×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:17 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
नेपाल: महिलाओं के नेतृत्व व साहस के सहारे विकास की राह
Source: UN News: शुक्रवार, 08 अगस्त 2025 00:01 AM (IST)
नेपाल 2026 में अल्प-विकसित देशों (LDC) की सूची से बाहर निकलने की तैयारी कर रहा है. यह बदलाव तभी टिकाऊ होगा जब महिलाएँ इसकी अगुवाई करें. इसी सोच के साथ शुरू हुई 'सशक्त महिलाएँ, समृद्ध नेपाल' (EWPN) पहल, नेपाल सरकार, योरोपीय संघ और संयुक्त राष्ट्र का साझा कार्यक्रम है, जो ख़ासतौर पर ग्रामीण और वंचित महिलाओं को आजीविका, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के ज़रिए सशक्त बना रहा है. नेपाल के पूर्वोत्तर इलाक़े में बेलौरी नगरपालिका है जहाँ, निशा देवी चौधरी की सुबह, सब्ज़ियों की पत्तियों की सरसराहट और पानी की मोटर की धीमी गूंज के साथ शुरू होती है. एक समय था जब निशा पूरी तरह अपने पति की प्रवासी आय पर निर्भर थीं. लेकिन निशा देवी चौधरी ने, 'सशक्त महिलाएँ, समृद्ध नेपाल' (EWPN) कार्यक्रम के अन्तर्गत, सब्ज़ी की खेती का व्यावसायिक प्रशिक्षण लेने के बाद, अपने 1,000 वर्ग मीटर खेत में पत्तागोभी, मिर्च और टमाटर उगाना शुरू किया.इन सब्ज़ियों के सहारे आज वह हर महीने लगभग 260 से 300 अमेरिकी डॉलर के बराबर आय अर्जित कर रही हैं और अब खेती के विस्तार के लिए ज़मीन पट्टे पर लेने की योजना बना रही हैं. निशा देवी गर्व से कहती हैं, "अब मुझे विदेश से धन आने का इन्तेज़ार नहीं करना पड़ता. मैं अपने ही हाथों के ज़रिए आय अर्जित करती हूँ और अपने खेत की उपज से अपने परिवार का पालन-पोषण करती हूँ." © UN Women/Mehtap Tatar निर्णयात्मक क्षमताEWPN की बदौलत महिलाएँ अब केवल व्यवसाय चला ही नहीं रहीं, बल्कि निर्णय लेने की ताक़त भी हासिल कर रही हैं.बेलौरी में 16 महिलाओं का एक समूह, शोभा झील के पास पारम्परिक मिठाइयाँ और नमकीन तैयार कर रहा है, जिन्हें वे स्थानीय पर्यटन से जोड़ने में सफल रही हैं. इस पहल ने न सिर्फ़ उन्हें आय का स्रोत दिया, बल्कि उन्होंने एक साझा बचत एवं ऋण समूह भी बनाया है.रीता चौधरी बताती हैं, "हम हर महीने बचत करते हैं और मिलकर तय करते हैं कि व्यापार को कैसे आगे बढ़ाना है. यह केवल आमदनी का साधन नहीं है - यह हमारी एकता और निर्णय लेने की शक्ति का प्रतीक है."इसी तरह, बिरगंज में 20 महिलाओं का एक समूह स्थानीय वार्ड कार्यालय द्वारा निर्मित कार्यशाला में स्कूल यूनीफ़ॉर्म सिल रहा है. यह पहल नेपाल सरकार की यूनीफ़ॉर्म वितरण योजना से जुड़ी है, जिससे उन्हें नियमित आय मिल रही है.ख़ुशबू कुमारी पटेल कहती हैं, "पहले थोड़ी-बहुत आय होती थी. अब मैं पूरा समय काम करती हूँ - वो भी सम्मान के साथ .सबसे बड़ी बात यह है कि हमारी सिली हुई यूनीफ़ॉर्म, उन बच्चों तक पहुँचती है जो पहले इन्हें ख़रीद नहीं सकते थे."प्रशिक्षण से पहचान तकमई 2025 तक, EWPN कार्यक्रम के तहत, लक्षित 1,500 प्रतिभागियों में से 569 महिलाओं को प्राविधिक शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद् (Council for Technical Education and Vocational Training, CTEVT) से प्रमाणित तकनीकी एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जा चुका है. इनमें कृषि, वस्त्र निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों में कौशल विकास शामिल है. साथ ही उन्हें व्यवसायिक परामर्श, बीज पूँजी व बाज़ार से जुड़ाव का भी व्यापक सहयोग प्रदान किया गया.इनमें से 39% महिलाएँ अब तक अपनी आय-सृजन गतिविधियाँ शुरू कर चुकी हैं या पहले से मौजूद उद्यमों का विस्तार कर रही हैं. ये महिलाएँ, मुख्यतः दलित, जनजातीय, मुस्लिम, मधेसी और प्रवासी परिवारों से हैं - जिनके पास ज़मीन, शिक्षा और संसाधनों की सीमित उपलब्धता है. © UN Women/Srijana Bhatta सामाजिक परिवर्तनमहिलाएँ आय अर्जित करने के साथ ही, घर के भीतर और समुदाय में अपनी आवाज़ बुलन्द करने लगी हैं.बिरेन्द्रनगर की सरस्वती सुनार, अब एक सामूहिक हल्दी फार्म का संचालन कर रही हैं. वो कहती हैं, "जब से मैंने धन अर्जित करना शुरू किया है, घर में और समुदाय की बैठकों में खुलकर बोलने लगी हूँ. अब मेरी बात सुनी जाती है."डैलेख की खगिसारा आचार्य कार्की एक और गहन बदलाव के बारे में बताती हैं, "यह वही झोपड़ी है जहाँ मुझे कभी माहवारी के दौरान अकेले रहना पड़ता था. आज यह मेरा मुर्ग़ी फ़ार्म है - मेरी आय और पहचान की जगह. EWPN ने मुझे केवल रोज़गार नहीं दिया, बल्कि रूढ़ियों से बाहर निकलने का साहस भी दिया."नीति से व्यवहार तकEWPN केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है - यह स्थानीय सरकारों के साथ मिलकर ऐसे संस्थागत ढाँचे विकसित कर रहा है, जो दीर्घकालिक और संरचनात्मक परिवर्तन सुनिश्चित करें.धनगढी में, स्थानीय सरकार ने EWPN के सहयोग से साप्ताहिक महिला बाज़ार की शुरुआत की, जहाँ अनौपचारिक क्षेत्र की 75 महिला उद्यमियों को दुकानें मुहैया कराई गईं. EWPN के तकनीकी समर्थन ने इस पहल को लिंग-संवेदनशील डिज़ाइन और संचालन में मदद दी, जिससे यह एक नीतिगत संकल्प से आगे बढ़कर महिलाओं के लिए एक वास्तविक एवं सशक्त आर्थिक अवसर बन गया.साथ ही, उपकरणों की उपलब्धता, डिजिटल वित्त प्रशिक्षण और समावेशी योजना प्रक्रियाओं के ज़रिए इस कार्यक्रम ने महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि अपने समुदाय की आर्थिक सह-निर्मात्री के रूप में स्थापित किया है. © UN Women/Srijana Bhatta बिरेन्द्रनगर में स्थित पातालगंगा थारू समुदाय होमस्टे के सामने खड़ीं, सुशीला थारू. जब महिलाएँ नेतृत्व करती हैंबिरेन्द्रनगर की सुशीला थारू, पातालगंगा थारू समुदाय अतिथि गृह के दरवाज़े पर आत्मविश्वास से मुस्कुराते हुए खड़ी हैं. पिछले छह वर्षों में यह पहल केवल आमदनी का साधन नहीं रही - यह उनकी पहचान, गरिमा और सामुदायिक नेतृत्व की प्रतीक बन चुकी है.EWPN द्वारा आयोजित 18-दिवसीय अतिथि-सत्कार और पाक-कला प्रशिक्षण ने सुशीला और उनकी साथियों को न सिर्फ़ पर्यटन से जोड़ने का अवसर दिया, बल्कि थारू संस्कृति को सहेजते हुए, उसे आत्मनिर्भरता के माध्यम में बदलने का मार्ग भी दिखाया.वह गर्व से कहती हैं, "अब मुझे पति से धन मांगने की ज़रूरत नहीं पड़ती. इस अतिथि गृह ने हमें और हमारे समुदाय को यह दिखा दिया कि जब महिलाओं को अवसर मिलता है, तो वो केवल साथ नहीं चलतीं - वो नेतृत्व करती हैं."यह लेख पहले
यहाँ
प्रकाशित हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces