-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन: विध्वंसक हमलों में बड़ी संख्या में आम लोग हताहत, यूएन की चेतावनी

Source: UN News: शनिवार, 12 जुलाई 2025 00:01 AM (IST)
यूक्रेन: विध्वंसक हमलों में बड़ी संख्या में आम लोग हताहत, यूएन की चेतावनी
संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने यूक्रेन में हाल के दिनों में रूसी सैन्य बलों द्वारा किए गए भयावह हमलों के प्रति चेतावनी जारी की है, जिनमें रिकॉर्ड संख्या में आम लोग हताहत हुए हैं. यूक्रेन के कई इलाक़े इन हमलों की चपेट में हैं और बच्चों पर इनका गहरा असर हो रहा है. यूक्रेन में यूएन मानवाधिकार निगरानी मिशन के अनुसार, रूसी सैन्य बलों ने बीती रात राजधानी कीव को 397 ड्रोन और 18 शक्तिशाली मिसाइलों से निशाना बनाया, जिनमें दो लोगों की जान गई है और 16 घायल हुए हैं.यूएन प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने गुरूवार को न्यूयॉर्क में पत्रकारों को बताया कि कीव में चार ज़िले, इन हमलों की ज़द में आए, जिससे रिहायशी इमारतों, स्वास्थ्य केन्द्रों, और टीवी स्टेशन को नुक़सान पहुँचा है. Tweet URL उन्होंने स्थानीय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के आधार पर कहा कि अन्य क्षेत्रों में हाल के दिनों में हमलों में नौ लोग मारे गए हैं और कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं.इससे पहले, जून महीने में हमलों में 232 लोग मारे गए थे और 1,343 घायल हुए थे. फ़रवरी 2022 में रूसी सैन्य बलों द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण किए जाने के बाद से यह किसी एक महीने में हताहतों की सबसे अधिक संख्या है.विध्वंसक हमलेवर्ष 2025 के पहले छह महीनों में 6,754 लोग या तो मारे गए हैं या फिर घायल हुए हैं. वर्ष 2024 में इसी अवधि की तुलना में यह 54 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है, जब 4,381 आम नागरिक हताहत हुए थे.रूसी सैन्य बलों ने शहरी इलाक़ों में लम्बी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों व ड्रोन से हमले किए हैं. इन हमलों की विध्वंसक क्षमता बढ़ने के साथ हताहतों की संख्या भी बढ़ रही है.इसकी एक वजह हमलों की संख्या में आया उछाल भी है, और जून 2024 की तुलना में जून 2025 में 10 गुना अधिक हमले किए गए हैं.यूएन निगरानी मिशन की प्रमुख डैनियल बैल ने कहा कि यूक्रेन में आम नागरिक जिस स्तर पर पीड़ा को महसूस कर रहे हैं, पिछले तीन वर्षों में ऐसा नहीं देखा गया है.बच्चे भुगत रहें हैं ख़ामियाज़ासंयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने गुरूवार को बताया कि यूक्रेन में 70 फ़ीसदी बच्चे (क़रीब 35 लाख) अभाव व कष्ट का शिकार हैं, जबकि 2021 में यह केवल 18 प्रतिशत था.उनके पास अति-आवश्यक सेवाओं व सामान की कमी है, और वे पोषक आहार, उपयुक्त कपड़ों, तापन व्यवस्था और शिक्षा अवसरों से दूर हैं.यूनीसेफ़ के अनुसार, हर तीन में से एक बच्चा ऐसे घर में रहने के लिए मजबूर है, जहाँ जल आपूर्ति या सीवर व्यवस्था नहीं है. लगभग 50 फ़ीसदी बच्चों के पास खेलने के लिए मैदान नहीं है.जल, साफ़-सफ़ाई, ऊर्जा प्रतिष्ठानों समेत बुनियादी ढाँचों को निशाना बनाकर किए गए हमलों से उनकी पीड़ा बढ़ी है, जिनमें स्कूलों, घरों, स्वास्थ्य केन्द्रों को क्षति पहुँची है और निर्धनता बढ़ी है.पुनर्बहाली प्रयासइस बीच, इटली की राजधानी रोम में यूक्रेन के लिए पुनर्बहाली प्रयासों पर केन्द्रित चौथा सम्मेलन आरम्भ हुआ है. इसका उद्देश्य, देश की पुनर्बहाली, पुनर्निर्माण, सुधार व आधुनिकीकरण के लिए अन्तरराष्ट्रीय समर्थन व निवेश को प्रोत्साहित करना है.यूएन प्रवासन एजेंसी (IOM) की महानिदेशक ऐमी पोप भी इस सम्मेलन में शिरकत कर रही हैं, जहाँ क़रीब 40 लाख लोग आन्तरिक रूप से विस्थापित हैं. 50 लाख से अधिक लोगों ने योरोपीय देशों में शरण ली है.IOM प्रमुख ने कहा कि इस स्तर पर विस्थापन होने से यूक्रेन व यहाँ की जनता के लिए अनेक चुनौतियाँ उपजी हैं. इसलिए देश को उबारने के लिए किए जा रहे प्रयासों में आम लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखना होगा.“उन्हें सेवाओं से जोड़ना होगा, उनकी आजीविकाओं को बहाल करना होगा, ताकि यह केवल उनके घर लौटने तक ही सीमित न हो, बल्कि समाज में अपना स्थान फिर हासिल करने के बारे में भी हो.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement