×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:17 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
ग़ाज़ा व क़ाबिज़ पश्चिमी तट में टकराव पर विराम के लिए, निर्णायक क़दम उठाने पर बल
Source: UN News: शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 00:01 AM (IST)
ग़ाज़ा पट्टी में पिछले क़रीब दो वर्ष से जारी युद्ध, क़ाबिज़ पश्चिमी तट पर हिंसा और वहाँ इसराइली बस्तियों का विस्तार, मध्य पूर्व क्षेत्र में व्याप्त मौजूदा संकट दर्शाता है कि इसराइल व फ़लस्तीन के बीच टकराव का अन्त किए जाने की आवश्यकता है. संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को सुरक्षा परिषद को सम्बोधित करते हुए यह बात कही है. मध्य पूर्व शान्ति प्रक्रिया के लिए विशेष उप समन्वयक रमीज़ अलकबरोव ने येरुशलम से जानकारी देते हुए बताया कि क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े में हालात से दुनिया सकते में है, जहाँ हाल के इतिहास में ऐसी बदतरीन परिस्थितियाँ नहीं देखी गईं.उन्होंने कहा कि ग़ाज़ा आपदा के गर्त में गहराई तक धँसता जा रहा है. हताहत होने वाले आम फ़लस्तीनियों का आँकड़ा बढ़ता जा रहा है, सामूहिक विस्थापन हो रहा है और अकाल ने भी पाँव पसारे हैं. मौजूदा टकराव का कोई अन्त फ़िलहाल नज़र नहीं आ रहा है.उप समन्वयक ने कहा कि ग़ाज़ा की आबादी को इस टकराव में एक और तेज़ी से जूझना पड़ रहा है, चूँकि इसराइल ने ग़ाज़ा सिटी को अपने नियंत्रण में लेने की घोषणा की है.“एक आबादी, जोकि पहले से ही गुज़र-बसर के लिए जूझ रही है, ग़ाज़ा में फ़लस्तीनी अपनी बदतरीन आशंकाओं को अपनी आँखों के सामने वास्तविकता में तब्दील होते देख रहे हैं.रमीज़ अलकबरोव ने आगाह किया कि ग़ाज़ा सिटी में सैन्य अभियान का दायरा बढ़ने के विनाशकारी नतीजे होंगे, और लाखों लोग विस्थापित हो सकते हैं. UN Photo/Loey Felipe हवाई हमलों में तेज़ीमध्य पूर्व शान्ति प्रक्रिया के लिए उप समन्वयक के अनुसार, ग़ाज़ा पट्टी में इसराइली सैन्य हमलों में तेज़ी आई है, विस्थापितों के आश्रय के लिए बनाए गए टैंट, स्कूलों, अस्पतालों और रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया जा रहा है.स्थानीय स्वास्थ्य प्रशासन ने बताया है कि 23 जुलाई से अब तक, कम से कम 2,553 फ़लस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें से 271 की मौत मानवीय सहायता प्राप्त करने की कोशिश के दौरान हुई है.हमास व अन्य हथियारबन्द गुटों ने 7 अक्टूबर 2023 को इसराइल पर हमले किए थे, जिसके बाद शुरू हुई इसराइली कार्रवाई में अब तक 240 से अधिक पत्रकार मारे जा चुके हैं.रमीज़ अलकबरोव ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र अपने साझेदार संगठनों के साथ मिलकर ग़ाज़ा में ज़रूरतमन्द आबादी तक मदद पहुँचाने में जुटा है, मगर सुरक्षा जोखिम बहुत अधिक है और उन्हें कम करने के प्रयास अपर्याप्त हैं. ग़ाज़ा में अकाल, मानव-निर्मित आपदायूएन मानवतावादी कार्यालय की सहायक महासचिव जॉयस म्सूया ने अपने सम्बोधन में हाल ही में जारी एक रिपोर्ट का उल्लेख किया, जिसके अनुसार, ग़ाज़ा गवर्नरेट में अकाल पाँव पसार चुका है और अन्य इलाक़ों के इसकी चपेट में आने की भी आशंका है.उन्होंने कहा कि पाँच लाख से अधिक भुखमरी व मौत का सामना कर रहे हैं और सितम्बर के अन्त तक पीड़ितों की संख्या 6.40 लाख तक पहुँच सकती है.अगले वर्ष के मध्य तक कुपोषण का शिकार, पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों की संख्या 1.32 लाख को छू सकती है और गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं के भी कुपोषण की चपेट में आने की आशंका है.जॉयस म्सूया ने कहा कि यह अकाल किसी सूखे या फिर प्राकृतिक आपदा का नतीजा नहीं है. इस आपदा को बनाया गया है, जोकि एक टकराव का परिणाम है, जिसकी वजह से आम नागरिक मारे गए हैं, घायल हुए हैं, विध्वंस हुआ है और जबरन विस्थापन हुआ है.सहायक महासचिव ने सुरक्षा परिषद से इस आपदा का अन्त करने के लिए तुरन्त क़दम उठाने, टकराव ख़त्म करने, अकाल फैलने से रोकने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि बन्धकों की बिना शर्त रिहाई की जानी होगी और सभी आम नागरिकों व बुनियादी ढाँचे की रक्षा सुनिश्चित करनी होगी. © UNICEF/Eyad El Baba ग़ाज़ा में एक पोषण सहायता केन्द्र पर बच्चों को ऊर्जायुक्त बिस्किट दिए जा रहे हैं. जीवित बचे व्यक्तियों, बन्धकों से मुलाक़ातयूएन अधिकारी रमीज़ अलकबरोव ने इसराइल में प्रभावित समुदायों का भी दौरा किया और 7 अक्टूबर 2023 के आतंकी हमलों में जीवित बचे व्यक्तियों, और बन्धक बनाए गए लोगों के परिजन से मुलाक़ात की.“मैंने निर ओज़ में बर्बाद घरों को देखा, जहाँ हर चार में से एक निवासी की 7 अक्टूबर को या तो हत्या कर दी गई या फिर अगवा कर लिया गया. मैं उन जीवितों से मिला जिन्हें असहनीय सदमा व पीड़ा है.”एक महिला समेत क़रीब 50 व्यक्ति अब भी ग़ाज़ा में हमास और अन्य फ़लस्तीनी हथियारबन्द गुटों की पकड़ में हैं, जबकि 28 की मौत हो जाने की आशंका है.रमीज़ अलकबरोव ने कहा कि हमास और फ़लस्तीनी जिहाद ने बेहद कमज़ोर हो चुके इसराइली बन्धकों के वीडियो जारी किए हैं, जोकि व्यथित कर देने वाले हैं. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि बन्धकों के साथ दुर्व्यवहार और उनको प्रताड़ित किया जाना अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का खुला उल्लंघन है. क़ाबिज़ पश्चिमी तट में हिंसाइस बीच, क़ाबिज़ पश्चिमी तट में भी हालात निरन्तर बिगड़ते जा रहे हैं और भावी फ़लस्तीनी राष्ट्र के लिए ज़मीन सिकुड़ती जा रहा है. उप समन्वयक ने कहा कि ग़ैरक़ानूनी क़ब्ज़े और निरन्तर हिंसा की एक-राष्ट्र वास्तविकता आकार ले रही है.इसराइली सुरक्षा बलों ने शरणार्थी शिविरों पर अपना सैन्य अभियान जारी रखा है, जिसकी वजह से 32 हज़ार लोग विस्थापित हुए हैं. पिछले तीन महीनों के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 9 फ़लस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें चार बच्चे हैं.इसराइसी बस्तियों के निवासियों द्वारा भी हमले किए जा रहे हैं, जिनमें तीन फ़लस्तीनी मारे गए हैं, फ़लस्तीनी सम्पत्ति को नुक़सान पहुँचा है और आम लोग विस्थापित हुए हैं. © UNICEF/Alaa Badarneh पश्चिमी तट में भड़के तनाव की वजह से परिवार अपना घर छोड़कर जा रहे हैं. (फ़ाइल) इसराइलियों के विरुद्ध फ़लस्तीनी भी हमले कर रहे हैं, मगर पिछले एक महीने के दौरान किसी की जान जाने की ख़बर नहीं है.ग़ाज़ा में युद्ध शुरू होने के बाद से, इसराइली बस्तियों के बाशिन्दों के हमलों में तेज़ी आई है और अब पहले की तुलना में कहीं ज़्यादा हिंसा हो रही है.उन्होंने कहा अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से स्पष्ट सन्देश है: दो-राष्ट्र समाधान, इसराइल-फ़लस्तीन टकराव के न्यायसंगत व स्थाई निपटारे के लिए एकमात्र व्यवहारिक रास्ता है, जिसके लिए उन्होंने ठोस क़दम उठाए जाने का आग्रह किया है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces