×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:48 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
कचरे से अवसर की ओर: युवजन और नवाचार के साथ रोज़गार की नई राह
Source: UN News: शुक्रवार, 05 सितम्बर 2025 00:01 AM (IST)
दक्षिण एशिया में क़रीब 40 फ़ीसदी कार्यबल, कृषि क्षेत्र में सक्रिय है. इसके बावजूद, 30 प्रतिशत से अधिक खाद्य उत्पादन नष्ट या बर्बाद हो जाता है, जिससे खाद्य सुरक्षा और किसानों की आय पर गहरा असर होता है. इसके मद्देनज़र, भोजन की बर्बादी को घटाने के लिए एक नई पहल शुरू की गई है, जिससे रोज़गार सृजित करने, बेहतर पोषण व जलवायु सहनसक्षमता निर्माण में भी मदद मिलेगी. भारत में जब क्रिस्टिन कागेत्सु ने ‘साथी’ की स्थापना की, तो यह उनके लिए केवल एक उत्पाद नहीं बल्कि एक आन्दोलन था. केले के रेशों से बायोडिग्रेडेबल सैनेटरी पैड बनाकर उनकी कम्पनी ने प्लास्टिक प्रदूषण, ग्रामीण बेरोज़गारी और माहवारी की अवधि में समस्या - तीनों चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत किया. ये पैड छह महीने में नष्ट हो जाते हैं, केले के किसानों के लिए नई आय का स्रोत बनते हैं और ग्रामीण महिलाओं को रोज़गार उपलब्ध कराते हैं. खाद्य हानि और बर्बादी: एक क्षेत्रीय चुनौतीदक्षिण एशिया में उत्पादित भोजन का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा बर्बाद हो जाता है. इससे किसानों की आमदनी कम होती है, खाद्य सुरक्षा पर असर पड़ता है और जलवायु जोखिम बढ़ता है. यही वजह है कि इस चुनौती को कम करना, रोज़गार सृजन एवं मज़बूत खाद्य प्रणालियाँ बनाने का एक अहम रास्ता माना जा रहा है.युवाओं के नेतृत्व में नवाचारी उपायों के ज़रिए, कृषि के पारम्परिक तौर-तरीक़ों से खाद्य प्रणालियों में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं. इसी उद्देश्य से विश्व बैंक ने गेट्स फ़ाउंडेशन व अन्य साझेदारों के सहयोग से सैपलिंग (SAPLING – South Asian Policy Leadership for Improved Nutrition and Growth) नामक क्षेत्रीय मंच बनाया है.हाल ही में कोलम्बो में हुए उच्च-स्तरीय सम्वाद में नेताओं ने स्पष्ट कहा कि मज़बूत खाद्य प्रणालियों के लिए समन्वय, नवाचार और समावेशन बेहद ज़रूरी हैं. © World Bank बदलाव की अगुवाई करते युवजनदक्षिण एशिया में युवा उद्यमी नए-नए नवाचार कर रहे हैं. नेपाल की सोफ़िया तामांग ने ‘मैजिक बैग’ बनाए हैं, जो फल और सब्ज़ियों के उपयोग की अवधि बढ़ाते हैं और किसानों को शहरी बाज़ारों तक पहुँचने में मदद करते हैं.भारत के नरायण लाल गुर्जर ने फलों के छिलकों से बायोडिग्रेडेबल पॉलिमर तैयार किया है, जो मिट्टी की नमी बनाए रखता है और उपज बढ़ाता है.वहीं भारत के सोम नारायण की कम्पनी ‘कार्बनलाइट्स,’ जैविक अपशिष्ट को स्वच्छ ऊर्जा और बायोफर्टिलाइज़र में बदल रही है. इससे लैंडफिल पर शहरों की निर्भरता कम होती है और किसानों को सस्ते व टिकाऊ संसाधन मिलते हैं.ये नवाचार केवल तकनीकी नहीं, बल्कि मानवीय हैं- किसानों, ख़ासतौर पर युवाओं व महिलाओं की वास्तविक ज़रूरतों को पूरा करते हैं, जो अक्सर कृषि वैल्यू चेन में पीछे छूट जाते हैं.जैसेकि सोफ़िया तामांग कहती हैं, “अगर हमारे पास कोल्ड स्टोरेज उपलब्ध भी हो, तब भी हमारे पास कोल्ड-स्टोरेज लायक़ उत्पाद नहीं थे.” उनका उद्यम किसानों की ज़रूरतों के अनुसार सस्ती तकनीकें उपलब्ध कराता है और यह साबित करता है कि नवाचार व सहानुभूति साथ-साथ चल सकते हैं. © World Bank समावेशन आवश्यकअब दक्षिण एशिया के देश इन नवाचारों को नीतियों से जोड़ने लगे हैं. श्रीलंका, छोटे किसानों को शहरी बाज़ारों से जोड़ने के लिए, डिजिटल लॉजिस्टिक्स में निवेश कर रहा है.भारत का ओपन नैटवर्क फ़ॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) किसान उत्पादक संगठनों को सीधे ई-कॉमर्स से जोड़ रहा है.वहीं इंडोनेशिया ने 2030 तक भोजन की हानि और बर्बादी को 50 प्रतिशत तक घटाने के लिए एक राष्ट्रीय रोडमैप तैयार किया है, जो दक्षिण एशिया के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है.सैपलिंग के नवाचार मेले में ‘ईकोसेंस’ जैसी पहलें सामने आईं हैं. यह पहल, फ़सल अवशेष को ईंधन पैलेट्स में बदलकर प्रदूषण घटाती है और ग्रामीण महिलाओं के लिए नए रोज़गार के अवसर पैदा करती है.दक्षिण एशिया का भविष्य तीन स्तम्भों पर टिका है - नवाचार, समन्वय और समावेशन. इन्हीं रास्तों से अपशिष्ट को अवसर, हाशिये को मुख्यधारा और असुरक्षा को मज़बूती में बदला जा सकता है.इस लेख का विस्तृत संस्करण पहले
यहाँ
प्रकाशित हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces