-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झुलसा देने वाली गर्मी बन सकती है जानलेवा, सेहत की देखभाल ज़रूरी

Source: UN News: गुरुवार, 26 जून 2025 00:00 AM (IST)
झुलसा देने वाली गर्मी बन सकती है जानलेवा, सेहत की देखभाल ज़रूरी
गर्मियों का मौसम अपने साथ छुट्टियाँ, खुले आकाश, खिलखिलाती धूप में बाहर जाकर घूमने का वादा साथ लेकर आता है लेकिन अक्सर इसमें एक ख़ामोश जोखिम भी छिपा हुआ होता है. झुलसा देने वाला तापमान, लू या ताप लहर असहनीय हो जाने से मानव स्वास्थ्य, जीवन के लिए ख़तरा. गर्मी के महीनों में स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं पर बोझ भी बढ़ जाता है, और इसलिए अपनी सेहत की रक्षा के लिए कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना ज़रूरी हो जाता है. गर्मी के मौसम में ताप लहर की स्थिति तब उत्पन्न होती है, जब किसी इलाक़े में अधिकतम तापमान सामान्य, औसत तापमान से बहुत अधिक हो जाए. ऐसे मौसम के दौरान लम्बे समय तक तेज़ धूप, उमस भरे वातावरण में रहने, शरीर में पानी कमी होने या गर्म मौसम में शारीरिक श्रम करने से हालत बिगड़ सकती है.तेज़ गर्मी की चपेट में आने से उपजने वाले इसी स्वास्थ्य संकट पर ध्यान केन्द्रित करने के इरादे से ठोस कार्रवाई पर बल दिया गया है. उदाहरण के लिए, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने 2024 में चरम गर्मी से बचाव के उपायों के लिए क़दम उठाने और रणनीतियाँ तैयार करने का आग्रह किया था.वहीं, योरोपीय क्षेत्र के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन कार्यालय ने 2023 में जलवायु संकट और चरम मौसम को सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक आपात स्थिति घोषित कर दिया था. © Unsplash/Timo Volz 2024 में तापमान ने दुनिया भर में रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. स्वास्थ्य पर जोखिमचिलचिलाती गर्मी की चपेट में आने से तबीयत ख़राब होने के कई लक्षण हैं, जैसेकि सिर में तेज़ दर्द होना, चक्कर आना, मतली की शिकायत होना, दिल की धड़कन बढ़ना, भ्रम की स्थिति और शरीर में कमज़ोरी या थकावट का अनुभव करना.पहले से ही हृदय रोग, डायबिटीज़, मानसिक स्वास्थ्य, दमा समेत अन्य बीमारियों के पीड़ित मरीज़ों के लिए अत्यधिक तापमान की चपेट में आने से जोखिम बढ़ सकता है. गर्भवती महिलाओं के लिए भी समस्या है और समय से पहले बच्चा होने या नवजात शिशु का वज़न होने के मामले सामने आ सकते हैं.विश्व के अनेक हिस्सों में जलवायु परिवर्तन का असर महसूस किया जाने लगा है, जिसके साथ ही अत्यधिक तापमान वाले दिनों की अवधि, उनकी गहनता, आवृत्ति, और उनकी चपेट में आने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है.दिन व रात के दौरान लम्बे समय तक गर्मी बने रहने की वजह से मानव शरीर पर दबाव उत्पन्न होता है, बीमारियों का जोखिम बढ़ता है, कामकाज करने की क्षमता पर असर होता है, और श्रमिकों की उत्पादकता घटती है. © Unsplash/Derek Thomson योरोप व मध्य एशिया क्षेत्र में स्थित देशों में तापमान बढ़ने से बच्चों को नुक़सान पहुँच रहा है. अलग-अलग प्रभावभीषण तापमान, अलग-अलग ढंग से लोगों को प्रभावित करता है, और अक्सर इसके लिए आयु व स्वास्थ्य स्थिति समेत अन्य कारक ज़िम्मेदार होते हैं. बुज़ुर्ग आबादी में पसीना निकलने व शरीर का तापमान नियंत्रित रख पाने की क्षमता कमज़ोर हो जाती है, जबकि बच्चों व किशोरों में यह पूर्ण रूप से विकसित नहीं होती है.इसके अलावा, कृषि उत्पादन, निर्माण कार्य, पुलिस व अग्निशमन दल समेत अन्य आपात सेवाओं के कर्मचारियों को अपने काम की वजह से भीषण गर्मी को झेलना पड़ सकता है.विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि मानव शरीर में अपने तापमान को नियमित रखने की असाधारण क्षमता है, और मोटे तौर पर यह 37 डिग्री सेल्सियस तक रहता है.बाहरी तापमान बढ़ने पर शरीर से पसीना निकलता है और वाष्पीकरण के ज़रिए शरीर ठंडा हो जाता है. लेकिन लम्बे समय तक तेज़ गर्मी में रहने से इस स्वाभाविक प्रक्रिया पर दबाव बढ़ सकता है, और मेडिकल इमरजेंसी होने की आशंका गहरा सकती है. © UNICEF/Nemanja Pancic सर्बिया के बेलग्रेड शहर में एक लड़का पानी पी रहा है. अहम बचाव उपाययोरोपीय क्षेत्र में यूएन स्वास्थ्य एजेंसी (WHO) ने इन स्वास्थ्य चिन्ताओं को दूर करने के लिए #KeepCool नामक एक मुहिम शुरू की है, जिसमें गर्मी के मौसम में व्यक्तियों और समुदायों के बचाव के लिए कुछ सुझाव दिए गए हैं.अत्यधिक गर्मी से परहेज़ बरतना: बहुत अधिक तापमान में घर से बाहर जाने या शरीर पर दबाव डालने वाली किसी गतिविधि से बचना. ख़रीदारी के लिए सुबह-सवेरे या फिर शाम, दिन छिपने पर जाना बेहतर है जब तापमान कम हो जाता है. बाहर अगर सम्भव हो तो छाँव, पेड़ की छाया में रहना, बच्चों या पशुओं को वाहन में अकेले न छोड़ना.अपने घर को ठंडा रखना: रात्रि वायु के ज़रिए अपने घर को ठंडा करना. दिन के दौरान पर्दे गिराकर, खिड़कियाँ बन्द करके मकान के भीतर गर्मी को घटाना. जितना सम्भव हो सके, उतने ही बिजली उपकरणों को बन्द कर देना.शरीर को ठंडा रखना व पानी की कमी न होने देना: हल्के, ढीले-ढाले कपड़े पहनना. ठंडे जल से स्नान करना और नियमित रूप से पानी पीना. अत्यधिक चीनी-युक्त, ऐल्कॉहॉल या कैफ़ीन वाले पेय पदार्थों से दूर रहना.निरन्तर सम्पर्क बनाए रखना: अपने उन परिवारजन, मित्रों, पड़ोसियो के साथ लगातार सम्पर्क में रहना, जो दिन में अधिकतर समय अकेले रहते हैं. गर्म दिनों में उन्हें अक्सर सहायता की आवश्यकता हो सकती है. यदि किसी को समस्या हो, तो उसे तुरन्त परामर्श व समर्थन मुहैया कराया जाना चाहिए.एक विशाल चुनौतीविश्व स्वास्थ्य संगठन ने ज़ोर देकर कहा है कि अत्यधिक गर्मी, केवल एक मौसमी स्थिति या रुझान नहीं है. यह सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ी एक अहम चुनौती है, जोकि जलवायु परिवर्तन की वजह से गम्भीर रूप धारण कर रही है.WHO के अनुसार, तेज़ गर्मी से स्वास्थ्य को होने वाले दुष्प्रभावों की ठोस सार्वजनिक स्वास्थ्य तौर-तरीक़ों के ज़रिए रोकथाम की जा सकती है.इससे बचाव के लिए यह आवश्यक है कि अपनी आदतों, व्यवहार में बदलाव लाया जाए, एक दूसरे का ध्यान रखा जाए और स्वास्थ्य प्रणालियों को मज़बूती दी जाए, ताकि गर्मी के महीने आनन्द उठाने का अवसर हों, न कि उसके जोखिमों से जूझने का.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement