Advertisement
ग़ाज़ा: स्कूली बस्ते के बजाय बच्चों के हाथों में सूटकेस, शरणस्थल में तब्दील हुई कक्षाएँ

पश्चिमी तट: खामोश हैं कक्षाएँक़ाबिज़ पश्चिमी तट पर UNRWA के स्कूलों में क़रीब 46 हज़ार फ़लस्तीनी शरणार्थी बच्चों के लिए नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने वाला है.यूएन एजेंसी के निदेशक रोलैंड फ़्रैडरिक ने कहा कि बढ़ती हिंसा और विस्थापन के बीच ये स्कूल बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सहारा देते हुए उनके लिए एक सुरक्षित स्थल हैं.“मैंने पिछले साल इसी समय जेनिन कैम्प में बच्चों के साथ स्कूल सत्र की शुरुआत की थी. लेकिन अब ये छात्र जबरन अपने घरों से निकाले जा चुके हैं और कैम्प के UNRWA स्कूल सूने पड़े हैं.”पश्चिमी तट के उत्तरी हिस्से में विस्थापित 30 हज़ार से अधिक फ़लस्तीनियों में से एक तिहाई से ज़्यादा बच्चे जेनिन, तुलकरम और नूर शम्स शिविरों से हैं.रोलैंड फ़्रैडरिक ने कहा, “हमारे इतिहास में पहली बार, मई में पूर्वी येरुशलम में इसराइली अधिकारियों द्वारा जबरन बन्द कराए जाने के बाद UNRWA अपने छह स्कूल नहीं खोल सका. इससे लगभग 800 बच्चे प्रभावित हुए, जिनमें से केवल कुछ ही अन्य स्कूलों में दाख़िला ले पाए हैं.”शिक्षा के अधिकार का उल्लंघनरोलैंड फ़्रैडरिक ने चेतावनी दी कि यह न केवल फ़लस्तीनी शरणार्थी बच्चों के शिक्षा के अधिकार का हनन है, बल्कि संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश के रूप में इसराइल की अन्तरराष्ट्रीय ज़िम्मेदारियों का भी उल्लंघन है.UNRWA,क़ाबिज़ पश्चिमी तट पर फ़लस्तीनी प्राधिकरण के बाद शिक्षा प्रदान करने वाला दूसरा सबसे बड़ा संस्थान है. यह स्कूलों, प्रशिक्षण केन्द्रों और मिलेजुले ढंग से सीखने-सिखाने के माध्यम से हज़ारों छात्रों तक शिक्षा पहुँचा रहा है.उन्होंने कहा, “इस नए शैक्षणिक सत्र में हम अपने छात्रों और शिक्षकों पर गर्व करते हैं, जो तमाम मुश्किलों के बावजूद अद्भुत हिम्मत दिखा रहे हैं. हम सभी बच्चों के लिए ऐसे वर्ष की कामना करते हैं जिसमें सीखने का उत्साह, दोस्ती और नई खोज की जिज्ञासा बनी रहे.”
UN News
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


