-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इराक़: देश के भीतर व बाहर बसे नागरिकों की वापसी के लिए ऐतिहासिक योजना

Source: UN News: मंगलवार, 02 सितम्बर 2025 00:01 AM (IST)
इराक़: देश के भीतर व बाहर बसे नागरिकों की वापसी के लिए ऐतिहासिक योजना
इराक़ ने विदेशों में रह रहे अपने नागरिकों की स्वदेश वापसी और देश के भीतर ही रहने वाले और काम करने वाले लगभग 3 लाख 70 हज़ार शरणार्थियों की, घरों को सुरक्षित, व्यवस्थित और नियमित वापसी को बढ़ावा देने के लिए, अपनी प्रथम राष्ट्रीय प्रवास योजना तैयार की है. बुधवार को जारी की गई यह योजना काम, शिक्षा और परिवार के मिश्रण के नए अवसर पैदा करती है.साथ ही प्रवासन शासन को मज़बूत करती है और प्रवासन को स्थिरता व आर्थिक विकास के केन्द्र में रखती है.इसका नेतृत्व देश का प्रवासन और विस्थापित मंत्रालय कर रहा है, जिसे अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) और नैदरलैंड सरकार का समर्थन प्राप्त है. यह योजना इराक़ की वैश्विक प्रतिबद्धताओं को राष्ट्रीय कार्रवाई में परिवर्तित करती है.देश के प्रवासन मंत्री इवान फ़ेक गैब्रो का कहना है कि यह योजना "इराक़ के एक “ऐसे भविष्य का प्रतिनिधित्व करती है जो मानवीय गरिमा को बरक़रार रखे", राष्ट्रीय हितों की पूर्ति करे और प्रवासन के लिए वैश्विक समझौते का समर्थन करे.IOM की संचालन उप महानिदेशक उगोची डेनियल्स ने कहा, "इराक़ यह दिखाते हुए इस क्षेत्र और उसके बाहर एक मिसाल क़ायम कर रहा है, राष्ट्रीय नेतृत्व और सच्ची साझेदारी, प्रवासन को किस तरह सम्मान, अवसर और विकास का इंजिन बना सकती है."उन सबकी अन्तिम मंज़िलइराक़ अपने नागरिकों के लिए अन्तिम मंज़िल वाला देश है. इराक़ के लगभग 20 लाख नागरिक, इस समय विदेश में रह रहे हैं, जबकि हज़ारों लोग स्वदेश वापसी के लिए विचार कर रहे हैं.पिछले सात वर्षों में, 58 हज़ार से ज़्यादा लोग इराक़ लौट आए हैं और अपने घर पर अपना जीवन फिर से शुरू कर रहे हैं.इस बीच, देश में लगभग 3 लाख 70 हज़ार ऐसे लोग भी हैं जो देश के भीतर ही विस्थापित या प्रवासी हैं, जो मुख्य रूप से निर्माण और घरेलू कार्य जैसे अर्ध-कुशल क्षेत्रों में कार्यरत हैं.सुरक्षित, व्यवस्थित और नियमित प्रवासन को बढ़ावा देने के लिए इराक़ की पंचवर्षीय राष्ट्रीय योजना, आँकड़ों पर आधारित निर्णय लेने, मज़बूत संस्थागत समन्वय और निजी क्षेत्र की बेहतर भागेदारी पर ज़ोर देती है.मौजूदा विकास वास्तविकताएँIOM की संचालन उप महानिदेशक उगोची डेनियल्स ने कहा, "यह राष्ट्रीय योजना दर्शाती है कि नीतियाँ जब साक्ष्यों पर आधारित हों और लोगों की ज़रूरतों के अनुसार बनाई जाती हैं, तो प्रवासन से प्रवासियों, समुदायों और पूरे देश को लाभ हो सकता है."संगठन का कहना है कि यह नई नीति, इराक़ की वर्तमान प्रवासन वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुए, प्रवासन को राष्ट्रीय विकास और स्थिरता के एक साधन के रूप में प्रस्तुत करती है.इराक़ में संयुक्त राष्ट्र के विशेष उप-प्रतिनिधि क्लाउडियो कॉर्डोन ने कहा, "आज, हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि प्रवासन प्रवासियों, उनके परिवारों और जिन समुदायों से वे जुड़ते हैं, उनके लिए सम्मान, सुरक्षा और अवसर लेकर आए."यह योजना एक ऐसे भविष्य की परिकल्पना प्रस्तुत करती है जो मानवीय गरिमा को बनाए रखे और राष्ट्रीय हित में हो.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement