×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:20 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
'माहवारी निर्धनता', एक विशाल दायरे वाला संकट
Source: UN News: शनिवार, 09 अगस्त 2025 00:01 AM (IST)
दुनिया भर में करोड़ों लड़कियों और महिलाओं के लिए, मासिक धर्म जैसी एक सामान्य जैविक प्रक्रिया, आज भी हर महीने एक चुनौती बन जाती है. कई महिलाएँ सैनिटरी पैड नहीं ख़रीद पातीं, उन्हें साफ़-सुथरे शौचालय नहीं मिलते, और वे इस विषय पर चुप्पी और शर्म के बीच जीवन जीती हैं. यह एक अनदेखा लेकिन बेहद गम्भीर वैश्विक संकट है, जो महिलाओं की सेहत, शिक्षा, गरिमा और लैंगिक समानता को गहराई से प्रभावित करता है. Period-Poverty क्या है?हर महीने दुनिया भर में 2 अरब से ज़्यादा महिलाएँ मासिक धर्म से गुज़रती हैं. लेकिन लाखों महिलाओं और लड़कियों को न तो सैनिटरी उत्पाद मिलते हैं, न ही साफ़ पानी या सुरक्षित शौचालय. और उन्हें माहवारी के बारे में सही जानकारी भी नहीं मिलती.Period-Poverty सिर्फ़ पैड की कमी नहीं है - यह उस सम्पूर्ण समस्या का नाम है, जब महिलाएँ सुरक्षित और सम्मानजनक तरीक़े से मासिक धर्म के दौरान अपनी स्वच्छ व स्वस्थ देखभाल करने से वंचित रहती हैं.नतीजा यह होता है कि लड़कियों को स्कूल छोड़ना पड़ता है, महिलाएँ काम पर नहीं जा पातीं, और उनकी सेहत पर असर पड़ता है. ©UNICEF यह समस्या क्यों होती है?महंगे उत्पाद: कई देशों में सैनिटरी पैड पर महंगे उत्पादों वाला टैक्स लगाया जाता है, जबकि वियाग्रा जैसी दवाएँ कर-मुक्त होती हैं.स्वच्छता उपलब्ध नहीं: 1 अरब 50 करोड़ से ज़्यादा लोगों के पास आज भी निजी शौचालय नहीं हैं. ऐसे में लड़कियाँ स्कूल नहीं जातीं और महिलाएँ काम छोड़ देती हैं. 12 देशों के ग्रामीण इलाक़ों में हर 10 में से कम से कम 1 महिला या लड़की के पास अपनी पिछली माहवारी के दौरान नहाने व कपड़े बदलने के लिए कोई निजी जगह नहीं थी.शर्म और चुप्पी: कई जगहों पर माहवारी को लेकर अब भी चुप्पी और शर्म का माहौल है. बांग्लादेश और मिस्र में बहुत सी लड़कियाँ पहली बार माहवारी होने से पहले इसके बारे में कुछ नहीं जानती थीं. कई समुदायों में माहवारी को लेकर नकारात्मक सोच के कारण महिलाओं को अशुद्ध या अछूत माना जाता है. अब भी कई जगहों पर माहवारी के दौरान महिलाओं के लिए भोजन को छूना, पूजा करना वर्जित है, और उन दिनों के दौरान, महिलाओं को अलगःथलग रहना पड़ता है.जानकारी और नीतियों की कमी: स्कूलों और दफ़्तरों में माहवारी पर अक्सर सही शिक्षा और सुविधाएँ नहीं होतीं. © UNFPA माहवारी-निर्धनता से कौन प्रभावित?Period-Poverty एक वैश्विक स्वास्थ्य समस्या है, जो अमीर और ग़रीब दोनों देशों की महिलाओं और लड़कियों को प्रभावित करती है. माहवारी के दौरान अपनी देखभाल करने के लिए, कौन क्या इस्तेमाल करती हैं, यह आमदनी और शहरी या ग्रामीण क्षेत्र में रहने पर निर्भर करता है.