×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:48 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
सर्कुलर डिज़ाइन चुनौती 2025: कचरे में हुनर मिलाकर टिकाऊ परिधान बनाने की मिसालें
Source: UN News: शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 00:01 AM (IST)
नई दिल्ली में हाल ही में आयोजित Lakme Fashion Week, केवल फैशन का सप्ताह नहीं था. यह कल्पनाशीलता की सख़्त जाँच थी. भारत में संयुक्त राष्ट्र की साझेदारी में R|Elan सर्कुलर डिज़ाइन चुनौती के सीज़न 7 ने भारत, योरोप और अमेरिका के उभरते डिज़ाइनरों को एक सवाल पर एक साथ जोड़ा: अगर अपशिष्ट अन्त नहीं, शुरुआत हो तो? इस प्रतिस्पर्धा के 7वें संस्करण में 10 से अधिक देशों से 190 से अधिक आवेदक 1 ही लक्ष्य के साथ मंच पर उतरे थे – उस चुनौती को जीतना जो फ़ैशन की दुनिया को बदल रही है. भविष्य को आकार दे रहे इन परिवर्तकों में से प्रत्येक ने नवाचार, शिल्प और प्रभाव की अनूठी कहानी प्रस्तुत की.लन्दन, मिलान, मुम्बई और एशिया–प्रशान्त समेत क्षेत्रों से आई अनगिनत प्रविष्टियों में से ऐसे 6 डिज़ाइनरों को चुना गया, जो परिपत्रता (circularity) को केवल नारा नहीं समझकर, सिलाई की हर परत में सिद्ध कर सकें. © Circular Design Challenge 2025 आवेदनों का मूल्यांकन संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (
UNEP
) और इंटेलकैप की सर्कुलर एपेरेल इनोवेशन फ़ैक्ट्री (Circular Apparel Innovation Factory, CAIF) के साथ विकसित मापदंडों के आधार पर किया गया.इनके तहत, वास्तविक “लूप बन्द” डिज़ाइन, सामाजिक प्रभाव, संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य (SDGs) से सामंजस्य और विस्तारयोग्य क्षमता जैसे मानदंड शामिल थे. भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित अन्तिम दौर में 6 प्रतिभागियों ने टिकाऊ फ़ैशन के अपने डिज़ाइनर परिधान और उत्पाद प्रस्तुत किए, जिन्होंने देखने वालों को हैरत में डाल दिया.भारत में संयुक्त राष्ट्र के रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर शॉम्बी शार्प ने इस अवसर पर कहा, “यह फ़ैशन का भविष्य है, जहाँ नवाचार और रचनात्मकता मिलकर ऐसे डिज़ाइन रचते हैं जिनके केन्द्र में परिपत्रता है.”अन्तिम दौर में पहुँचे 6 विलक्षण उत्पाद © Circular Design Challenge 2025 CRCLE - वर्शनी बी (चेन्नई, भारत): CRCLE के लिए, परिपत्र सोच केवल एक सिद्धांत नहीं है. यह ब्रांड 360° दृष्टिकोण अपनाता है, जहाँ समय की सीमाओं से परे तक चलने वाले और बहु-कार्यात्मक कपड़े बनाने के लिए वेगनूल (जैव अपघटनीय पौध-आधारित वस्त्र), स्टेनलैस स्टील के टुकड़े, केले से बना चमड़ा (Banana Leather) और डेडस्टॉक कपड़ों जैसी नवोन्मेषी, ज़िम्मेदार सामग्री का उपयोग किया जाता है. कपड़े की चादरों के बचे टुकड़ों को क्रोशिए रस्सियों में बदल दिया जाता है; टैग्स रीसायकिल की हुई कपास से हाथ से बनाए जाते हैं. उत्पादन के दौरान निकलने वाले हर अपशिष्ट यानि कचरे को काम में लाना सुनिश्चित किया जाता है. © Circular Design Challenge 2025 Golden Feathers — राधेश अग्रहरी (भारत): मुर्ग़ीपालन के दौरान बचे हुए पंखों के कचरे को 27 चरणों के प्राकृतिक स्वच्छीकरण से “छठा प्राकृतिक फ़ाइबर” बनाया जाता है. यह सिंथेटिक का विकल्प बन सकता है. यह ब्रांड, ग्रामीण शिल्पियों के साथ काम करके, कचरे को आजीविका में बदलता है. © Circular Design Challenge 2025 FARAK — ऋषभ कुमार (जयपुर, भारत): भारत की शिल्प परम्परा का परिपत्र मॉडल. हाथों से काते हुए जैविक कपास, प्राकृतिक रंगाई, 100 से अधिक साल पुराने लकड़ी के ब्लॉक्स से प्रिंट से बने आकर्षक परिधान. निर्माण में बिजली का उपयोग बिल्कुल नहीं होता. इससे शिल्प समुदायों को स्थाई सहारा मिलता है. © Circular Design Challenge 2025 Maximilian Raynor (लन्दन, ब्रिटेन): हर नया परिधान पिछले बचे हुए परिधानों के अपशिष्ट यानि कचरे से बनाया जाता है. बचे टुकड़ों को मिलाकर नए, कपड़े बनते हैं. सीमित संसाधन ही सृजन का ईंधन बनते हैं. © Circular Design Challenge 2025 CAVIA — मार्टिना बोएरो (मिलान, इटली): पहले से उपलब्ध सामग्री को काम में लाया जाता है. पुराने वस्त्र, पुनर्चक्रित सूत और शेष कपड़े का उपयोग किया जाता है. अनुकूलित सामग्री के उपयोग से उत्पादन का कचरा घटाकर, परिधान का जीवन बढ़ाने में सहायता मिलती है. © Circular Design Challenge 2025 BIOTICO — जेसिका पुल्लो (ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना): उपभोग के बाद बचा/फेंका प्लास्टिक कचरा - जैसेकि स्नैक्स के पैकेट आदि को सरल तकनीकों से उपयोगी वस्तुओं में बदला जाता है. ये वस्तुएँ पूरी तरह चक्र पूरा करने के उद्देश्य से तैयार होती हैं. इस पहल में बौद्धिक विकलांगजन को कौशल सिखाकर निर्माण में भागीदार बनाया जाता है. हर एक डिज़ाइनर ने अलग भूगोल और विशिष्ट शिल्प परम्परा के साथ शिरकत की, मगर उद्देश्य एक ही था. परिपत्रता (Circularity) रुकावट नहीं, डिज़ाइन की असली शक्ति है.नई दिल्ली में आयोजित समारोह में विजेताओं की घोषिणा की गई.सर्कुलर डिज़ाइन चुनौती 2025 की विजेता रहीं, वर्शनी बी (CRCLE), वहीं Golden Feathers के राधेश अग्रहरी को उपविजेता चुना गया.2018 में शुरुआत के बाद से ही, सर्कुलर डिज़ाइन चुनौती (CDC), वैश्विक स्तर पर अपने परिपत्र नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए टिकाऊ फ़ैशन में उभरती प्रतिभाओं के लिए एक अग्रणी मंच बन गया है. मार्गदर्शन, बाज़ार पहुँच और प्रचार के माध्यम से, यह कार्यक्रम अगली पीढ़ी के नेताओं को आगे बढ़ाता है…जो उद्योग में परिपत्रता के दृष्टिकोण को पुनः परिभाषित कर रहे हैं.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces