×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:39 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
दक्षिण एशिया में 'एनीमिया' का संकट: महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वावलम्बन में बाधा
Source: UN News: शुक्रवार, 11 जुलाई 2025 00:01 AM (IST)
दक्षिण एशिया में रहने वाले लोगों के रक्त में अहम कणों की कमी यानि 'एनीमिया' की स्थिति, एक ऐसा मौन लेकिन गहराता स्वास्थ्य संकट है, जिसे अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है, जबकि यह स्वास्थ्य संकट, इस क्षेत्र की सबसे व्यापक और चुनौतीपूर्ण समस्याओं में से एक बन चुका है. यह विशेष रूप से निर्धन महिलाओं व किशोरियों को असमान रूप से प्रभावित करता है. विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि तुरन्त ठोस एवं समन्वित कार्रवाई नहीं की गई, तो 2030 तक इसके 1 करोड़ 80 लाख नए मामले सामने आ सकते हैं. संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों और क्षेत्रीय सामाजिक-आर्थिक संगठन सार्क (SAARC) ने बुधवार को संयुक्त रूप से चेतावनी जारी की कि दक्षिण एशिया, किशोरियों और महिलाओं में एनीमिया यानि रक्त की कमी का “वैश्विक केन्द्र” बन चुका है.इस समय अनुमान के अनुसार, लगभग 25 करोड़ 90 लाख महिलाएँ और लड़कियाँ इस स्थिति से ग्रस्त हैं - जिसमें शरीर में ऑक्सीजन वहन करने की रक्त की क्षमता घट जाती है. इससे लगातार थकान, गर्भावस्था सम्बन्धी जटिलताएँ, और शिक्षा व आर्थिक भागेदारी में भारी रुकावटें आती हैं.संयुक्त राष्ट्र
विश्व स्वास्थ्य संगठन
(
WHO
) और सार्क (SAARC) के साथ मिलकर यह विश्लेषण तैयार करने वाले संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (
यूनीसेफ़
) के क्षेत्रीय निदेशक संजय विजेसेकरा ने कहा, “यह तुरन्त कार्रवाई के लिए एक चेतावनी की घंटी है. जब दक्षिण एशिया में हर दूसरी किशोरी या महिला एनीमिया से जूझ रही हो, तो यह सिर्फ़ एक स्वास्थ्य चुनौती नहीं, बल्कि नीतिगत और संस्थागत असफलता का स्पष्ट संकेत है.”गम्भीर, लेकिन रोकथाम योग्य समस्याएनीमिया केवल महिलाओं और लड़कियों तक सीमित नहीं है - यह वैश्विक स्तर पर 40% नवजात शिशुओं के कम वज़न का प्रमुख कारण है और विशेषकर निर्धन परिवारों में बच्चों की वृद्धि एवं सीखने की क्षमता को भी गम्भीर रूप से प्रभावित करता है.इसका आर्थिक असर भी उतना ही गहरा है. एनीमिया के कारण दक्षिण एशिया को हर वर्ष लगभग साढ़े 32 अरब डॉलर का नुक़सान होता है, जो ग़रीबी व ख़राब स्वास्थ्य के दुष्चक्र को और मज़बूत करता है.हालाँकि यह एक ऐसी स्थिति है जिसे पूरी तरह रोका जा सकता है, और इसका इलाज किया जा सकता है. प्रभावी समाधान उपलब्ध हैं - जैसेकि आयरन एवं फ़ॉलिक एसिड सप्लीमेंट, पोषक आहार, बेहतर स्वच्छता, संक्रमण की रोकथाम, और मज़बूत मातृ स्वास्थ्य सेवाएँ.विशेषज्ञों का कहना है कि इस संकट से निपटने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के बीच सहयोग किया जाना आवश्यक है. © UNICEF समन्वित प्रयास ज़रूरीदक्षिण एशिया के लगभग हर देश में एनीमिया से निपटने की प्रगति इस पर निर्भर करती है कि वे अपनी स्वास्थ्य प्रणालियों को कितना मज़बूत करते हैं, पोषण कार्यक्रमों का कितना विस्तार करते हैं, और हाशिए पर रहने वाली किशोरियों व महिलाओं तक कितनी प्रभावी पहुँच बना पाते हैं.श्रीलंका, जहाँ प्रजनन आयु की 18.5% महिलाएँ एनीमिया से पीड़ित हैं, वहाँ राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम को, प्रभावित ज़िलों में प्राथमिकता देते हुए तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है.भारत में उच्च-जोखिम वाले प्रदेशों ने स्कूल स्वास्थ्य और मातृत्व देखभाल कार्यक्रमों के साथ आयरन की अतिरिक्त ख़ुराकों का प्रबन्ध किया है.पाकिस्तान में प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सामुदायिक पोषण कार्यक्रम शुरू किए गए हैं, जिससे समय पर मामलों की पहचान एवं आगे की देखभाल सम्भव हो रही है.बांग्लादेश में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि मंत्रालयों के समन्वय से स्कूल-आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से किशोरों को अतिरिक्त पोषक भोजन और स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की जा रही है.सामुदायिक प्रयासों से बदलावमालदीव और भूटान प्रारम्भिक रोकथाम को प्राथमिकता दे रहे हैं - विशेष रूप से बाल्यावस्था पोषण, खाद्य पोषण और जन-जागरूकता अभियानों के ज़रिए.दोनों देशों ने, सीमित जनसंख्या के बावजूद, एनीमिया की प्रभावी निगरानी तथा अंतर-मंत्रालय सहयोग में महत्वपूर्ण निवेश किया है.नेपाल समानता से जुड़े परिणामों के लिए विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है. 2016 से अब तक, देश में प्रजनन आयु की महिलाओं में एनीमिया की दर में 7% की गिरावट दर्ज की गई है - और यह गिरावट विशेष रूप से निर्धन एवं पिछड़े क्षेत्रों में अधिक स्पष्ट है. © UNICEF/InceptChang सभी की भूमिका अहमएनीमिया को समाप्त करने के लिए केवल सरकारों की पहल ही नहीं, बल्कि समग्र सहभागिता आवश्यक है. नीति-निर्माताओं के साथ-साथ समुदायों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्कूलों और परिवारों को भी सक्रिय भूमिका निभानी होगी.मज़बूत स्वास्थ्य प्रणालियाँ, सटीक और समयबद्ध डेटा, तथा स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सामाजिक कल्याण जैसे विभिन्न क्षेत्रों के बीच समन्वित कार्रवाई के ज़रिए, लड़कियाँ एवं महिलाएँ अपनी पूर्ण क्षमता तक पहुँच सकती हैं. यही सशक्तिकरण, स्वस्थ समुदायों और मज़बूत अर्थव्यवस्थाओं की नींव रखता है.दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के महासचिव मोहम्मद गोलाम सरवर ने कहा, “युवजन और माताएँ, दक्षिण एशिया के विकास लक्ष्यों की आधारशिला हैं. उन्हें स्वस्थ, पोषित और सशक्त बनाना केवल नैतिक ज़िम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारे समाजों के भविष्य के लिए एक दूरदर्शी व रणनैतिक निवेश है.”
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces