-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफ़ग़ानिस्तान लौटने वालों की भारी संख्या एक चुनौती, साझा ज़िम्मेदारी की अपील

Source: UN News: शनिवार, 19 जुलाई 2025 00:01 AM (IST)
अफ़ग़ानिस्तान लौटने वालों की भारी संख्या एक चुनौती, साझा ज़िम्मेदारी की अपील
अफ़ग़ानिस्तान में पड़ोसी देशों से लौट रहे लोगों की भारी संख्या को संभालना एक बड़ी चुनौती बन गया है. ऐसे में, संयुक्त राष्ट्र की एक वरिष्ठ अधिकारी ने, अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से सहयोग का आग्रह किया है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव की, अफ़ग़ानिस्तान मामलों की विशेष प्रतिनिधि रोज़ा ओटुनबायेवा ने मंगलवार को, ईरान से सटी इस्लाम क़ला सीमा चौकी का दौरा करते हुए, हर दिन अफ़ग़ान वापिस लौट रहे हज़ारों लोगों को देखा.उन्होंने सीमा चौकी पर अपनी मौजूदगी के दौरान, लौट रहे परिवारों, राहत संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासनिक (de facto) अधिकारियों से भी मुलाक़ात की.सामूहिक मानवता की एक परीक्षारोज़ा ओटुनबायेवा, अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (UNAMA) की प्रमुख भी हैं. उन्होंने कहा, "जो पल परिवारों के लिए एक सुखद वापसी का होना चाहिए था… वो क्षण अब थकान, मानसिक सदमे और गहरी अनिश्चितता से भरा हुआ है. ये वो लोग हैं जो, अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध के कारण, दशकों पहले अपना देश छोड़ने को मजबूर हुए थे." Tweet URL विशेष प्रतिनिधि ओटुनबायेवा ने कहा, “वापिस लौटने वालों की इतनी बड़ी संख्या, वैश्विक समुदाय के लिए चेतावनी की घंटी होनी चाहिए. इनमें से बहुत से लोगों की वापसी अचानक और अनिच्छा से हुई है, ”“यह हमारी सामूहिक मानवता की एक परीक्षा है. पहले से ही सूखे और लम्बे समय से जारी मानवीय संकट से जूझ रहा अफ़ग़ानिस्तान, इस झटके को अकेले नहीं सहन कर सकता.”स्थानीय समुदायों पर बढ़ता बोझUNAMA ने बताया है कि जनवरी से अब तक 13 लाख से अधिक लोगों को मजबूरी में अफ़ग़ानिस्तान लौटना पड़ा है. यह एक ऐसा देश है जहाँ 70 प्रतिशत आबादी ग़रीबी में जीवन गुज़ार रही है.UNAMA के अनुसार, सबसे बड़ा ख़तरा महिलाओं और बच्चों पर मंडरा रहा है, क्योंकि वे भारी आर्थिक तंगी और सीमित बुनियादी सुविधाओं के हालात में लौट रहे हैं.संयुक्त राष्ट्र ने तालेबान शासन के दौरान महिलाओं के अधिकारों पर हो रहे हमलों को बार-बार उजागर किया है, जिनमें उच्च शिक्षा, रोज़गार और आवाजाही की आज़ादी पर लगे प्रतिबन्ध शामिल हैं.स्थिरता पर मंडराता ख़तरालोगों की यह वापसी ऐसे समय हो रही है जब राहत कार्यों के लिए धन की कमी है, और लोगों को भोजन, आश्रय व सुरक्षित रास्ते में से, कठिन विकल्प को चुनना पड़ रहा है.UNAMA प्रमुख ओटुनबायेवा ने कहा कि वापिस लौटे लोगों के पुनर्वास के लिए तुरन्त मदद ज़रूरी है, क्योंकि स्थिरता के लिए रोज़गार और बुनियादी ढाँचे में निवेश किया जाना अनिवार्य है.उन्होंने अगाह किया कि अगर समय रहते ठोस क़दम नहीं उठाए गए, तो विदेश से धन भेजने (remittance) में कमी, रोज़गार के अवसरों पर असर और बार-बार होने वाला पलायन, अफ़ग़ानिस्तान व आस-पास के इलाक़ों के लिए भारी संकट खड़ा कर सकते हैं.साझा प्रयासों की अपील UNAMA प्रमुख ने दानदाताओं, विकास साझीदारों और क्षेत्रीय सरकारों से अपील की कि वे अफ़ग़ान लौटने वाले लोगों से मुँह नहीं मोड़ें और उन्हें अकेला नहीं छोड़ें.उन्होंने कहा, “जो कुछ हम देख रहे हैं, वह वैश्विक ज़िम्मेदारियों को पूरा नहीं करने के सीधे नतीजे हैं. हमें अभी कार्रवाई करनी होगी… संसाधनों के साथ, समन्वय के साथ और मज़बूत संकल्प के साथ.”संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान में मानवीय ज़रूरतों को पूरा करने और वापसी वाले क्षेत्रों में सहायता बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयासों की अपील की है.साथ ही, ईरान, पाकिस्तान और मध्य एशियाई देशों के साथ क्षेत्रीय संवाद को प्राथमिकता देने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है, ताकि स्वैच्छिक, गरिमापूर्ण और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके.UNAMA प्रमुख रोज़ा ओटुनबायेवा ने कहा, “अफ़ग़ानिस्तान की स्थिरता साझा ज़िम्मेदारी है, निष्क्रियता की क़ीमत, ज़िन्दगियों के नुक़सान और नए टकरावों के रूप में चुकानी पड़ेगी.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement