×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:07 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
सूडान में युद्ध ने पलक झपकते राहतकर्मी से बनाया शरणार्थी, आपबीती
Source: UN News: गुरुवार, 21 अगस्त 2025 00:01 AM (IST)
सूडान में जारी युद्ध ने लाखों ज़िन्दगियों को तहस-नहस कर दिया है. इन्हीं में से एक हैं ऐ़डम इब्राहिम, जो संयुक्त राष्ट्र की मानवीय संस्था OCHA के साथ काम कर रहे थे. वर्ष 2023 में जब प्रतिद्वंद्वी लड़ाका गुटों के बीच युद्ध भड़का, तो ऐ़डम को भी अपने परिवार के साथ शरणार्थी बनना पड़ा. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक़, सूडान आज दुनिया का सबसे जटिल मानवीय संकट है. यहाँ 3 करोड़ 4 लाख लोग, यानि आधी से ज़्यादा आबादी मानवीय सहायता पर निर्भर है.लेकिन 2025 के लिए बनाई गई सूडान मानवीय ज़रूरत और सहायता योजना को अब तक केवल 13.3 प्रतिशत धन ही मिल पाया है.बेघर होने की पीड़ाऐडम इब्राहीम ने, विश्व मानवतावादी दिवस (19 अगस्त) के मौक़े पर अपनी जीवन यात्रा के बारे में बात की... एक राहतकर्मी से शरणार्थी बनने और फिर दोबारा सूडान लौट आने तक की.ऐ़डम याद करते हैं कि 2023 में वे अपनी बेटी को परीक्षा की तैयारी करवा रहे थे, तभी राजधानी ज़ालिंगेई में गोलियों की आवाज़ गूँजने लगी, और हालात बिगड़ते चले गए... शहर देखते ही देखते, युद्धभूमि में तब्दील हो गया. © UNOCHA/Adam Ibrahim उन्होंने अफ़रा-तफ़री के बीच भी, बिजली और इंटरनैट की कमी के बावजूद, रोज़ाना
OCHA
को नवीन जानकारी भेजी.उनके परिवार ने 39 दिन तक किसी तरह गुज़ारा किया और फिर मजबूरन घर छोड़ना पड़ा.उनकी 23 दिन लम्बी यात्रा, उन्हें दारफू़र से होते हुए दक्षिण सूडान और फिर युगांडा तक ले गई.ऐ़डम कहते हैं, “जब हमें शरणार्थी कार्ड मिला, तभी पहली बार चैन की साँस ली. लेकिन यह कड़वी सच्चाई थी कि मैं, जो कभी दूसरों की मदद करता था, अब खु़द मदद का मोहताज बन गया.”परिवार से दूर, फिर लौटे सूडानकुछ महीने बाद ऐ़डम ने कठिन फै़सला लिया. उन्होंने परिवार को युगांडा में सुरक्षित छोड़ा और ख़ुद सूडान लौट आए.ज़ालिंगेई लौटने पर उन्होंने अपना घर टूटा-फूटा और लूटा हुआ पाया. गोलियों से छलनी दीवारें और ग़ायब दस्तावेज़ उनके लिए गहरी चोट थे. हर किसी के हाथ में हथियार था, यहाँ तक कि 15 साल तक के बच्चे भी हथियार के साथ थे. लोग तनावग्रस्त और आघात में थे, हमेशा हिंसा की अगली लहर के लिए ख़ुद को तैयार करने की कोशिश कर रहे थे.इसके बाद उन्हें एल जेनेइना (पश्चिम दारफू़र) भेजा गया, जहाँ हालात और भी भयावह थे.सड़कें जली हुई हालत में, सैन्य गाड़ियों से पटी थीं, हथियारबन्द लोग खुलेआम गश्त कर रहे थे. लोग भोजन, दवा, पानी और आश्रय तक से वंचित थे.उन्होंने कहा, "मानवीय ज़रूरतें बेहद विशाल थीं. लोगों के पास भोजन, आश्रय, घरेलू आवश्यकताएँ, स्वास्थ्य सेवाएँ, साफ़ पानी और सुरक्षा की कमी थी, लेकिन हमारे पास उन्हें पूरा करने के लिए पर्याप्त संसाधन कभी नहीं थे."उम्मीद की किरणOCHA और सहयोगी संस्थाओं ने, धन की भारी कटौतियों के बावजूद, 2023 से 2025 के बीच 8 लाख से अधिक विस्थापित लोगों तक ज़रूरी सहायता पहुँचाई.ऐ़डम ने चाड सीमा से मानवीय क़ाफ़िले भेजने का भी समन्वय किया, जो दारफ़ूर के फँसे लोगों के लिए जीवनरेखा साबित हुए.आज ऐ़डम फिर सूडान में हैं, जबकि उनका परिवार युगांडा में है. वे साल में सिर्फ़ एक बार ही अपने बच्चों से मिल पाते हैं. फिर भी वे मानते हैं कि यह बलिदान ज़रूरी है.ऐ़डम का कहना है, “मैंने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए दूरी चुनी. मेरी दायित्व है कि उन लोगों की मदद करूँ, जो अब भी उसी संकट में फँसे हैं, जिससे मैं गुज़रा हूँ.”
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces