×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:03 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: ओडिशा राज्य में ट्राँसजैंडर समुदाय की हरित आवास यात्रा
Source: UN News: मंगलवार, 09 सितम्बर 2025 00:01 AM (IST)
भारत के भुवनेश्वर शहर में प्रगति विहार इलाक़े की गलियों में कभी टीन की छतों वाले तपते घर दिखाई देते थे, अब यहाँ नई उम्मीदें भी नज़र आ रही हैं. कोई अपने नए घर में जाकर सिलाई की दुकान खोलने का सपना देख रहा है, कोई डेयरी की दुकान शुरू करना चाहता है, तो कोई अपने घर की ऊपरी मंज़िल पर ब्यूटी पार्लर खोलने की तैयारी में है. ट्राँसजैंडर समुदाय के लगभग 80 निवासियों को यहाँ नए घर मिले हैं, जोकि सिर्फ़ ईंट और दीवारें नहीं हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता और गरिमा की ओर बढ़ते क़दम भी हैं. भारत में ओडिशा राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ट्राँसजैंडर समुदाय के सदस्यों को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत 44 नए घरों के लिए कार्य आदेश सौंपे हैं. हर परिवार के लिए 2.5 लाख रुपए की मदद और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (
UNEP
) के समर्थन से, इस पहल को और मज़बूती मिली है.प्रगति विहार में झुग्गी बस्ती को नए सिरे से विकसित किए जाने पर केन्द्रित इस पहल से, ट्राँसजैंडर समुदाय अपने घरों को बेहतर ढंग से बना सकेंगे. सभी घरों को एक ही डिज़ाइन से बनाया जाएगा, जोकि हरित आवास का एक नया मॉडल भी पेश करेगा.एक स्थानीय निवासी, जो अपने नए घर में जाकर सिलाई की दुकान खोलने का सपना देख रही हैं, कहती हैं, “हम यहाँ दस साल से भी ज़्यादा समय से रह रहे हैं, हमेशा कुछ बेहतर की आस लगाए.”अब कोई डेयरी की दुकान शुरू करना चाहता है, तो कोई अपने घर की ऊपरी मंज़िल पर ब्यूटी पार्लर खोलने की सोच रहा है. लगभग 80 ट्राँसजैंडर निवासी अपने इन नए मकानों को आत्मनिर्भरता का स्रोत बनते हुए देखना भी चाहते हैं. © UNEP India हरित घर, नया भविष्यप्रगति विहार की नई बस्ती केवल पक्के मकानों की कहानी नहीं है, यह बदलाव की पहचान है. यहाँ बनने वाले घर न सिर्फ़ ट्राँसजैंडर समुदाय को सम्मान और आत्मनिर्भरता देंगे, बल्कि पूरे समाज को पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदारी निभाने का नया सन्देश भी पहुँचाएँगे.संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने ओडिशा सरकार के साथ मिलकर इस परियोजना को एक पायलट के रूप में शुरू किया है, ताकि यह साबित किया जा सके कि किस तरह कम-कार्बन और जलवायु-अनुकूल घरों का निर्माण किया जा सकता है.इन घरों में कोयला जलाने से निकली राख (fly ash) ईंटों, कॉन्क्रीट ब्लॉक, बायो-आधारित पैनलों और निर्माण से निकलने वाले मलबे का पुनः उपयोग किया जाएगा. डिज़ाइन इस तरह किया गया है कि प्राकृतिक हवा और रोशनी भरपूर मिले. साथ ही छतों पर परावर्तक पेंट और सौर पैनल लगाए जाएँगे. नतीजा यह होगा कि ये घर न केवल ठंडे और आरामदायक होंगे बल्कि बिजली का ख़र्च भी काफी कम कर देंगे.भारत में UNEP के देशीय निदेशक बालकृष्ण पिसुपती ने बताया, “निर्माण क्षेत्र से होने वाले उत्सर्जन को घटाने के लिए केवल छोटे-छोटे उपाय पर्याप्त नहीं हैं. हमें यह बदलना होगा कि हम घरों को कैसे डिज़ाइन करते हैं, किस तरह से उनका निर्माण करते हैं, कौन-सी सामग्री चुनते हैं और पूरी आपूर्ति श्रृँखला में किस तरह काम करते हैं. हम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत, ओडिशा सरकार के साथ मिलकर यही व्यापक बदलाव दिखाने के प्रयास कर रहे हैं.” © UNEP India केन्द्र में समुदायप्रगति विहार बस्ती की शुरुआत वर्ष 2011 में हुई थी. उस समय यहाँ केवल 20 घर थे, जो धीरे-धीरे बढ़कर 35 तक पहुँच गए, लेकिन ज़िन्दगी की मुश्किलें जस की तस बनी रहीं. असली बदलाव तब आया जब ओडिशा की जगा मिशन योजना के तहत निवासियों को भूमि के अधिकार मिले. इसके बाद यह समुदाय प्रधानमंत्री आवास योजना की सहायता राशि के लिए पात्र बना और पहली बार अपने भविष्य को अपनी ही शर्तों पर गढ़ने की राह पर चला.यहाँ की झुग्गीवासियों की समिति के आठ प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम और अन्य सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर नए घरों की योजना तैयार की. हर फ़ैसला सामूहिक रूप से लिया गया - सभी घर एक जैसी रूपरेखा पर बनेंगे, सभी के लिए ज़मीन का आकार बराबर होगा और निर्माण का काम चरणबद्ध तरीक़े से होगा, ताकि किसी भी परिवार को पुराने घर टूटने के दौरान बेघर न होना पड़े.योजना में एक बहुउद्देशीय सामुदायिक केन्द्र भी शामिल है. आपदा के समय यह केन्द्र एक शरणस्थल बनेगा, जबकि सामान्य दिनों में यह क़ारीगरों और राजमिस्त्रियों को हरित निर्माण तकनीकों का प्रशिक्षण देगा. साथ ही यहाँ समुदाय और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकेंगे. © UNEP India कार्बन-न्यूनीकरण और समावेशन मौजूदा पर्यावरणीय चुनौती की गम्भीरता स्पष्ट है. भारत के कुल वार्षिक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में भवन निर्माण क्षेत्र का योगदान लगभग 22 प्रतिशत है. आने वाले दशक में जैसे-जैसे लाखों नए घर बनेंगे, यह आँकड़ा और तेज़ी से बढ़ेगा. अगर अब भी बदलाव नहीं किया गया, तो ये इमारतें 21वीं सदी के उत्तरार्ध तक उत्सर्जन को और गहराई से जकड़े रखेंगी.संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूनेप) में भवन और शीतलन समाधान के सलाहकार, राहुल अग्निहोत्री ने कहा, “कम-कार्बन भवनों की ओर बढ़ने के लिए पूरे जीवन-चक्र के विश्लेषण का दृष्टिकोण अपनाना ज़रूरी है. इसके लिए ‘किफ़ायत (कम सामग्री से निर्माण) – बदलाव (नई सामग्री व अन्य उपाय) – सुधार (बेहतर डिज़ाइन)’ की रणनीति अपनाना अत्यंत आवश्यक है.”प्रगति विहार के लिए इसका मतलब है कि पुराने घरों से निकले दरवाज़े, खिड़कियाँ, एस्बेस्टस की चादरें और अन्य सामान दोबारा इस्तेमाल किए जाएँगे. साथ ही फ़्लाई ऐश और ब्लास्ट फर्नेस स्लैग जैसे ओडिशा के औद्योगिक उपोत्पादों को भी निर्माण में उपयोग किया जाएगा. परिणामस्वरूप यहाँ बनने वाले घर न केवल किफ़ायती और मज़बूत होंगे, बल्कि धरती पर पर्यावरणीय बोझ भी कम करेंगे. © UNEP India वर्तमान आवास में केवल अस्थाई स्नानघर की व्यवस्था है. आवासीय भविष्य का संकेतप्रगति विहार के निवासियों के लिए यह परियोजना केवल घरों का निर्माण नहीं, बल्कि सपनों की नींव है. एक युवा निवासी ने कहा, “मैं पालतू पशुओं का एक छोटा सा फ़ार्म शुरू करने का सपना देखती हूँ.” एक अन्य ने अपने नए घर की ऊपरी मंज़िल पर बुज़ुर्गों के लिए आश्रम बनाने की इच्छा जताई. उनकी योजनाएँ दर्शाती हैं कि जब जीवन में स्थिरता मिले, तो कल्पनाओं और सम्भावनाओं के दरवाज़े अपने आप खुल जाते हैं.अगस्त-सितम्बर 2025 में, बरसात के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. आधुनिक हरित निर्माण सामग्री का उपयोग करते हुए और समाज के सबसे हाशिये पर खड़े समुदाय को केन्द्र में रखकर तैयार की गई यह योजना एक सन्देश है कि भविष्य के घर केवल कम-कार्बन वाले ही नहीं होंगे, बल्कि समावेशी और गरिमा प्रदान करने वाले भी होने चाहिए.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces