×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:41 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
टैक्सस बाढ़: जीवन रक्षा के लिए समय पूर्व चेतावनी प्रणाली व सामुदायिक तैयारी पर बल
Source: UN News: रविवार, 13 जुलाई 2025 00:01 AM (IST)
संयुक्त राज्य अमेरिका के टैक्सस प्रान्त में आई घातक बाढ़ से अब तक 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता बताए गए हैं. इस आपदा ने एक बार फिर सम्वेदनशील परिस्थितियों में रहने वाली आबादी तक समय पूर्व चेतावनी पहुँचाने की अहमियत को रेखांकित किया है. विश्व मौसम विज्ञान संगठन (
WMO
) ने कहा है कि यह त्रासदी कम अवधि में अत्यधिक वर्षा होने, समय रहते चेतावनी लोगों तक पहुँचाने और सामुदायिक तैयारी सुनिश्चित किए जाने की चुनौतियों को दर्शाती है.अचानक आ जाने वाली बाढ़ को बेहद ख़तरनाक माना जाता है, जोकि हर वर्ष पाँच हज़ार से अधिक मौतों के लिए ज़िम्मेदार है.यूएन एजेंसी के आँकड़ों के अनुसार, विश्व भर में बाढ़ सम्बन्धी कारणों से होने वाली मौतों के 85 प्रतिशत के लिए औचक बाढ़ ही ज़िम्मेदार है. इससे हर वर्ष 50 अरब डॉलर की आर्थिक चपत भी लगती है.मौसम विज्ञान संगठन ने बताया कि नदियों में जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने से आने वाली बाढ़ की तुलना में, अचानक आने वाली बाढ़ से बचने के लिए बहुत कम समय ही मिल पाता है.“इसी वजह से कम समय में किए जाने वाले पूर्वानुमान और सामुदायिक तैयारी बहुत आवश्यक है.”घंटों में महीने की बारिश3-4 जुलाई की रात को टैक्सस प्रान्त की 'कर' (Kerr) काउंटी में मूसलाधार बारिश हुई. कुछ ही घंटों में 18 इंच बारिश होने से ग्वाडालूपे नदी बेसिन में जल स्तर ख़तरनाक तेज़ी से बढ़ा. तड़के चार बजे जब ये हुआ, उस समय अधिकाँश निवासी और छुट्टियाँ मनाने के लिए वहाँ पहुँचे लोग सो रहे थे.अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा विभाग ने समय रहते ऐलर्ट जारी किए और क़रीब तीन घंटे पहले औचक बाढ़ के लिए आपात स्थिति की भी घोषणा कर दी गई थी. © NASA टैक्सस की कैर काउंटी में कुछ ही घंटों में 46 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई. इन चेतावनियों को मौसम रेडियो, आपात प्रबन्धन प्रणालियों, टीवी व रेडियो के ज़रिए प्रसारित किया गया, मगर सैकड़ों बच्चों समेत अन्य लोग ‘समर कैम्प’ वाले इलाक़ों में थे, और उन तक समय रहते यह जानकारी नहीं पहुँच पाई.बताया गया है कि ग्वाडालूपे नदी में बहाव केवल 45 मिनटों में 26 फ़ीट तक बढ़ गया, जिससे जान-माल की बड़े पैमाने पर बर्बादी हुई.गर्मियों में बच्चों के लिए स्थापित शिविर, कैम्प मिस्टीक’ इस आपदा से सर्वाधिक प्रभावित हुआ, जहाँ बच्चों समेत कम से कम 27 लोगों के मारे जाने की ख़बर है. टैक्सस प्रान्त के प्रशासन के अनुसार, 160 लोग अब भी लापता बताए गए हैं.औचक बाढ़, बड़ी आपदाऔचक बाढ़ का आना कोई नई घटना नहीं है, मगर उनकी आवृत्ति और भीषणता में वृद्धि हो रही है, जिसकी वजह तेज़ी से हुआ शहरीकरण, भूमि-इस्तेमाल में आए बदलाव और गर्माती जलवायु बताई गई है.इससे पहले, 2024 में योरोप, मध्य पूर्व और अफ़्रीका में स्थित देशों में आई बाढ़ की वजह से 36 अरब डॉलर की हानि हुई थी. वहीं, पाकिस्तान में 2022 में औचक बाढ़ से 1,700 लोगों की जान गई थी और लाखों विस्थापित हुए थे.और इस सप्ताह ही, नेपाल-चीन की सीमा पर अचानक बाढ़ आ जाने से दोनों देशों को जोड़ने वाला पुल बह गया था.इन जोखिमों से निपटने के इरादे से, WMO द्वारा औचक बाढ़ से बचाव के लिए प्रणाली संचालित की जाती है, जिसमें 70 से अधिक देशों में वास्तविक समय में निगरानी व पूर्वानुमान किया जाता है.इन प्रयासों में सैटेलाइट डेटा, रेडार, मौसम सम्बन्धी मॉडल के एकीकृत विश्लेषण के ज़रिए औचक बाढ़ के ख़तरे का पता लगाया जाता है और राष्ट्रीय स्तर पर क्षमता विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समर्थन मुहैया कराया जाता है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces