-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस: यूएन मुख्यालय में एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के सन्देश की गूँज

Source: UN News: मंगलवार, 24 जून 2025 00:00 AM (IST)
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस: यूएन मुख्यालय में एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के सन्देश की गूँज
संघर्षों, बीमारियों, जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं व मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों के इस दौर में हम, योग पद्धति को अपना कर, न केवल अपने जीवन में शान्ति का अनुभव कर सकते हैं, बल्कि इससे समुदायों व पृथ्वी के साथ भी एक समरसतापूर्ण सम्बन्ध स्थापित करने में मदद मिल सकती है. हर वर्ष 21 जून को मनाए जाने वाले ‘अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर शुक्रवार को न्यूयॉर्क स्थित यूएन मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शान्ति व समरसता के इसी सन्देश की गूँज सुनाई दी. यूएन मुख्यालय परिसर में नॉर्थ लॉन को, एक बार फिर खुली हवा में एक योग स्टूडियो के रूप में तब्दील कर दिया गया, और कुछ दिनों से घिरे बादलों व बारिश के बाद नज़र आई खुली धूप ने योग के लिए उत्सुक लोगों का स्वागत किया.विभिन्न देशों के प्रतिनिधि, यूएन अधिकारी, कर्मचारी व न्यूयॉर्क के अन्य हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग यहाँ जुटे, जिन्होंने बेहतर शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाली इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया.पीटर रोजिना, शान्ति प्रकाश नामक एक परियोजना के संस्थापक हैं, और यूएन मुख्यालय में इस सत्र के लिए आना उनके लिए सुखद अनुभव था. उन्होंने 2019 में आयोजित कार्यक्रम को याद किया जब बारिश के कारण योग सत्र को यूएन महासभा हॉल में किया गया था.“इतनी बड़ी संख्या में लोगों के साथ योग प्रक्रिया का अवसर मुझे बहुत पसंद है. यहाँ बहुत अधिक ऊर्जा है...और मेरे साथ मेरा बेटा भी आया है. मैं उसे यह अनुभव कराने के लिए रोमांचित हूँ.” UN News/Pooja Yadav बौद्ध शिक्षिक व ध्यान साधना विशेषज्ञ, लामा आरिया ड्रोल्मा. बौद्ध शिक्षक लामा आरिया ड्रोल्मा भी हर साल योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए यूएन पहुँचती हैं. कभी कॉरपोरेट जगत में मॉडलिंग के बाद अब वह आन्तरिक शान्ति व आध्यात्म की राह पर हैं.उन्होंने बताया कि, “मैं जब भारत में बड़ी हो रही थी, तो योग आसन किया करती थी. इसने न केवल मेरे शरीर को बल्कि मेरी आत्मा को छुआ. यह ध्यान में भी सहायक है. मैं योग को सबसे स्वस्थ विकल्पों में मानती हूँ, जिनके ज़रिए हम अपने स्वास्थ्य की देखभाल कर सकते हैं.”सम्पूर्ण जगत, एक परिवारयोग का सन्देश निजी कल्याण से परे तक जाता है और यह सम्पूर्ण जगत के स्वास्थ्य को साथ में लेकर चलने में अहम भूमिका निभा सकता है.संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन ने यूएन सचिवालय के सहयोग से इस अन्तरराष्ट्रीय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया, जिसकी थीम है: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग.भारत के स्थाई प्रतिनिधि, राजदूत पी. हरीश ने अपने सन्देश में कहा कि योग एक महत्वपूर्ण सत्य को परिलक्षित करता है. निजी कल्याण और हमारे ग्रह का स्वास्थ्य, आपस में गहराई तक जुड़े हुए हैं.“अपनी देखभाल करने में, हम पृथ्वी की देखभाल करते हैं, और यह चिरस्थाई भारतीय मूल्य, वसुधैव कुटुम्बकम को दर्शाता है, कि सम्पूर्ण विश्व एक परिवार है.”“योग दिवस का यह 11वाँ संस्करण, हमें यह चिन्तन करने का एक अवसर प्रदान करता है कि योग किस तरह से वैश्विक कल्याण की एक शक्ति के रूप में उभरा है, जिसने आयु समूहों, भौगोलिक क्षेत्रों और जीवन के हर पहलु में लोगों को छुआ है.” UN News/Pratishtha Jain संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 11वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सत्र का आयोजन. आनन्द मार्ग महिला कल्याण केन्द्र की दीदी आनन्द राधिका आचार्य ने बताया कि योग, केवल अभ्यास से कहीं बढ़कर है. यह अपने को प्रकृति व सम्पूर्ण विश्व से जोड़ने का माध्यम है.“बाहर से देखने पर हमारा शरीर नज़र आता है, भीतर हमारा मस्तिष्क है. मगर यदि आप और भीतर जाएं, तो कुछ ऐसा है, जो सदैव हमें देख रहा है, परख रहा है. वह हमारी आत्मा है. योग के ज़रिए, हम उस भीतरी स्थल तक पहुँच सकते हैं. जब हम अपने मस्तिष्क की गहराइयों में उतरते हैं, तो हम महसूस कर पाते हैं कि हम सभी एक दूसरे से कितनी मज़बूती से जुड़े हुए हैं."आशा का प्रतीकयह कार्यक्रम क़रीब डेढ़ घंटे तक चला, जिसमें आर्ट ऑफ़ लिविंग के योग विशेषज्ञों ने प्राणायाम तकनीक, विभिन्न योग मुद्राओं व आसनों के साथ लोगों को इसके लाभ बताए. सत्र का एक मुख्य आकर्षण, स्वास्थ्य के प्रति समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देने वाले डॉक्टर दीपक चोपड़ा रहे, जिन्होंने एक ध्यान सत्र को निर्देशित किया.न्यूयॉर्क में शिवानन्द योग वेदांत केन्द्र की मार्ता शेडलेट्स्की इस कार्यक्रम में एक समुदाय के एहसास, भरोसे और इस आस्था को पाने के लिए पहुँची कि शान्ति हासिल करना सम्भव है. और इस सत्र का यूएन मुख्यालय में आयोजित होना उनके लिए ख़ास था.उन्होंने कहा कि फ़िलहाल दुनिया में जो कुछ भी हो रहा है, जितनी भी उथलपुथल, युद्ध हो रहे हैं, उनकी पृष्ठभूमि में यह स्थान एक बेहतर भविष्य के लिए आशा और शान्ति की सम्भावनाओं का प्रतीक है. Permanent Mission of India to the UN

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement