×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:40 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
जलवायु शिखर सम्मेलन 2025: COP30 की ओर बढ़ते क़दम
Source: UN News: गुरुवार, 25 सितम्बर 2025 00:01 AM (IST)
दक्षिण एशिया में बाढ़, उत्तरी अमेरिका में जंगल की आग और योरोप में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने वैज्ञानिकों की वर्षों पुरानी चेतावनी को और पुख़्ता कर दिया है: जलवायु परिवर्तन की रफ़्तार, राजनैतिक प्रतिक्रिया से कहीं ज़्यादा तेज़ है. इसी पृष्ठभूमि में, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश, यूएन महासभा के उच्च-स्तरीय सप्ताह के दौरान, जलवायु शिखर सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं, ताकि दुनिया भर के देश, नवम्बर में ब्राज़ील में होने वाले COP30 से पहले अपने संकल्प मज़बूत करें. बुधवार 24 सितम्बर को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में होने वाला यह शिखर सम्मेलन, COP30 की तैयारी के लिए आधारशिला की तरह देखा जा रहा है. यह सामान्य जलवायु वार्ताओं की तरह व्यापक नहीं होगा, बल्कि एक केन्द्रित उच्च-स्तरीय बैठक होगी, जहाँ राष्ट्र प्रमुख, सरकारी नेता, व्यवसाय और नागरिक समाज, ठोस प्रतिबद्धताएँ व नई राष्ट्रीय जलवायु योजनाएँ पेश करेंगे.अगले दशक के लिए साहसिक कार्रवाईआयोजकों के अनुसार, शिखर सम्मेलन का शासनादेश बिल्कुल स्पष्ट है: पेरिस समझौते से जुड़े देशों को नए या संशोधित NDCs (राष्ट्रीय स्तर पर तय जलवायु योगदान) पेश करने होंगे, जो “अगले दशक के लिए साहसिक कार्रवाई” तय करेंगे. 2015 का ऐतिहासिक पेरिस समझौता, जलवायु संकट से निपटने की वैश्विक प्रतिबद्धता का आधार रहा है.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव
एंतोनियो गुटेरेश ने स्पष्ट कहा है कि मौजूदा जलवायु वादे अपर्याप्त हैं. अब तक केवल कुछ ही देशों ने 2025 के लिए अपने एनडीसी (राष्ट्रीय जलवायु योगदान) संशोधित किए हैं.
UNFCCC
के अनुसार, मौजूदा योजनाओं से 2030 तक उत्सर्जन में केवल 2.6% की कमी होगी, जबकि वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान को पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.5°C तक सीमित रखने के लिए 43% कटौती ज़रूरी है.इस लिहाज़ से यह शिखर सम्मेलन नेताओं के लिए चुनौती और अवसर दोनों है. उनसे उम्मीद है कि वे केवल पुराने वादे दोहराने तक सीमित नहीं रहें, बल्कि नए एनडीसी घोषित करें, उनके क्रियान्वयन की स्पष्ट योजना दें और दिखाएँ कि ये क़दम तेज़ी से बढ़ते स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन के साथ कैसे मेल खाते हैं. © WFP Pakistan अभी क्यों?यह शिखर सम्मेलन, वैज्ञानिक और राजनैतिक वास्तविकताओं के कारण और भी अहम हो गया है. संयुक्त राष्ट्र के विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने बताया है कि 2024 अब तक का सबसे गर्म साल रहा, जिसमें औसत वैश्विक तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ. उधर, अन्तरराष्ट्रीय राजनैतिक माहौल पहले से कहीं अधिक विभाजित नज़र आ रहा है.संयुक्त राज्य अमेरिका को अब भी दुनिया के सबसे बड़े ऐतिहासिक प्रदूषकों में गिना जाता है. मगर वह 2025 की शुरुआत में पेरिस समझौते से बाहर हो गया था. जलवायु वित्त और स्वच्छ ऊर्जा से जुड़ी प्रतिबद्धताओं से पीछे हटने के कारण विकासशील देशों में यह सन्देह गहराता जा रहा है कि जिस मदद का उन्हें वादा किया गया था, क्या वो उन्हें वाक़ई मिल पाएगी.लेकिन साथ ही, कुछ सकारात्मक रुझान भी नज़र आ रहे हैं. 2024 में स्वच्छ ऊर्जा में निवेश पहली बार 2 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गया, जो जीवाश्म ईंधन में हुए निवेश से आगे निकल गया. जीवाश्म ईंधन अप्रसार सन्धि जैसे नए प्रयासों को भी समर्थन मिल रहा है. अब यह शिखर सम्मेलन तय करेगा कि क्या इन अच्छी शुरुआतों को और बड़ा रूप दिया जा सकता है.छिपे संकेतयह जलवायु शिखर सम्मेलन भले ही कोई औपचारिक वार्ता नहीं हो, लेकिन इसके नतीजे सीधे तौर पर ब्राज़ील में होने वाले COP30 की दिशा तय करेंगे. ब्राज़ील ने वादा किया है कि यह सम्मेलन जलवायु न्याय, जंगलों की रक्षा और नवीकरणीय ऊर्जा पर केन्द्रित होगा. लेकिन उस शिखर सम्मेलन की सफलता काफ़ी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि इस सप्ताह न्यूयॉर्क में क्या हासिल होता है.विश्लेषक तीन संकेतों पर नज़र रखेंगे. पहला, क्या बड़े उत्सर्जक देश उत्सर्जन की खाई पाटने के लिए ठोस योजनाएँ पेश करेंगे? दूसरा, क्या जलवायु वित्त, वादों से आगे बढ़कर वास्तविक रूप लेगा - ख़ासतौर पर हानि एवं क्षति कोष के लिए, जिसमें अब तक केवल 78.9 करोड़ डॉलर का ही वादा किया गया है, जबकि ज़रूरत इससे कई गुना अधिक है? और तीसरा, क्या नेता यह मानेंगे कि कोयला, तेल और गैस का विस्तार पेरिस समझौते के लक्ष्यों से बिल्कुल मेल नहीं खाते?अगर इन मोर्चों पर ठोस प्रगति नहीं हुई, तो COP30 के भी केवल अधूरी उम्मीदों का मंच बनकर रह जाने का ख़तरा है. © WFP Pakistan बहुत-कुछ दाँव परसंयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश के लिए यह शिखर सम्मेलन केवल औपचारिकता नहीं है. यह बढ़ते वैश्विक मतभेदों के बीच बहुपक्षवाद में भरोसा जगाने और यह दिखाने का अवसर है कि जलवायु कार्रवाई से रोज़गार, बेहतर स्वास्थ्य और ऊर्जा सुरक्षा जैसे बड़े आर्थिक व सामाजिक लाभ मिल सकते हैं. उन्होंने कहा, "जलवायु कार्रवाई के अवसर पहले कभी इतने स्पष्ट नहीं रहे."लेकिन पाकिस्तान और भारत में बाढ़ से बेघर हुए लोगों के लिए, या हॉर्न ऑफ़ अफ़्रीका में सूखे से जूझते किसानों के लिए, यह शिखर सम्मेलन अवसरों से कम और अस्तित्व की जद्दोजहद से ज़्यादा जुड़ा है. जलवायु संकट के असर और राजनैतिक प्रतिक्रिया के बीच की खाई, आज पहले से कहीं अधिक गहरी महसूस हो रही है.शब्दों से आगे, अब कार्रवाई की बारीसितम्बर 2025 का संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन भले ही COP30 का विकल्प नहीं हो, लेकिन यह निर्णायक साबित हो सकता है. यह वह मंच है जहाँ विश्व नेता अपने जलवायु महत्वाकाँक्षाओं को नई दिशा और गति दे सकते हैं, विश्वास बहाल कर सकते हैं तथा ब्राज़ील में होने वाले बड़े सम्मेलन की राह प्रशस्त कर सकते हैं.अगर यह शिखर सम्मेलन साहसिक संकल्प, ठोस वित्तीय समर्थन और जीवाश्म ईंधन घटाने की स्पष्ट योजना सामने लाता है, तो यह पेरिस समझौते के वादों को बचाने की दिशा में एक निर्णायक क़दम साबित होगा.समाधानों के लिए संवादमहासभा के उच्च-स्तरीय सप्ताह में राष्ट्र प्रमुखों के भाषणों से परे, ‘समाधान संवाद’ भी आयोजित किए जाएँगे. इन विषयगत सत्रों में राष्ट्रीय नेताओं के साथ स्थानीय सरकारों, व्यावसायिक जगत और नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे. चर्चाएँ पाँच प्रमुख क्षेत्रों पर केन्द्रित होंगी.उत्सर्जन में कमी: जीवाश्म ईंधन का प्रयोग घटाना और नवीकरणीय ऊर्जा को तेज़ी से बढ़ाना.अनुकूलन: बाढ़, सूखा और लू जैसी आपदाओं से निपटने की क्षमता मज़बूत करना, जिससे वैश्विक स्तर पर समुदाय प्रभावित हैं.वित्त: विकासशील देशों को अधिक जलवायु वित्त उपलब्ध कराना, जिसमें केवल क़र्ज़ नहीं, अनुदान को प्राथमिकता मिले.सटीक जानकारी: जलवायु से जुड़ी अफ़वाहों और ग़लत सूचनाओं से लड़ना तथा आँकड़ों व रिपोर्टिंग में पारदर्शिता लाना.अन्य मुद्दे: खाद्य प्रणालियों में सुधार और न्यायसंगत बदलाव पर ध्यान देना.इन संवादों से निकली सिफ़ारिशों और प्रतिबद्धताओं को एक सारांश में संकलित करके, 24 सितम्बर के समापन सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces