Advertisement
भारत: लखनऊ की पाक-कला विरासत को मिला सम्मान, यूनेस्को की सूची में शामिल

उनके अनुसार, “लखनऊ का चयन यह दर्शाता है कि पाक-कला सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख तत्व और सतत विकास की प्रेरक शक्ति है.”वैश्विक नैटवर्कइस मान्यता के साथ लखनऊ अब एक वैश्विक नैटवर्क का हिस्सा बन गया है, जिसमें 100 से अधिक देशों के 408 शहर शामिल हैं. इस नैटवर्क में हर शहर को किसी न किसी रचनात्मक क्षेत्र - जैसेकि शिल्प, लोक-कला, डिज़ाइन, फ़िल्म, पाक-कला, साहित्य, मीडिया कला और संगीत में योगदान के लिए पहचाना गया है. इस वर्ष इसमें एक नया विषय ‘वास्तुकला’ भी जोड़ा गया है.लखनऊ की पहचान उसकी समृद्ध पाक विरासत से जुड़ी है. यह मान्यता अवधी व्यंजनों की पुरानी परम्पराओं, शहर की जीवन्त खानपान संस्कृति और नवाचार व संरक्षण की भावना का सम्मान करती है.सहयोग और साझेदारीयूनेस्को का रचनात्मक शहर नैटवर्क उन शहरों के बीच सहयोग बढ़ाता है जो सृजनशीलता को सतत शहरी विकास की रणनीति मानते हैं.यूनेस्को द्वारा 2004 में शुरू किए गए इस नैटवर्क का उद्देश्य, उन शहरों को समर्थन देना है जो संस्कृति और सृजनशीलता को विकास का इंजिन बनाते हैं. जब शहर कौशल बढ़ाते हैं, सृजनात्मक पेशेवरों को अवसर देते हैं व नागरिकों की भागेदारी सुनिश्चित करते हैं, तो रोज़गार बढ़ते हैं, अर्थव्यवस्था मज़बूत होती है तथा समाज में एकता आती है.संगीत, डिज़ाइन, पाक-कला और मीडिया कला जैसे क्षेत्रों में निवेश करके ये शहर ऐसी ठोस नीतियाँ बना रहे हैं जो स्थानीय ज़रूरतों को पूरा करती हैं और 2030 के वैश्विक सतत विकास लक्ष्यों में योगदान देती हैं.यह नैटवर्क शहरों के बीच सहयोग, अनुभवों के आदान–प्रदान और साझा समाधान को प्रोत्साहित करता है. सदस्य एक-दूसरे से सीखते हैं और अपनी सांस्कृतिक नीतियों के आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय प्रभाव को मज़बूत करते हैं.
© Adobe Stock/ Neeraj Guptaa
लखनऊ का रूमी दरवाज़ा.
यूनेस्को द्वारा नामित नए रचनात्मक शहरों की पूरी सूची यहाँ उपलब्ध है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


