-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन: घातक हमलों में बड़ी संख्या में आम नागरिकों के हताहत होने की निन्दा

Source: UN News: शनिवार, 28 जून 2025 00:01 AM (IST)
यूक्रेन: घातक हमलों में बड़ी संख्या में आम नागरिकों के हताहत होने की निन्दा
यूक्रेन के शहरों पर इस सप्ताह, रूसी सैन्य बलों के मिसाइल हमलों में बड़ी संख्या में आम नागरिक हताहत हुए हैं, जिनमें बच्चे और स्कूली कर्मचारी भी हैं. देश में यूएन मानवाधिकार निगरानी मिशन ने दिन के समय में घनी आबादी वाले इलाक़ों पर किए गए इन हमलों और उनमें हताहतों की बड़ी संख्या पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया है. यूएन मानवाधिकार टीम ने कहा कि बैलेस्टिक मिसाइल से ये हमले यूक्रेन के ड्निप्रो और ओडेसा क्षेत्रों में सोमवार और मंगलवार को किए गए.इनमें कम से कम 24 लोग मारे गए हैं, 32 बच्चों समेत 300 से अधिक घायल हुए हैं, और घरों, स्कूलों, अस्पतालों व अन्य बुनियादी प्रतिष्ठानों को गहरा नुक़सान हुआ है. Tweet URL यूएन मिशन की प्रमुख डैनियल बैल ने कहा कि ये हमले दिन के समय में किए गए जब आम नागरिक अपने कार्यस्थल पर, ट्रेन में या फिर स्कूल में उपस्थित थे.23 जून को, ओडेसा क्षेत्र के बिलहॉरोड-ड्निसत्रोवस्की में स्थित एक स्कूल पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें आकर गिरी. उस समय वहाँ स्कूल के कर्मचारी और कुछ छात्र मौजूद थे. इस हमले में तीन शिक्षकों की जान गई है, और दो लड़कों समेत 14 लोग घायल हुए हैं. स्कूल को गम्भीर क्षति पहुँची है.यूएन मिशन ने हमले से प्रभावित इलाक़ों का दौरा करने पर पाया कि स्कूल में किसी प्रकार की कोई सैन्य मौजूदगी नहीं थी, और स्थानीय लोगों ने भी उनकी उपस्थिति न होने की पुष्टि की.चिन्ताजनक रुझानमिशन प्रमुख डैनियल बैल के अनुसार, यह स्कूल कोई सैन्य प्रतिष्ठान नहीं होने के बावजूद, दो मिसाइलों की चपेट में आया, जिसमें शिक्षक मारे गए और बच्चे घायल हुए.इसके अगले दिन, ड्निप्रो शहर के एक औद्योगिक इलाक़े में दिन के 11 बजे मिसाइल हमला हुआ, जिससे नज़दीक स्थित स्कूलों, अस्पतालों और रिहायशी इमारतों को नुक़सान पहुँचा है.पास से ही गुज़र रही एक यात्री रेल पर भी असर हुआ, और काँच की खिड़कियाँ चकनाचूर होने से 20 से अधिक यात्री घायल हो गए.इससे पहले भी, 17 जून और 23 जून को कीव शहर समेत अन्य इलाक़ों में जून महीने के दौरान सिलसिलेवार हमले किए गए हैं.वर्ष 2025 के पहले पाँच महीनों में हताहत होने वाले आम नागरिकों का आँकड़ा, पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक है. गर्मी के महीनों में हताहतों की संख्या में वृद्धि देखने को मिलती है.यूएन मानवाधिकार टीम ने आगाह किया कि जब बैलेस्टिक मिसाइलों को घनी आबादी वाले इलाक़ों में इस्तेमाल में लाया जाता है, तो उससे आम नागरिकों को पहुँचने वाले नुक़सान का अनुमान लगाया जा सकता है, और हालिया हमलों में यही साबित हुआ है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement