Advertisement
भारत: उत्सवों को सबके लिए आसान बनाने की हिदायतें

यह मार्गदर्शिका यूनेस्को के 2003 के अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण कन्वेंशन और विकलांगजन के अधिकारों पर कन्वेंशन के साथ पूरी तरह संरेखित है.प्रदेश स्तर पर अधिकारियों ने मिलकर इस पहल को आगे बढ़ाने पर ज़ोर दिया. पश्चिम बंगाल सरकार के सूचना एवं संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव शांतनु बासु ने कहा, “जब दुर्गा पूजा को यूनेस्को सूची में शामिल किया गया, तो इसका मतलब था कि हमारे ऊपर सतत और साझा ज़िम्मेदारी है.” उन्होंने समावेशन, सामुदायिक भागेदारी और कला को ऐसे मूल्यों के रूप बताया जो “समाज और अर्थव्यवस्था के बीच की खाइयों को पाटने में सहायक होते हैं.”सुलभ व समावेशी उत्सव की ओरइन दिशानिर्देशों में दुर्गा पूजा समितियों को स्पष्ट और व्यावहारिक उपाय अपनाने के लिए कहा गया है, ताकि सभी लोग इन उत्सवों में पूरी तरह भाग ले सकें. इनमें शामिल हैं:• पंडाल, रैम्प और शौचालय जैसी जगहें सभी के लिए आसानी से पहुँचने योग्य हों.
• जानकारी सबको समझ आए और वो सांकेतिक भाषा, ब्रेल और ऑडियो में भी उपलब्ध हो.
• कार्यक्रम ऐसे हों कि विकलांगजन भी सक्रिय रूप से भाग ले सकें.• भीड़ और आपात स्थिति के लिए साफ़-सुथरे सुरक्षा एवं बचाव नियम हों.
• स्वयंसेवकों को शिष्ट व असरदार मदद देने का प्रशिक्षण दिया जाए.
• व्यवहार और सोच में बदलाव लाया जाए, ताकि हर व्यक्ति के साथ सम्मान एवं गरिमा से पेश आया जाए.स्पष्ट मार्गदर्शन से न केवल विकलांगजन, बल्कि पहली बार आने वालों की भी मदद होती है. बैठने की व्यवस्था हर उस व्यक्ति के काम आती है जिसे थोड़ी देर आराम चाहिए हो.यूएन इंडिया और यूनेस्को का मानना है कि दुर्गा पूजा को सुलभ बनाने का यह प्रयास देशभर के अन्य सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के लिए आदर्श बन सकता है. इसके आर्थिक और सामाजिक लाभ भी स्पष्ट हैं: सुलभ उत्सव व्यापक भागेदारी आकर्षित करते हैं, समुदायिक रिश्तों को मज़बूत करते हैं और सांस्कृतिक सहनसक्षमता बढ़ाते हैं.जैसे-जैसे पूरे पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के पंडाल तैयार हो रहे हैं, समितियों, अधिकारियों और स्वयंसेवकों के लिए सन्देश साफ़ है: हर योजना में शुरुआत से ही सुलभता को शामिल करें. यूनेस्को के शब्दों में, इससे दुर्गा पूजा, “सहयोगी कलाकारों और डिज़ाइनरों के लिए एक समृद्ध मंच” बनकर उभरेगी.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


