-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूडान: भूख से बेहाल लोग, जानवरों का चारा खाने को मजबूर

Source: UN News: शुक्रवार, 01 अगस्त 2025 00:00 AM (IST)
सूडान: भूख से बेहाल लोग, जानवरों का चारा खाने को मजबूर
यूएन एजेंसियों ने, सूडान के विभिन्न युद्धग्रस्त इलाक़ों में भुखमरी, बीमारी और विस्थापन के बढ़ते संकट को लेकर बुधवार को गम्भीर चिन्ता व्यक्त की है. भूख और कुपोषण से कई लोगों की मौत हो चुकी है और कुछ लोग तो, जीवित रहने के लिए जानवरों का चारा खाने को मजबूर हैं. संयुक्त राष्ट्र के आपदा राहत समन्वय कार्यालय - OCHA ने बताया है कि उत्तरी दारफ़ूर की राजधानी अल-फ़शर में, पिछले 15 महीनों से घेराबन्दी जारी है. Tweet URL वहाँ मानवीय संकट और भी गम्भीर होता जा रहा है. भोजन की भारी कमी और लगातार बढ़ती महंगाई के कारण स्थानीय लोगों द्वारा चलाई जा रही रसोइयाँ बन्द करनी पड़ी हैं. स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराईउत्तरी दारफ़ूर के तविला इलाके़ में हैज़ा के बढ़ते मामलों को देखते हुए, मानवीय संगठनों को अपनी मदद बढ़ानी पड़ी है. इलाज केन्द्रों की क्षमता बढ़ाई गई है, लेकिन ज़रूरतें अब भी बहुत ज़्यादा हैं. साथ ही, दवाओं की कमी के बीच साफ़ पानी और शौचालय निर्माण की सख़्त ज़रूरत है.पूर्वी दारफ़ूर के लगावा विस्थापन शिविर में 7 हज़ार से ज़्यादा लोग रह रहे हैं. वहाँ भोजन व इलाज की भारी कमी के बीच लगातार हिंसक हमले हो रहे हैं.मौसम की मारदेश भर में भीषण गर्मी और तेज़ बारिश से परिवारों को विस्थापित होना पड़ रहा है. लोगों के घर तबाह हो रहे हैं.उत्तर कोर्डोफान के राहाद में भारी बारिश से लगभग 550 लोग विस्थापित हुए और 170 से अधिक घर नष्ट हुए. वहीं, कासाला में भीषण बारिश ने विस्थापन शिविर को तबाह कर दिया, जिससे 6 हज़ार से अधिक लोग प्रभावित हुए. इन प्रभावित लोगों को तत्काल नक़दी की सहायता, आश्रय व सुरक्षा की ज़रूरत है. पोर्ट सूडान में 47 डिग्री सेल्सियस तक तापमान और बिजली कटौती के बीच, गर्मी से तीन लोगों की मौतें और अत्यधिक गर्मी से सदमा पहुँचने के 50 मामले दर्ज हुए हैं. इस बीच अस्पतालों में संसाधनों की कमी के कारण स्वास्थ्यकर्मियों ने तुरन्त मदद की माँग की है.सूडान की मदद के लिए 4.2 अरब डॉलर की आवश्यकता है, लेकिन अब तक इस राशि का केवल 23 प्रतिशत राशि ही प्राप्त हुई है. OCHA ने अन्तरराष्ट्रीय दाताओं से एक बार फिर अधिक सहायता का आग्रह किया है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement