-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूएन प्रमुख ने ग़ाज़ा चर्च पर इसराइली हमले की निन्दा की

Source: UN News: मंगलवार, 22 जुलाई 2025 00:01 AM (IST)
यूएन प्रमुख ने ग़ाज़ा चर्च पर इसराइली हमले की निन्दा की
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने गाजा पट्टी के एकमात्र कैथोलिक चर्च पर हुए इसराइली हमले की कड़ी निन्दा की है. ख़बरों के अनुसार, ग़ाज़ा शहर में होली फ़ैमिली चर्च पर हुए बमबारी में तीन लोग मारे गए और कम से कम 10 अन्य घायल हो गए. यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश की प्रवक्ता स्टेफ़नी ट्रेम्बले ने गुरूवार को कहा कि चर्च एक पूजा स्थल और नागरिकों के लिए एक आश्रयस्थल दोनों है.प्रवक्ता स्टेफ़नी ट्रेम्बले ने, न्यूयॉर्क में दैनिक प्रैस वार्ता के दौरान कहा, "पूजा स्थलों पर हमले अस्वीकार्य हैं. शरण चाहने वाले लोगों का सम्मान और सुरक्षा होनी चाहिए, न कि उन पर हमला किया जाना चाहिए."उन्होंने तत्काल युद्धविराम और सभी बन्धकों की तत्काल व बिना शर्त रिहाई की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए कहा, "पहले ही बहुत से लोगों की जान जा चुकी है."विस्थापित लोगों पर हमले जारीइस बीच, पिछले 24 घंटों में इसराइली हमलों ने, विस्थापित फ़लस्तीनी लोगों के ठिकानों को निशाना बनाया है, जिनमें कुछ लोग मारे गए हैं और कुछ घायल भी हुए हैं.संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (OCHA) ने बताया है कि ग़ाज़ा में, 8-15 जुलाई के बीच साढ़े 11 हज़ार से ज़्यादा लोग फिर विस्थापित हुए हैं.कुल मिलाकर, 18 मार्च को युद्ध में एक बार फिर वृद्धि के बाद से 7 लाख 37 हज़ार से ज़्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं जोकि कुल आबादी का लगभग 35 प्रतिशत हिस्सा हैं. © UNICEF/Mohammed Nateel इसके अलावा, अक्टूबर 2023 में युद्ध शुरू होने के बाद से, ग़ाज़ा में लगभग सभी लोग, कई बार विस्थापित हो चुके हैं.यूएन प्रवक्ता स्टेफ़नी ट्रेम्बले ने पत्रकारों को याद दिलाया कि ग़ाज़ा में ज़्यादातर आवास ढह गए हैं या रहने लायक नहीं बचे हैं और परिवार खुले स्थानों में रह रहे हैं. ग़ौरतलब है कि इसराइल ने, संयुक्त राष्ट्र को, मार्च के शुरू से ही टेंट और अन्य आश्रय सामग्री, ग़ाज़ा में लाने की अनुमति नहीं दी गई है.तैराकी पर पाबन्दीप्रवक्ता ने एक "चिन्ताजनक घटनाक्रम" की तरफ़ भी ध्यान आकर्षित किया. मानवतावादियों ने बताया है कि इसराइल द्वारा भूमध्य सागर में तैराकी और मछली पकड़ने पर प्रतिबन्ध, फिर से लागू करने के बाद, बहुत से विस्थापित लोग वहाँ नहाने से कतरा रहे हैं.उन्होंने बताया, "OCHA का कहना है कि कई लोगों के लिए, समुद्र ही नहाने का एकमात्र विकल्प रहा है, क्योंकि वहाँ (ग़ाज़ा) में पानी का कोई बुनियादी ढाँचा काम नहीं कर रहा है और पम्प के ज़रिए पानी हासिल करने के लिए ईंधन भी लगभग नहीं के बराबर है. जबकि ग़ाज़ा के गर्म मौसम में पम्प के ज़रिए पानी निकाला जाना बेहद ज़रूरी है."अधिक ईंधन की ज़रूरतमानवतावादियों ने यह भी ख़बर दी है कि इसराइल, ग़ाज़ा में जितना ईंधन दे रहा है, वह अब भी जीवन रक्षक सेवाएँ जारी रखने के लिए पर्याप्त नहीं है और इन सेवाओं के ठप पड़ जाने का एक वास्तविक जोखिम है.प्रवक्ता स्टेफ़नी ट्रेम्बले ने गुरुवार को हुए "एक छोटे मगर महत्वपूर्ण घटनाक्रम" का ज़िक्र किया जिसमें संयुक्त राष्ट्र को ‘बेंज़ीन’ नामक विशेष ईंधन लाने की अनुमति मिल गई, जिसका इस्तेमाल एम्बुलेंस और अन्य ज़रूरी सेवाओं को चलाने के लिए किया जाता है. ऐसा पिछले 135 दिनों से ज़्यादा समय में पहली बार हुआ है.उन्होंने कहा, "यह पिछले सप्ताह, सीमित मात्रा में डीज़ल की अनुमति के अलावा है. लेकिन यह पर्याप्त नहीं है.""हम और अधिक ईंधन – बेंज़ीन और डीज़ल दोनों – की नियमित आपूर्ति की मांग कर रहे हैं. और आश्रय सामग्री पर प्रतिबन्ध तुरन्त हटाया जाना चाहिए. इन दोनों पर जीवन निर्भर करता है."

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement