×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:03 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
कहीं बाढ़, कहीं सूखा: मौसमी व्यवधान से जल संसाधनों पर दबाव, बढ़ती चरम मौसम घटनाएँ
Source: UN News: शुक्रवार, 19 सितम्बर 2025 00:00 AM (IST)
विश्व भर में जल संसाधन जलवायु परिवर्तन के गहरे दबाव से जूझ रहे हैं, और देशों व समुदायों को या तो अत्यधिक मात्रा में जल प्रवाह या फिर उसकी भीषण क़िल्लत का सामना करना पड़ रहा है. ग्लेशियर क्षेत्रों में यह लगातार तीसरा वर्ष है जब व्यापक पैमाने पर हिमनदों का पिघलना जारी रहा. वहीं, पिछले वर्ष केवल एक-तिहाई नदी बेसिन क्षेत्रों में ही जल प्रवाह की सामान्य परिस्थितियाँ दर्ज की गई. विश्व मौसम विज्ञान संगठन (
WMO
) ने गुरूवार को ‘
वैश्विक जल संसाधनों की स्थिति
’ पर जारी अपनी एक नई रिपोर्ट में, से जल चक्र में आ रहे बदलाव, और बाढ़ व सूखे से उपज रही चरम मौसम घटनाओं पर चेतावनी जारी की है.रिपोर्ट के अनुसार, मानव जीवन के लिए इस अहम संसाधन से जुड़ी आपात घटनाओं की वजह से अर्थव्यवस्थाओं व समाजों पर दबाव बढ़ रहा है.यूएन मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की महासचिव सेलेस्ते साउलो ने जिनीवा में रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि जल, हमारे समाजों को पोषित करते हैं, अर्थव्यवस्थाओं को शक्ति प्रदान करते हैं और हमारे पारिस्थितिकी तंत्रों का आधार हैं.“मगर, फिर भी दुनिया के जल संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है, और इसी समय, चरम जल-सम्बन्धी जोखिमों का हमारी ज़िन्दगियों व आजीविकाओं पर असर गहराता जा रहा है.” एक अनुमान के अनुसार, हर वर्ष कम से कम एक महीने के लिए, 3.6 अरब लोगों को पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध नहीं हो पाता है और 2050 तक यह संख्या बढ़कर 5 अरब तक पहुँच सकती है.यूएन एजेंसी की वार्षिक रिपोर्ट में वैश्विक स्तर पर ताज़ा जल की उपलब्धता का आकलन किया जाता है, जैसेकि जलाशय, नदी प्रवाह, झील, भूमिगत जल, मिट्टी में नमी, बर्फ़ व जमा हुआ पानी.इसे WMO के सदस्य देशों के सहयोग, वैश्विक जल-विज्ञान मॉडल, सैटेलाइट से प्राप्त डेटा समेत अन्य स्रोतों व साझेदारों के साथ मिलकर तैयार किया जाता है.यूएन एजेंसी ने भरोसेमन्द, विज्ञान-आधारित जानकारी की अहमियत को रेखांकित करते हुए कहा कि जिस बारे में जानकारी न हो, उसे सही ढंग से मापा नहीं जा सकता है. इसलिए, हालात की निरन्तर निगरानी और डेटा के आदान-प्रदान पर बल दिया गया है. © USGS अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में साउथ कैस्केड ग्लेशियर पर डेटा एकत्र करते वैज्ञानिक. अहम निष्कर्षनदियाँ व झीलें: पिछले छह वर्षों में केवल एक-तिहाई नदी बेसिन क्षेत्र -- भूमि का वह हिस्सा है जहाँ बर्फ़ व वर्षा से प्राप्त जल एकत्र होता है और फिर नदियों में बह निकलता है -- में सामान्य जल प्रवाह आंका गया.यानि दो-तिहाई बेसिन क्षेत्र में या तो अत्यधिक जल था या फिर बहुत कम मात्रा में, जोकि जल चक्र में आए व्यवधान को दर्शाता है.दक्षिणी अमेरिका क्षेत्र में ऐमेज़ोन, ओरिनोको, साओ फ़्राँसिस्को नदी बेसिन, दक्षिणी अफ़्रीका क्षेत्र में ज़ैम्बेज़ी, लिम्पोपो, ऑरेंज बेसिन में सामान्य से कम जल प्रवाह आंका गया. इसके विपरीत, योरोप व एशिया के कुछ हिस्सों में बेसिन क्षेत्र में सामान्य से अधिक नदी प्रवाह नज़र आया, जिनमें गंगा, गोदावरी, सिन्धु, डेन्यूब समेत अन्य क्षेत्र हैं. वहीं पश्चिमी अफ़्रीका में सेनेगल, निजेर, लेक चाड में नदी बेसिन में अत्यधिक बाढ़ से जूझना पड़ा. मध्यजलवायु परिस्थितियाँ: वर्ष 2024, रिकॉर्ड पर अब तक के सर्वाधिक गर्म साल के रूप में दर्ज किया गया. ऐल नीन्यो मौसमी प्रभाव के साथ शुरू हुए इस वर्ष ने प्रमुख नदी बेसिन में परिस्थितियों पर असर डाला, जिससे ऐमेज़ोन बेसिन और दक्षिणी अफ़्रीका में सूखे की घटनाएँ हुई.वहीं, उत्तरी भारत, पाकिस्तान, मध्य योरोप, पूर्वोत्तर चीन, मध्य व पश्चिमी अफ़्रीका, दक्षिणी ईरान में औसत से कहीं अधिक स्तर दर्ज किया गया.ग्लेशियर: 2024 लगातार तीसरा वर्ष है जब सभी हिमनद क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जमे हुए पानी की चादर पिघल रही है. 450 गीगाटन का नुक़सान हुआ है, जोकि 7 किलोमीटर ऊँचे, 7 किलोमीटर चौड़े और 7 किलोमीटर गहरे टुकड़े के समान है. इतना जल, जिससे ओलम्पिक खेलों में 18 करोड़ स्विमिंग पूल को भरा जा सके.इस पिघली हुई जलराशि से एक वर्ष में, वैश्विक समुद्री जलस्तर में 1.2 मिलीमीटर की वृद्धि होती है, जिससे तटीय इलाक़ों में रहने वाले करोड़ों लोगों के लिए बाढ़ का जोखिम पनपता है. UNDP India भारत के उत्तराखंड प्रदेश में, हिमालय क्षेत्र में एक ग्लेशियर (हिमनद) के फट जाने से आई तेज़ बाढ़ में भारी चट्टानें और मलबा बह गया और एक बाँध को भारी नुक़सान हुआ. अनेक लोगों की मौत भी हुई. (फ़रवरी 2021) चरम मौसम घटनाएँ: 2024 में एशिया-प्रशान्त क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर वर्षा और चक्रवाती तूफ़ान की घटनाएँ हुई, जिनमें 1,000 से अधिक लोगों की जान गई. ब्राज़ील के दक्षिणी हिस्से में भयावह बाढ़ का क़हर बरपा जबकि ऐमेज़ोन बेसिन में सूखे का रुझान जारी रहा, जिसकी चपेट में देश का 59 प्रतिशत क्षेत्र था.योरोप ने 2013 के बाद पहली बार विशाल स्तर पर बाढ़ का सामना किया, वहीं अफ़्रीका में अतीत की तुलना में असाधारण रूप से भीषण बारिश का अनुभव किया गया.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces