-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन: भीषण बमबारी में बड़ी संख्या में आम नागरिक हताहत, प्रभावितों के लिए सहायता

Source: UN News: गुरुवार, 28 अगस्त 2025 00:00 AM (IST)
यूक्रेन: भीषण बमबारी में बड़ी संख्या में आम नागरिक हताहत, प्रभावितों के लिए सहायता
संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी कार्यालय (OCHA) का कहना है कि यूक्रेन में हाल के दिनों में हुए हमलों और हिंसक टकराव में और अधिक संख्या में आम नागरिक हताहत हुए हैं. इन घटनाओं में स्कूलों, ऊर्जा प्रतिष्ठानों और बुनियादी ढाँचे को क्षति पहुँची है. मानवीय सहायता मामलों में समन्वय के लिए यूएन कार्यालय ने स्थानीय प्रशासन के हवाले से बताया कि बीते शुक्रवार से अब तक 11 आम नागरिक मारे जा चुके हैं और 90 से अधिक घायल हुए हैं. Tweet URL पूर्वी यूक्रेन में दोनेत्स्क क्षेत्र इन हमलों से सर्वाधिक प्रभावित है, विशेष रूप से कोस्तिएनतिनिवका नगर में अधिक नुक़सान हुआ है.सूमी, ख़ारकीव, ख़ेरसॉन, माइकोलाइव, ड्निप्रो और ज़ैपोरिझिझिया क्षेत्रों में भी नुक़सान हुआ है. लड़ाई के अग्रिम मोर्चों पर स्कूलों, घरों, ऐम्बुलेंस, बिजली आपूर्ति क्षतिग्रस्त हुई है.सहायता संगठनों ने हिंसा प्रभावित परिवारों के लिए गर्म भोजन, पेय पदार्थ, मरम्मत के लिए सामान समेत मनोसामाजिक समर्थन की व्यवस्था की है.रूसी सैन्य बलों ने यूक्रेन पर फ़रवरी 2022 में आक्रमण किया था और युद्ध अब अपने चौथे वर्ष में प्रवेश कर चुका है, जिसका आम जनजीवन, बुनियादी ढाँचे पर गहरा असर हुआ है. लाखों लोग विस्थापन का शिकार हुए हैं और देश की क़रीब 36 फ़ीसदी आबादी, 1.27 करोड़ लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता है.विस्थापितों के लिए सहायतायूएन मानवतावादी कार्यालय के अनुसार, दोनेत्स्क व ड्निप्रो क्षेत्र से अपनी जान बचाकर भागने वाले परिवारों के लिए समर्थन प्रदान किया गया है.OCHA ने बताया है कि दो हज़ार से अधिक लोगों को शुक्रवार व सोमवार के दौरान दोनेत्स्क से बाहर निकाला गया है, जिनमें अनेक बच्चे हैं.पावलोहरड नगर में आवाजाही केन्द्र पर दबाव बढ़ रहा है, जिसके मद्देनज़र स्थानीय एजेंसियों और राहत संगठनों ने ड्निप्रो और ख़ारकीव क्षेत्रों में नए केन्द्र स्थापित किए हैं.सुरक्षा की तलाश में विस्थापित होने वाले लोगों को चिकित्सा व मनोसामाजिक समर्थन, गर्म भोजन, जल, स्वच्छता सामग्री मुहैया कराई गई है और नक़दी सहायता के लिए भी पंजीकरण किया गया है. यूक्रेन के अन्य हिस्सों का रुख़ करने वाले लोगों को भी समर्थन मुहैया कराया गया है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement