×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:42 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने के 30 वर्ष: उपलब्धियाँ, चुनौतियाँ और भविष्य की राह
Source: UN News: बुधवार, 24 सितम्बर 2025 00:01 AM (IST)
महिलाओं के अधिकारों पर ऐतिहासिक बीजिंग घोषणा-पत्र को अपनाए हुए तीन दशक बीत चुके हैं. इस दौरान काफ़ी प्रगति हुई है, लेकिन महिलाएँ और लड़कियाँ आज भी अस्वीकार्य स्तर पर हिंसा और भेदभाव का सामना कर रही हैं. इस साल महासभा में, संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों ने, अब तक की उपलब्धियों की समीक्षा की है और उस विशाल कार्यभार के प्रति आगाह भी किया है, जो अभी पूरा किया जाना बाक़ी है. लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण की ज़िम्मेदारी सम्भालने वाली संयुक्त राष्ट्र महिला संस्था (
UN Women
) और संयुक्त राष्ट्र का आर्थिक एवं सामाजिक मामलों का विभाग (DESA) ने, सोमवार 22 सितम्बर को हुए इस
आयोजन
से पहले चेतावनी दी कि लैंगिक समानता से जुड़े कोई भी लक्ष्य पटरी पर नहीं हैं.उनकी संयुक्त रिपोर्ट
2025 Gender Snapshot
में बताया गया है कि 10 प्रतिशत महिलाएँ चरम निर्धनता में जी रही हैं और वर्ष 2030 तक 35.1 करोड़ महिलाएँ और लड़कियाँ इसमें फँसी रह सकती हैं.लगभग 70.8 करोड़ महिलाएँ बिना वेतन वाले देखभाल कामकाज के कारण श्रम बाज़ार से बाहर हैं. जो महिलाएँ काम करती भी हैं, उन्हें कम वेतन वाले रोज़गारों में सीमित कर दिया जाता है. महिलाओं को ज़मीन के स्वामित्व, वित्तीय सेवाओं और सम्मानजनक रोज़गार से वंचित रखा जाता है, यानि उन्हें प्रगति के लिए ज़रूरी साधनों तक पहुँच से वंचित किया जाता है.रिपोर्ट के मुताबिक़, महिलाओं और लड़कियों के ख़िलाफ़ हिंसा अब भी जारी है: हर तीन में से एक महिला अपने जीवनकाल में शारीरिक या यौन हिंसा का शिकार होती है. इसके साथ ही, 67.6 करोड़ महिलाएँ संघर्ष क्षेत्रों से सिर्फ़ 50 किलोमीटर की दूरी पर रह रही हैं - यह संख्या 1990 के दशक के बाद से सबसे अधिक है.कुछ देशों में महिलाओं के अधिकारों पर
तीखी प्रतिक्रिया
और नागरिक स्थानों के सिकुड़ने से, बड़ी मुश्किलों से हासिल की गई प्रगति अब गम्भीर ख़तरे में है.फिर भी, यह याद रखना ज़रूरी है कि 1995 में बीजिंग में हुआ
चौथा विश्व महिला सम्मेलन
एक ऐतिहासिक मोड़ था, जिसे लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने के सबसे महत्वपूर्ण पड़ावों में गिना जाता है.इस सम्मेलन के परिणामस्वरूप
बीजिंग घोषणा-पत्र और कार्रवाई योजना
अपनाई गई, जिसमें ग़रीबी, शिक्षा, हिंसा, सशस्त्र संघर्षों में महिलाओं की स्थिति और सत्ता में उनकी भागेदारी जैसे अहम क्षेत्रों पर ठोस क़दम तय किए गए.189 देशों की सरकारों ने सर्वसम्मति से घोषणा की कि महिलाओं और पुरुषों के बीच समानता मानवाधिकार का विषय है, सामाजिक न्याय के लिए अनिवार्य शर्त है और विकास व शान्ति के लिए आवश्यक एवं बुनियादी ज़रूरत है.आज महिलाओं और लड़कियों के लिए क़ानूनी सुरक्षा पहले से कहीं अधिक मज़बूत है. 193 देशों में लैंगिक हिंसा से निपटने के लिए 1,583 क़ानून बनाए जा चुके हैं, जबकि 1995 में ऐसे क़ानून केवल 12 देशों में थे. 100 से अधिक देशों में हिंसा पीड़ितों की मदद के लिए पुलिस को प्रशिक्षित किया गया है.कार्यस्थल पर अब लैंगिक भेदभाव रोकने वाले क़ानूनों की संख्या बढ़ी है, जिससे महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के अवसर मिले हैं. बिना वेतन वाले देखभाल कार्यों का बोझ घटाने के लिए नई सेवाएँ शुरू हुई हैं, और शिक्षा के सभी स्तरों पर लैंगिक अन्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है.शान्तिरक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है. 2010 में जहाँ केवल 19 राष्ट्रीय कार्य योजनाएँ थीं, आज दुनिया भर में महिलाओं, शान्ति एवं सुरक्षा पर 112 राष्ट्रीय कार्य योजनाएँ लागू हैं. © UNICEF प्रगति की क़ीमतसोमवार के उच्च-स्तरीय कार्यक्रम में सदस्य देशों, नागरिक समाज, शैक्षणिक संस्थान और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने इस मुद्दे पर चर्चा की है कि बीजिंग घोषणा-पत्र को तेज़ी से कैसे लागू किया जाए और इसके लिए आवश्यक संसाधन किस तरह जुटाए जाएँ.यूएन वीमेन का कहना है कि महिलाओं में निवेश करना पूरे समाज में निवेश करने जैसा है. अगर सरकारें अभी क़दम उठाएँ, तो 2050 तक महिलाओं के बीच चरम ग़रीबी 9.2 प्रतिशत से घटकर 2.7 प्रतिशत रह जाएगी, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को 342 ट्रिलियन डॉलर का लाभ हो सकता है.हालाँकि, समानता हासिल करने के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध कराने की अपील ऐसे समय में की जा रही है जब देश न केवल इन पहलों, बल्कि आँकड़े जुटाने के काम के लिए भी धनराशि में कटौती कर रहे हैं. महिलाओं के मंत्रालयों और लैंगिक समानता संस्थानों में से केवल आधे के पास ही पर्याप्त संसाधन हैं.यूएन वीमेन की
सारा हेंड्रिक्स
के अनुसार, यह असल में राजनैतिक इच्छाशक्ति की कमी का नतीजा है, जहाँ व्यवस्था अधिकारों और समानता के बजाय युद्ध को प्राथमिकता देती है. उन्होंने
कहा
, “हम ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जहाँ हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर हथियारों पर ख़र्च होते हैं, लेकिन महिलाओं के अधिकारों व लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने के लिए ज़रूरी 320 अरब डॉलर नहीं जुटाए जाते.” UN Photo/Manuel Elias असमानता की एक और सदीउच्च-स्तरीय सप्ताह के अन्त में, एनालेना बेयरबॉक उस चुनाव की अध्यक्षता करेंगी, जिसमें यह तय होगा कि 2027 से संयुक्त राष्ट्र महासचिव का पद कौन सम्भालेगा. लगातार बढ़ते दबाव के बावजूद, अब तक इस पद पर कोई महिला नहीं पहुँची है.वैश्विक स्तर पर महिलाएँ अब भी सत्ता और निर्णयात्मक भूमिकाओं से वंचित हैं. वे केवल 27 प्रतिशत संसदीय सीटों और 30 प्रतिशत नेतृत्व पदों पर हैं. दुनिया के 113 देशों में आज तक कोई महिला राष्ट्राध्यक्ष नहीं बनी. अगर प्रगति की यही रफ़्तार रही, तो नेतृत्व में लैंगिक समानता हासिल करने में एक और सदी लग जाएगी.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces