-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन: राजधानी कीव पर रूस के ड्रोन व मिसाइल हमलों की कड़ी निन्दा

Source: UN News: रविवार, 16 नवम्बर 2025 00:00 AM (IST)
यूक्रेन: राजधानी कीव पर रूस के ड्रोन व मिसाइल हमलों की कड़ी निन्दा
रूस द्वारा शुक्रवार को यूक्रेन की राजधानी कीव में और आसपास के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हमले किए जाने की ख़बरें आई हैं, जिनमें बच्चों सहित अनेक लोग हताहत हुए हैं. यूएन प्रमुख व यूएन एजेंसियों ने इन हमलों की निन्दा की है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने रूसी हमलों की कड़े शब्दों में निन्दा की है और इन हमलों को अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन बताया है.संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने शुक्रवार को एक वक्तव्य में बताया है कि इन हमलों में कीव में छह लोग और चॉरिवेनॉमोर्स्क में दो लोग मारे गए हैं. Tweet URL वक्तव्य के अनुसार राजधानी कीव में किए गए इन हमलों में अज़रबैजान के दूतावास को भी नुक़सान पहुँचा है.यूएन प्रवक्ता ने कहा है कि आम आबादी व सिविल बुनियादी ढाँचे पर किए गए ये हमले अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून का भी उल्लंघन करते हैं."इस तरह के हमले जहाँ कहीं भी हों, अस्वीकार्य हैं और उन्हें तत्काल रोका जाना होगा. यूएन महासचिव ने, दूतावासों को निशाना नहीं बनाए जाने के सिद्धान्त की तरफ़ भी ध्यान दिलाया है."युद्धविराम की पुकारयूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने यूक्रेन में एक न्यायसंगत, वृहद और टिकाऊ शान्ति स्थापना के लिए, एक पूर्ण, तत्काल और बिनाशर्त युद्धविराम लागू किए जाने की अपनी पुकार दोहराई है.ऐसी शान्ति जिसमें, यूक्रेन की सम्प्रभुता, स्वतंत्रता और उसकी अन्तरराष्ट्रीय पहचान वाली सीमाओं के भीतर उसकी क्षेत्रीय अखंडता का पूर्ण सम्मान किया जाए और जो यूएन चार्टर, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून व सम्बन्धित यूएन प्रस्तावों के अनुरूप हो.यूक्रेन के लिए यूएन मानवीय समन्वयक मैथियास शमाले ने ड्रोन और मिसाइलों से किए गए इन हमलों की निन्दा की है. इन हमलों में राजधानी में अनेक घर, चिकित्सा सुविधाएँ और गर्माहट नैटवर्क क्षतिग्रस्त हुए हैं.मैथियास शमाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इन हमलों की निन्दा करते हुए कहा है ये हमले ऐसे समय में बुनियादी ढाँचे को तबाह कर रहे हैं, जब सर्दियाँ बिल्कुल निकट हैं.यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार जाँचकर्ताओं की एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया था कि देश में ऊर्जा ग्रिड पर सघन हमले किए गए हैं.ऊर्जा ढाँचे को बनाया निशानारिपोर्ट में बताया गया था कि अक्टूबर में यूक्रेन में, रूसी महासंघ के हमलों के कारण, अनेक क्षेत्रों में आपात स्तर पर बिजली में कटौतियाँ करनी पड़ी थीं. ये हमले बड़े पैमाने पर ऊर्जा ढाँचे पर किए गए थे.यूनीसेफ़ ने इस तरह के हमले बन्द किए जाने और बच्चों को सुरक्षण मुहैया कराए जाने की पुकार लगाई है.ग़ौरतलब है कि यूक्रेन पर रूस का पूर्ण स्तरीय आक्रमण अब चौथे वर्ष में हैं और अब भी लोगों की ज़िन्दगियों व बुनियादी ढाँचे को तबाह कर रहा है.यूक्रेन पर रूसी महासंघ के आक्रमण में 14 हज़ार 500 लोग मारे गए हैं और लगभग साढ़े 38 हज़ार लोग घायल हुए हैं.संयुक्त राष्ट्र के मानवीय राहत समन्वय कार्यालय – OCHA ने बताया है कि यूक्रेन में लगभग एक करोड़ 30 लाख लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता है. यह संख्या कुल आबादी का लगभग 36 प्रतिशत हिस्सा है.संयुक्त राष्ट्र और उसकी साझीदार एजेंसियाँ, पिछले वर्ष के दौरान चुनौतियों के बावजूद, लगभग 84 लाख लोगों तक सहायता पहुँच बना सकी थीं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement