-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूडान: सैन्य टकराव में तेज़ी, विस्थापन के बीच भारी बारिश से बढ़ी मुश्किलें

Source: UN News: बुधवार, 16 जुलाई 2025 00:00 AM (IST)
सूडान: सैन्य टकराव में तेज़ी, विस्थापन के बीच भारी बारिश से बढ़ी मुश्किलें
आपात राहत मामलों के लिए यूएन कार्यालय (OCHA) ने आगाह किया है कि सूडान में परस्पर विरोधी सैन्य बलों के बीच हिंसक टकराव, विस्थापन के बीच मूसलाधार बारिश की चपेट में आए आम नागरिकों की मानवीय सहायता आवश्यकताएँ बढ़ती जा रही हैं. सूडान की सशस्त्र सेना और अर्द्धसैनिक बल (RSF) के बीच युद्ध अप्रैल 2023 में भड़का था, और इसे अब क़रीब 27 महीने बीत चुके हैं, जोकि देश में एक विशाल मानवीय संकट की वजह है.संयुक्त राष्ट्र ने नॉर्थ दारफ़ूर प्रान्त की राजधानी अल फ़शर में बढ़ते टकराव और बिगड़ती स्थिति पर गहरी चिन्ता जताई है. Tweet URL बताया गया है कि लगभग एक वर्ष पहले शहर की घेराबन्दी किए जाने के बाद, पिछले शुक्रवार को बड़ी संख्या में RSF लड़ाकों ने पहली बार शहर में प्रवेश किया.स्थानीय स्रोतों के अनुसार, हाल के दिनों में भीषण लड़ाई हुई है, जिसमें आम नागरिक भी हताहत हुए हैं.यूएन कार्यालय का कहना है कि स्थिति नाज़ुक है और कोई अनुमान लगा पाना सम्भव नहीं है. नए सिरे से हिंसा बढ़ने, विस्थापन होने और मानवीय सहायता अभियान में अवरोध पैदा होने की आशंका है.एक अनुमान के अनुसार, सूडान में क़रीब तीन करोड़ लोगों को सहायता व संरक्षण सेवाओं की आवश्यकता है.इस बीच, अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) ने कहा है कि नॉर्थ कोर्दोफ़ान प्रान्त में भी असुरक्षा गहरी हो रही है, जिसके कारण बीते सप्ताहांत 3,400 लोग अपना घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर हुए हैं.कम से कम 18 आम नागरिकों के मारे जाने और अनेक गाँवों में घरों को जला दिए जाने की ख़बर है.OCHA ने सभी युद्धरत पक्षों को ध्यान दिलाया है कि अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून के तहत, आम नागरिकों और बुनियादी प्रतिष्ठानों पर हमले निषिद्ध हैं और आम लोगों की हर हाल में सुरक्षा सुनिश्चित की जानी होगी.बारिश से बढ़ी कठिनाईसूडान के वैस्ट दारफ़ूर और सैन्ट्रल दारफ़ूर प्रान्तों में भारी बारिश हुई है, जिससे अनेक स्थानों पर सड़क मार्ग प्रभावित हुआ है और मानवीय सहायताकर्मियों के लिए राहत प्रयासों में कठिनाई पेश आ रही हैं.यूएन कार्यालय का कहना है कि बारिश का मौसम अक्टूबर महीने तक जारी रहेगा और इस दौरान बाढ़ आने, बीमारियाँ फैलने का जोखिम है, और सहायता पहुँचा पाना चुनौतीपूर्ण होगा. यह फ़सलों की पैदावार के बीच का मौसम है जब खाद्य सुरक्षा भंडार कम होते हैं.हालांकि, संकट के बावजूद, सीमा पार करके चाड जाने वाले लोग छोटे पैमाने पर वैस्ट दारफ़ूर प्रान्त में वापसी कर रहे हैं, ताकि अपने खेतों में काम कर सकें.OCHA ने अपील की है कि वापिस लौट रहे लोगों के लिए सूडान में सुरक्षित व बेरोकटोक रास्ता मुहैया कराया जाना होगा. साथ ही, उन्होंने दानदाताओं से अपना समर्थन बढ़ाने की अपील की है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement