×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:48 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
विकासशील देशों में लैंगिक समानता के लिए, सालाना 420 अरब डॉलर की कमी
Source: UN News: सोमवार, 07 जुलाई 2025 00:01 AM (IST)
विकासशील देशों में महिलाओं की प्रगति के लिए ज़रूरी लैंगिक समानता प्राप्त करने के प्रयासों के लिए, हर साल लगभग 420 अरब डॉलर की भारी वित्तीय कमी का सामना करना पड़ रहा है. इसका मतलब है कि महिलाओं और लड़कियों के लिए बनाए गए कार्यक्रमों और सेवाओं को लगातार पर्याप्त धन नहीं मिल पा रहा है. दुनिया भर में महिला कल्याण के लिए कार्यरत यूएन संगठन –
UN Women
स्पष्ट शब्दों में कहा है कि "रक़म उन महिलाओं और लड़कियों तक नहीं पहुँच रही, जिन्हें इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है."इस गम्भीर अन्तर को पाटने के लिए संगठन ने, अगले दस वर्षों तक लक्षित और निरन्तर निवेश किए जाने की मांग की है.इसमें लैंगिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार करना, बच्चों और बुज़ुर्गों की देखभाल से जुड़े सार्वजनिक देखभाल व्यवस्थाओं जैसे कार्यक्रमों में निवेश करना और ऋण के बोझ से दबे देशों को राहत देना शामिल है.स्पेन के सेविया में चल रहे 'विकास के लिए वित्त पोषण पर चौथे अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन – FFD4' में सदस्य देशों ने जो दस्तावेज़ 'Compromiso de Sevilla' अपनाया है उसे इस दिशा में एक सकारात्मक क़दम माना जा रहा है. इसमें लैंगिक समानता को वित्तीय उपलब्धता का अहम हिस्सा बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई है.यूएन वीमेन की उप कार्यकारी निदेशिक नियारादज़यी गुम्बोनज़वांडा ने कहा कि लैंगिक समानता के लिए सिर्फ़ वादे नहीं, बल्कि ठोस निवेश, नीति-सुधार और ऐसा नेतृत्व चाहिए जो महिलाओं को बोझ नहीं, बल्कु उन्हें भविष्य के रूप में देखे. UNDP Afghanistan लैंगिक समानता में धीमी प्रगतिइस बीच मार्च 2025 में हुए एक सर्वेक्षण के अनुसार, दुनिया भर में लैंगिक समानता की धीमी प्रगति को लेकर चिन्ता में ख़ासी की बढ़ोतरी हुई है.यूएन वीमेन द्वारा 150 से अधिक सरकारी रिपोर्टों से जुटाए गए आँकड़े बताते हैं कि हर चार में से एक देश में, महिलाओं के अधिकारों के ख़िलाफ़ प्रतिगामी रुख़ देखने को मिल रहा है. साथ ही, लैंगिक आधारित हिंसा में भी तेज़ी से बढ़ोतरी हो रही है.दशकों के दौरान हुई प्रगति ख़तरे मेंआज दुनिया में 60 करोड़ से अधिक महिलाएँ और लड़कियाँ, युद्ध क्षेत्रों के बेहद क़रीब इलाक़ों में रह रही हैं. लैंगिक हिंसा में वृद्धि हो रही है और डिजिटल दुनिया में महिलाओं की भागेदारी घट रही है.हालात इतने गम्भीर हैं कि दशकों की कड़ी मेहनत से प्राप्त हुई प्रगति, अब एक बार फिर ख़तरे में नज़र आ रही है.यूएन वीमेन ने बीजिंग घोषणा पत्र और कार्य योजना के 30 साल पूरे होने और सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1325 के 25 साल पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर, वैश्विक समुदाय से साहसिक नेतृत्व और मज़बूत प्रतिबद्धता के साथ आगे आने की आग्रह किया है.यह अपील सिर्फ़ भावनात्मक नहीं, बल्कि ठोस तथ्यों पर आधारित है. वर्ष 2023 में, हर दिन क़रीब 800 महिलाओं की मौत, गर्भावस्था से जुड़े ऐसे कारणों से हुई, जिन्हें रोका या टाला जा सकता था. उनमें से 61 प्रतिशत मौतें, केवल 35 युद्धग्रस्त देशों में हुईं. © PAHO/WHO/David Lorens Mentor 11.9 करोड़ लड़कियाँ स्कूल से वंचितवहीं, वैश्विक स्तर पर हर 10 मिनट में एक महिला या लड़की अपने साथी या किसी क़रीबी व्यक्ति के हाथों जान गँवा रही है. 2023 में जानबूझकर की गई ऐसी हत्याओं की संख्या 85 हज़ार थी.लेकिन चुनौती केवल हिंसा तक सीमित नहीं है. दुनियाभर की महिलाएँ अब भी पुरुषों की तुलना में 20 प्रतिशत कम वेतन पा रही हैं, और 2024 में महिलाओं की तुलना में, 27.7 करोड़ अधिक पुरुषों ने इन्टरनैट का उपयोग किया.वहीं, शिक्षा के क्षेत्र में भी तस्वीर निराशाजनक है, अब भी 11.9 करोड़ लड़कियाँ स्कूल से वंचित हैं और 39 प्रतिशत युवा महिलाएँ अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी नहीं कर पातीं.राजनीति में भी महिलाओं की भागेदारी की रफ़्तार बेहद धीमी है. आज लगभग 75 प्रतिशत सांसद पुरुष हैं, और 103 देशों में अब तक कोई महिला राष्ट्रप्रमुख नहीं बनी.अगर इसी गति से प्रगति जारी रही, तो शीर्ष नेतृत्व में लैंगिक समानता हासिल करने में 130 साल और लगेंगे.जलवायु संकट और लैंगिक असमानताजलवायु संकट ने भी लैंगिक असमानता को और अधिक गम्भीर बना दिया है. अनुमान है कि 2050 तक जलवायु से जुड़ी आपदाएँ, 15 करोड़ 80 लाख महिलाओं और लड़कियों को चरम ग़रीबी की ओर धकेल सकती हैं.यूएन वीमैन ने, इन तमाम चुनौतियों के बीच, 15 ठोस कार्रवाइयों का प्रस्ताव रखा है, जिनमें युद्धग्रस्त क्षेत्रों में शान्ति प्रयासों में महिलाओं की भागेदारी सुनिश्चित करने से लेकर, अवैतनिक देखभाल कार्य को औपचारिक अर्थव्यवस्था में लाने, समान वेतन क़ानूनों को सख़्ती से लागू करने और शिक्षा, डिजिटल सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, जलवायु नीति और राजनैतिक नेतृत्व में महिलाओं की भूमिका को मज़बूत करने जैसे व्यापक लक्ष्य शामिल हैं.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces