-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वैश्विक भलाई के लिए एआई: टैक्नॉलॉजी का लाभ हर एक व्यक्ति तक पहुँचाने का आग्रह

Source: UN News: शुक्रवार, 11 जुलाई 2025 00:01 AM (IST)
वैश्विक भलाई के लिए एआई: टैक्नॉलॉजी का लाभ हर एक व्यक्ति तक पहुँचाने का आग्रह
वैश्विक चुनौतियों के समाधान ढूंढने में कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) की भूमिका को महत्वपूर्ण माना गया है. इसी विषय पर चर्चा के लिए जिनीवा में मंगलवार को एक अहम बैठक शुरू हुई है, जिसमें इस अग्रणी टैक्नॉलॉजी का लाभ हर एक व्यक्ति तक पहुँचाने और इसके ज़रिए टिकाऊ विकास लक्ष्यों की दिशा में प्रगति में तेज़ी लाने पर ध्यान केन्द्रित किया गया है. ‘भलाई के लिए एआई’ वैश्विक शिखर बैठक में देशों की सरकारों, टैक्नॉलॉजी क्षेत्र की हस्तियों, शिक्षाविदों, नागरिक समाज के प्रतिनिधि व युवजन शिरकत कर रहे हैं, जिसका एक महत्वपूर्ण उद्देश्य एआई की मदद से असमानता, भ्रामक जानकारी व पर्यावरणीय दबावों के जोखिमों से निपटना भी है.संचार व सूचना टैक्नॉलॉजी के लिए यूएन की विशेषीकृत एजेंसी, अन्तरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) की प्रमुख डॉरीन बॉगडान-मार्टिन ने कहा कि हम एआई पीढ़ी हैं, मगर इस पीढ़ी का हिस्सा होने का अर्थ केवल इन टैक्नॉलॉजी का इस्तेमाल करने से कहीं बढ़कर है. Tweet URL “इसका अर्थ है, कौशल विकास के लिए समग्र-समाज प्रयासों में योगदान देना, आरम्भिक स्कूली शिक्षा से लेकर जीवन-पर्यन्त सीखने तक.”उन्होंने सचेत किया कि एआई टैक्नॉलॉजी को आम जनता की पर्याप्त समझ के बिना उपयोग में लाना या फिर नीतिगत निगरानी व्यवस्था के बिना इस्तेमाल में लाने में जोखिम निहित हैं.“सबसे बड़ा ख़तरा यह नही है कि एआई से मानव जाति का उन्मूलन हो जाएगा. वो ये है कि हर जगह एआई को इस्तेमाल में लाने की दौड़ है, बिना यह समझे कि इसका लोगों व पृथ्वी के लिए क्या अर्थ है.”पिछले कुछ समय में ‘एजेन्टिक एआई प्रणाली’ ने स्वायत्त निर्णय लेने की क्षमता दिखाई है, जोकि बड़ी तेज़ी से विकसित हो रही है. कुछ विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले तीन वर्षों के भीतर एआई, मानव समझ के स्तर को हासिल कर सकती है. लेकिन इससे सुरक्षा, पूर्वाग्रह, ऊर्जा खपत और नियामन क्षमता के प्रति चिन्ता भी गहरी हुई है.अत्याधुनिक टैक्नॉलॉजी पर नज़रजिनीवा के पैलऐक्सपो आयोजन केन्द्र में 200 से अधिक प्रदर्शनी लगाई गई हैं, जिनमें एक उड़ने वाली कार, जल गुणवत्ता की जाँच करने वाला निगरानी यंत्र, मस्तिष्क-कम्प्यूटर इंटरफ़ेस और एआई से संचालित आपदा प्रतिक्रिया उपकरण हैं.इस चार-दिवसीय बैठ के दौरान अनेक वर्कशॉप आयोजित की जाएंगी, जिनमें स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, लैंगिक समावेशन, और वैश्विक शासन व्यवस्था में एआई की भूमिका पर चर्चा होगी.इस वर्ष स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है. बुधवार को एक सत्र में स्वास्थ्य नवाचार उपायों व उनकी सुलभता बढ़ाने पर विमर्श होगा. टैक्नॉलॉजी, नियामन, मानवीय सहायता व स्वास्थ्य क्षेत्र से जुटे प्रतिनिधि एआई के ज़रिए देखभाल सेवाओं को बेहतर बनाने के उपायों की तलाश करेंगे.इसके अलावा, रोबोटिक्स क्षेत्र में सक्रिय युवाओं के नेतृत्व वाली टीम द्वारा आपदा से पुनर्बहाली और कचरा प्रबन्धन समाधानों, अपने आप सफ़ाई करने वाले सचल शौचालयों, कीटनाशकों की ड्रोन के ज़रिए निगरानी समेत अन्य उपायों को भी प्रस्तुत किया जाए.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement