ से भरने पड़ते थे, और जितना समय वे मरीज़ों की मदद करने में लगातीं, लगभग उतना ही समय दस्तख़त करने और काग़ज़ पूरे करने में चला जाता था.यह स्थिति तब बदली जब प्रदेश ने ASHA Soft नाम का ऑनलाइन मंच शुरू किया. इससे ASHA कार्यकर्ताओं के काम की निगरानी व भुगतान, दोनों अधिक तेज़ और सुगम हो गए.इसके बाद 2022 में गर्भावस्था, शिशु देखभाल एवं निगरानी तथा स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन (PCTS) ऐप जोड़ा गया, जिससे सेवा-आधारित प्रोत्साहनों का प्रबंधन भी आसान हो गया. © WHO India/Manju Kumawat और अधिक बदलाव तब आया जब प्रदेश के NCD विभाग ने ग़ैर-संक्रामक रोगों से जुड़े जाँच, निरन्तर निगरानी व कार्रवाई (follow-up) और मरीज़ सहायता जैसे प्रोत्साहनों को भी इसी डिजिटल व्यवस्था से जोड़ दिया.ASHA Soft और PCTS को एक साथ मिला दिए जाने के साथ, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (ABHA) - यानि 14 अंकों की डिजिटल स्वास्थ्य पहचान (ID) - जुड़ने से, ASHA कार्यकर्ता अब सेवाएँ आसानी से ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं व पर्यवेक्षक मरीज़ों की स्थिति वास्तविक समय में देख सकते हैं.कार्यकर्ताओं व मरीज़ों दोनों के लिए बेहतर2024 तक,
WHO
और अन्य साझीदारों की मदद से सफल पायलट परियोजनाओं के बाद, यह प्रणाली पूरे राजस्थान में लागू हो गई. जिन भुगतानों में पहले सप्ताहों का समय लग जाता था, अब वे तेज़ी से, स्वतः और पारदर्शिता के साथ ASHA कार्यकर्ताओं तक पहुँच रहे हैं.राजस्थान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉक्टर अमित कुमार यादव कहते हैं, “ASHA Soft को NCD प्रोत्साहनों से जोड़कर राजस्थान ने दक्षता और सशक्तिकरण का एक नया मानक स्थापित किया है. इस पहल ने समय पर भुगतान सुनिश्चित किए हैं, जवाबदेही बढ़ाई है और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में मदद की है.”एक अहम फ़ैसला यह था कि नई व्यवस्था शुरू होने पर पिछले 12 महीनों की जाँच और निरन्तर निगरानी व कार्रवाई का डेटा भी दर्ज किया गया. इससे ASHA कार्यकर्ताओं के, अतीत में किए गए काम को मान्यता मिली और रिपोर्टिंग की सटीकता में बड़ा सुधार आया. अधिकारियों का मानना है कि इसी क़दम ने इस प्रयास को सचमुच रूपान्तरकारी बना दिया है.भारत में WHO की कार्यकारी प्रतिनिधि पेयडन के अनुसार, राजस्थान में डिजिटल मंच के एकीकरण ने स्वास्थ्य व्यवस्था की काम करने की क्षमता को काफ़ी बढ़ाया है. इससे निरन्तर निगरानी व कार्रवाई तेज़ हुई है, निगरानी बेहतर हुई है और स्वास्थ्य नतीजों को मापना आसान हुआ है.इस बदलाव के नतीजे भी बहुत जल्दी सामने आए. © WHO India/Sree Ram भुगतान प्रणाली हुई त्वरितASHA कार्यकर्ताओं के लिए यह बदलाव सिर्फ़ आँकड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि सीधे उनके जीवन और काम से जुड़ा है. राजस्थान के राज्य NCD नोडल अधिकारी डॉक्टर सुनील सिंह बताते हैं, “ASHA Soft ने हमारी भुगतान प्रणाली में क्रान्ति ला दी है. स्वचालन ने समय पर भुगतान सुनिश्चित किए हैं, जिससे पहले होने वाली देरी दूर हो गई है.WHO ने नीतियाँ सुधारने, प्रशिक्षण मॉड्यूल बनाने और स्थानीय भाषा में आसान वीडियो शिक्षण सामग्री तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इससे डिजिटल प्रणाली सीखना ASHA कार्यकर्ताओं के लिए कहीं ज़्यादा सरल हो गया. पहले ज़िला स्तर पर ASHA समन्वयकों को प्रशिक्षित किया गया, और फिर उन्होंने ब्लॉक और गाँव स्तर पर अन्य ASHA कार्यकर्ताओं को सिखाया और उनका मार्गदर्शन किया.आज राजस्थान की यह डिजिटल व्यवस्था सिर्फ़ भुगतान तेज़ करने तक सीमित नहीं है. यह ग़ैर-संक्रामक रोगों की देखभाल को मज़बूत कर रही है, मरीज़ों के लिए निरन्तर निगरानी व समय पर कार्रवाई (follow-up) सुनिश्चित कर रही है, और ASHA कार्यकर्ताओं को उनके काम के अनुरूप सम्मान और स्थिरता दे रही है.जो पहल कभी एक तकनीकी सुधार के रूप में शुरू हुई थी, वह अब इस बात का बड़ा उदाहरण बन गई है कि डिजिटल नवाचार किस तरह सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है, अग्रिम पंक्ति में काम करने वाली महिलाओं को सशक्त बना सकता है, और ज़रूरी सेवाओं में तेज़ी के साथ-साथ गरिमा भी ला सकता है.यह लेख पहले
यहाँ
प्रकाशित हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces