अगले यूएन महासचिव पद की दौड़ के लिए आरम्भिक ज़मीन तैयार
Source: UN News: मंगलवार, 18 नवम्बर 2025 00:00 AM (IST)
अगले यूएन प्रमुख के चुनाव के लिए दौड़ में पहला क़दम उठा लिया गया है. सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को अपनी वार्षिक चर्चा की है जिसमें अन्य प्रक्रियाओं के अलावा, वर्ष 2026 में नए महासचिव के चुनाव के लिए शुरू होने वाली प्रक्रिया की आधारशिला भी तैयार कर दी गई है.
वैसे तो यूएन महासचिव की नियुक्ति, सर्वाधिक प्रतिनिधिक संस्था – यूएन महासभा करती है, मगर वो यह कार्य, 15 सदस्यों वाली सुरक्षा परिषद की सिफ़ारिश पर करती है.तो सवाल ये है कि महासचिव के चुनाव की प्रक्रिया कहाँ से शुरू होकर, ख़त्म कहाँ होती है. इसके बारे में हम समय-समय पर उपलब्ध ताज़ा जानकारी मुहैया कराते रहेंगे.फ़िलहाल बात करते हैं कि सुरक्षा परिषद की शुक्रवार की बैठक के बाद, देशों की सरकारें अपने उम्मीदवारों को नामों के बारे में पत्र सुरक्षा परिषद को सौपेंगे.इस विश्व संगठन के मुखिया का पद, परम्परागत रूप में भौगोलिक प्रतिनिधित्व के अनुसार चुना जाता है. यह भी दिलचस्प बात है कि अभी तक सभी मुखिया पुरुष ही रहें हैं और किसी महिला के इस पद के लिए चुने जाने के बारे में काफ़ी चर्चाएँ सामने आए हैं.डेनमार्क की राजदूत क्रिस्टीना मारकस लास्सेन कहती हैं, “जैसे-जैसे वर्ष 2025 अपने अन्त की ओर बढ़ रहा है, सुरक्षा परिषद अपनी बहुत बड़ी ज़िम्मेदारियों में से एक पर अपना ध्यान बढ़ा रही है. ये ज़िम्मेदारी है अगले महासचिव का चुनाव.”राजदूत क्रिस्टीना मारकस लास्सेन, आलेखन व अन्य प्रक्रियाओं सम्बन्धी प्रश्नों पर अनौपचारिक कार्यकारी समूह की सहअध्यक्ष हैं.राजदूत क्रिस्टीना का कहना है कि आने वाले महीनों में, सुरक्षा परिषद इन मुद्दों पर चर्चा करेगी कि चुनाव किस तरह से मतदान किया जाएगा, उम्मीदवारों के साथ किस तरह सम्पर्क स्थापित किया जाएगा और इस बारे में प्रगति व परिणामों के बारे में, देशों को किस तरह सूचित किया जाएगा.
UN Photo/Manuel Elias
उम्मीदवारों के नाम के लिए न्यौताअक्टूबर में, सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करने वाले रूस के राजदूत वैसिली नेबेन्ज़या कहते हैं कि उनके देश ने, महासभा के साथ मिलकर एक संयुक्त आमंत्रण पत्र के ख़ाके पर सहमति बनाने के लिए ख़ासी तेज़ी के साथ काम शुरू किया.यह पत्र सदस्य देशों को भेजा जाएगा जिसमें उन्हें अपने उम्मीदवारों के नाम भेजने के लिए आमंत्रित किया जाएगा.रूसी राजदूत ने कहा, “हमें विश्वास है कि इस पत्र को शीघ्र ही पारित कर लिया जाएगा जिसके बाद अगले स्तर की अहम प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू हो सकेगी. ”“हमें भरोसा है कि सुरक्षा परिषद के प्रयास, सचिवालय के अगले प्रमुख के पद के लिए सबसे उपयुक्थ उम्मीदवार का चयन करने में मददगार साबित होंगे.”मौजूदा यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश का कार्यकाल दिसम्बर 202 में समाप्त होगा जिसके बाद, जनवरी 2027 में अगले महासचिव का 5 वर्ष का कार्यकाल आरम्भ होगा.संयुक्त राष्ट्र के 80 वर्ष के इतिहास में, अभी तक कोई महिला इसकी प्रमुख नहीं रही हैं. प्रतिनिधियों ने यूएन महासचिव पद के चुनाव में एक मुक्त, प्रतिनिधिक और लैंगिक समावेशी प्रक्रिया की हिमायत की है.किसी महिला को मिले अवसर
UN Photo/Loey Felipe
प्रतिनिधियों का कहना है कि 80 वर्ष के बाद, अब समय आ गया है कि कोई महिला, इस विश्व संगठन की ज़िम्मेदारी संभाले, एक ऐसी महिला जो बहुपक्षीय व्यवस्था को, अपनी नेतृत्व क्षमता और भविष्य दृष्टि के ज़रिए, ऐसी विश्वनीयता दे सके जिसकी, हमारे समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए, इस विश्व संगठन को ज़रूरत है.क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को अवसर मिलने के सिद्धान्त का सम्मान किए जाने की भी बातें की गई हैं और इस बार लातीनी अमेरिका व कैरीबियाई क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की बारी की तरफ़ भी ध्यान आकर्षित किया गया है.सुरक्षा परिषद की कार्यप्रणालियों के बारे में हुई इस बैठक में, 40 से अधिक देशों ने शिरकत की.सुरक्षा परिषद के दैनिक कार्य के संचालन में समर्थन देन वाले कार्यालय की पूर्व प्रमुख लॉरैन सीवर्स कहती हैं कि सुरक्षा परिषद की बैठकें किस तरह आयोजित की जाती हैं, इस बारे में पिछले एक साल में ख़ासी रुचि बढ़ी है, क्योंकि परिषद की बैठकों में तत्काल अहमियत के मुद्दे शामिल होते हैं.लॉरैन सीवर्स का कहना है कि ये तो स्वभाविक है कि लोग मुख्य रूप से सुरक्षा परिषद में दिए गए वक्तव्यों, और मसौदा प्रस्तावों पर मतदान पर ख़ास ध्यान देते हैं.“मगर जब परिषद के सदस्य और ग़ैर-सदस्य देश, विभिन्न मुद्दों पर गहरे मतभेद दिखाते हैं, तो भी सुरक्षा परिषद और वृहद रूप में संयुक्त राष्ट्र की साख, इस आधार पर घट या बढ़ सकती है कि परिषद की बैठकें कितनी व्यवस्थित होती हैं और वो कितने पेशेवर ढंग में संचालित की जाती हैं.”