उदाहरण के लिए, बांग्लादेश, मिस्र, भारत, मैडागास्कर और ज़िम्बाब्वे में शहरी इलाक़ों की महिलाएँ, आमतौर पर सैनिटरी पैड का उपयोग करती हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में ज़्यादातर महिलाएँ कपड़ा इस्तेमाल करती हैं. इथियोपिया के ग्रामीण इलाक़ों में हर 5 में से 1 लड़की या महिला माहवारी के दौरान कोई भी सामग्री इस्तेमाल नहीं करती - जबकि शहरी क्षेत्रों में यह आँकड़ा 20 में से 1 है.अमेरिका में हर 4 में से 1 किशोरी और हर 3 वयस्क महिला को, सैनिटरी उत्पाद ख़रीदने में कठिनाई होती है, ख़ासतौर पर कम आय वाले तथा रंगभेद झेलने वाले समुदायों में. UNFPA म्याँमार में हिंसा के कारण रोहिंज्या शरणार्थियों का बांग्लादेश की ओर पलायन शुरू होने पर महिलाओं के लिए साफ़-सफ़ाई का संकट गहरा गया है. शुरुआत में ही यूएन एजेंसियाँ, महिलाओं और लड़कियों को आवश्यक स्वच्छता सामग्री मुहैया करवाने में सक्रिय रही हैं. संकट के समय माहवारी नहीं रुकी - मगर सुविधाएँ रुक जाती हैंअब यह समझ बढ़ रही है कि मासिक धर्म केवल स्वच्छता का नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, मानवाधिकार और लैंगिक समानता का मुद्दा है.आज दुनिया भर में 61.4 करोड़ महिलाएँ और लड़कियाँ संघर्ष, आपदा या विस्थापन से प्रभावित क्षेत्रों में रह रही हैं. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (
UNHCR
) के अनुसार, 2023 में सभी शरणार्थियों में 51% महिलाएँ और लड़कियाँ थीं.लेकिन संकट के समय, महिलाओं और लड़कियों की मासिक धर्म से जुड़ी ज़रूरतें, स्वास्थ्य, और गरिमा को अक्सर नज़रअन्दाज़ कर दिया जाता है. शरणार्थी शिविरों और सफ़र के दौरान उन्हें कपड़े बदलने या साफ़-सफ़ाई के लिए न तो निजी जगह मिलती है, न ही ज़रूरी उत्पाद.म्याँमार में विस्थापित महिलाओं ने जब सीखा कि डिस्पोज़ेबल पैड कैसे इस्तेमाल किए और फेंके जाते हैं, तो उन्होंने कपड़े की तुलना में इन्हें बेहतर माना.गाज़ा में,
UN Women
की रिपोर्ट के मुताबिक़, 5 लाख 40 हज़ार महिलाएँ और किशोरियाँ ज़रूरी सैनिटरी उत्पादों से वंचित हैं. वे कपड़ा या स्पंज जैसे विकल्पों का इस्तेमाल कर रही हैं.UN Women का अनुमान है कि ग़ाज़ा में महिलाओं की गरिमा बनाए रखने के लिए हर महीने 1 करोड़ ऐसे पैड की ज़रूरत है जिन्हें इस्तेमाल करने के बाद फेंक दिया जाए.लेबनान में आर्थिक संकट के दौरान सैनिटरी पैड और स्वच्छता उत्पादों की क़ीमतों में 98% से 234% तक की बढ़ोतरी हुई. अप्रैल 2020 में, 66% लड़कियों ने कहा कि वे सैनिटरी उत्पाद ख़रीदने में असमर्थ थीं. और चूँकि वहाँ माहवारी पर बात करना अब भी वर्जित माना जाता है, अधिकतर लड़कियों और महिलाओं ने यह परेशानी किसी को बताई तक नहीं. © UNICEF/Eyad El Baba संकट के समय, महिलाओं और लड़कियों की मासिक धर्म से जुड़ी ज़रूरतें, स्वास्थ्य, और गरिमा अक्सर नज़रअन्दाज़ हो जाती है. इस लेख का विस्तृत संस्करण
यहाँ
प्रकाशित हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces