Advertisement
ग़ाज़ा में भुखमरी संकट गहराया, कुपोषण से मौतों में वृद्धि, UNRWA

कुपोषण से सैकड़ों बच्चों की मौतेंसंयुक्त राष्ट्र ने ग़ाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के आँकड़ों के हवाले से ख़बर दी है कि अक्टूबर 2023 से अब तक इसराइल की लगातार बमबारी और ज़मीनी सैन्य अभियानों में कम से कम 61 हज़ार 158 फ़लस्तीनी लोग मारे गए हैं और 1 लाख 51 हज़ार से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं.UNRWA ने कहा कि 7 अक्टूबर 2023 को इसराइल में हमास के नेतृत्व वाले आतंकवादी हमलों के बाद, ग़ाज़ा में शुरू हुए इसराइली सैन्य हमलों में मारे गए लोगों में, एजेंसी के भी लगभग 350 कर्मचारी हैं.बहुत से लोग, स्कूलों या तम्बुओं में शरण के दौरान, या भोजन पाने के लिए क़तार में खड़े होते समय मारे गए हैं.खाद्य असुरक्षा लगातार बदतर हो रही है. यूएन आँकड़ों के अनुसार, अगस्त की शुरुआत से अब तक 193 लोग कुपोषण से मौत के मुँह में जा चुके हैं, जिनमें लगभग 96 बच्चे भी हैं. इससे पहले जुलाई में पाँच साल से कम उम्र के बच्चों में, तीव्र कुपोषण की सबसे अधिक मासिक दर दर्ज की गई है.आसमान छूती क़ीमतेंगेहूँ के आटे की क़ीमतें, युद्ध से पहले के स्तरों की तुलना में 15 हज़ार प्रतिशत तक बढ़ गई हैं.UNRWA ने ने ज़ोर देकर कहा, "क़ीमतों को, निरन्तर और बड़े पैमाने पर खाद्य सामान की आपूर्ति के ज़रिए ही स्थिर रखा जा सकता है."स्वास्थ्य सेवाएँ बिल्कुल ठप होने के निकट हैं. आवश्यक चिकित्सा सामग्रीके आधे से ज़्यादा भंडार, पहले ही ख़त्म चुके हैं, और अस्पतालों को जैनरेटर के लिए ईंधन में कटौतियाँ करने के लिए मजबूर होना पड़ा है.यूएन एजेंसी की टीमों ने मार्च से अब तक, 15 लाख से ज़्यादा लोगों को स्वास्थ्य परामर्श मुहैया कराने प्रबन्ध किया है, लेकिन एजेंसी ने चेतावनी भी दी है कि "चिकित्सा सामान की आपूर्ति फिर शुरू नहीं की गई तो, जान बचाने की एजेंसी की क्षमता कम होती जा रही है."लाखों लोग विस्थापितबड़े पैमाने पर लोगों विस्थापित हो रहे हैं. ग़ाज़ा की लगभग 90 प्रतिशत आबादी यानि क़रीब 19 लाख लोग अपने घरों से बेदख़ल कर दिए गए हैं. इनमें से बहुत से लोगों को तो, कई बार विस्थापित होना पड़ा है.लगभग एक लाख लोग, यूएनआरडब्ल्यूए द्वारा संचालित 60 से ज़्यादा आश्रय स्थलों में अत्यधिक भीड़ में रहने को विवश हैं.उत्तरी इसराइली क़ब्जे वाले फ़लस्तीनी क्षेत्र पश्चिमी तट में, नूर शम्स, तुलकरम और जेनिन शरणार्थी शिविरों के लगभग 30 हज़ार लोग, इसराइल के जनवरी से जारी "आयरन वॉल" सैन्य अभियान के कारण, अपने घरों को वापिस नहीं लौट पा रहे हैं.एजेंसी ने तत्काल, ज़रूरमन्द लोगों तक निर्बाध मानवीय पहुँच का आग्रह किया. एजेंसी ने कहा है कि दुनिया को तत्काल कार्रवाई करने की ज़रूरत है – सीमाओं को खोलने के लिए, लोगों की पीड़ा को रोकने और मानवता के सबसे बहुत बुनियादी सिद्धान्तों को बनाए रखने के लिए."
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


