×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:49 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
युद्धग्रस्त ग़ाज़ा में महिलाओं की मासिक पीड़ा, एक अनदेखा संकट
Source: UN News: शुक्रवार, 20 जून 2025 00:00 AM (IST)
ग़ाज़ा में हिंसक टकराव, गहरे मानवीय संकट के बीच महिलाएँ और लड़कियाँ, सैनिटरी पैड, साफ़-सफ़ाई, और जल व निजता के बिना ही हर महीने माहवारी का सामना करने के लिए मजबूर हैं. यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य मामलों के लिए यूएन एजेंसी (UNFPA), इस ख़ामोश संकट से निपटने के लिए माहवारी स्वास्थ्य को मौजूदा राहत प्रयासों का हिस्सा बनाने, उसे प्राथमिकता देने में जुटा है. गाज़ा की एक युवा विस्थापित लड़की *आइशा कहती हैं, “कभी-कभी मुझे खाने से ज़्यादा, पैड और साबुन की ज़रूरत होती है.” माहवारी स्वास्थ्य, एक ऐसी गम्भीर समस्या है जिसे संकट की स्थिति में अक्सर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है:इसराइल द्वारा ग़ाज़ा में सहायता आपूर्ति पर थोपी गई पाबन्दियों के कारण सैनिटरी पैड्स समेत माहवारी स्वास्थ्य से जुड़ी स्वच्छता सामग्री की गम्भीर कमी हो गई है.ग़ाज़ा में लगभग
90 प्रतिशत
जल और स्वच्छता ढाँचा या तो नष्ट कर दिया गया है या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त है. जल पम्प करने व वितरण के लिए आवश्यक ईंधन की भी भीषण क़िल्लत है.हर 10 में से 9 घर अब गहरे जल संकट से जूझ रहे हैं. महिलाएँ और लड़कियाँ अब साफ़ जल, साबुन, साधन या निजता के अभाव में ही माहवारी के दिन गुज़ारने के लिए मजबूर हैं. कई महिलाओं के लिए माहवारी अब चिन्ता और एकान्त का सबब बन चुकी है.ग़ाज़ा की एक युवा लड़की ने बताया, “मेरी माहवारी भीड़ भरे शरण स्थल में शुरू हुई. मेरे पास सिर्फ़ एक सैनिटरी पैड था, तो मैंने उसे टॉयलेट पेपर से लपेट कर लम्बे समय तक चलाने की कोशिश की. मेरे पास उसे धोने का कोई साधन नहीं था, और दर्द असहनीय था. मैं चुपचाप बैठकर पूरे दिन रोती रही.”गाज़ा में इस समय माहवारी आयु की लगभग
7 लाख महिलाएँ और लड़कियाँ
हैं. इनमें हज़ारों अपनी पहली माहवारी का अनुभव कर रही हैं - वो भी बमबारी के बीच, गन्दे व तंग विस्थापन शिविरों में, बिना किसी निजता के. © UNFPA/Media Clinic खान यूनिस की एक क्षतिग्रस्त बस्ती के सामने खड़ी एक महिला. बुनियादी मानवाधिकारों का हननएक डॉक्टर ने संयुक्त राष्ट्र यौन व प्रजनन एजेंसी (
UNFPA
) को बताया, “मैं हर दिन महिलाओं को माहवारी, गर्भावस्था और प्रसव जैसी स्थितियों में अपमानजनक परिस्थितियों में जूझते हुए देखती हूँ. एक महिला होने के नाते, मैं इसे गहराई से महसूस करती हूँ. ये अनुभव प्राकृतिक होने चाहिए, न कि पीड़ा और परेशानी भरे.”डॉक्टर ने सुरक्षा कारणों से अपना नाम गुप्त रखते हुए बताया, “मैं महिलाओं की आँखों में ताक़त देखती हूँ, लेकिन साथ ही गहरा दर्द और छीन ली गई गरिमा की पीड़ा भी दिखाई देती है." "आपात स्थिति के दौरान महिलाएँ और लड़कियाँ सबसे अधिक सम्वेदनशील स्थिति में होती हैं. मुझे पता है बिना सैनिटरी पैड्स के माहवारी का सामना करना कितना मुश्किल होता है.”गम्भीर कमीहर महीने ग़ाज़ा में लगभग एक करोड़ सैनिटरी पैड्स की ज़रूरत होती है, लेकिन इसमें से केवल 25 फ़ीसदी ही उपलब्ध हो पाते हैं.कई महिलाएँ और लड़कियाँ पुराने कपड़े, फटे हुए कपड़े, या स्पंज का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हैं, और इन्हें उचित तरीक़े से धोए बिना ही फिर से इस्तेमाल कर रही हैं.उत्तरी गाज़ा के जबालिया से विस्थापित एक पिता ने बताया, “मैंने अपनी इक़लौती शर्ट को फाड़कर अपनी बेटियों को दिया ताकि वो उन्हें पैड्स की जगह इस्तेमाल कर सकें.”ये अस्थाई उपाय केवल दर्दनाक और अपमानजनक ही नहीं, ख़तरनाक भी हैं. इससे महिलाओं को प्रजनन तंत्र के संक्रमण, यौन संचारित रोग, मूत्र मार्ग संक्रमण का जोखिम हो सकता है. यह सभी कोशिशें, प्रसूति सम्बन्धी जटिलताओं को जन्म दे सकती हैं. ग़ाज़ा में हज़ारों महिलाओं के इन समस्याओं से पीड़ित होने की आशंका है, और स्वास्थ्य प्रणाली के चरमराने के कारण इनमें से अधिकतर महिलाओं को उपचार मिलना भी मुश्किल है.एक अन्य लड़की ने बताया, “यहाँ कोई निजता नहीं है. मुझे केवल बदलने या नहाने के लिए बाथरूम की क़तार में घंटों इन्तज़ार करना पड़ता है. वहीं दूसरी लड़की ने बताया, “मैं पैड्स की जगह अपने कपड़े के टुकड़े इस्तेमाल करती हूँ… और उससे मुझे संक्रमण हो गया.”इसका मानसिक दबाव भी कम भयावह नहीं है. महिलाएँ और लड़कियाँ, शर्म, रक्तस्राव के डर, और लगातार चिन्ता से ग्रस्त रहने की बात करती हैं. एक किशोरी ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा, “हर बार जब भी मेरी माहवारी आती है, मैं सोचती हूँ काश मैं लड़की न होती.” © UNICEF ग़ाज़ा में एक माँ अपने बच्चे के साथ ध्वस्त इमारतों के मलबे से होकर गुज़र रही है. सहायता प्रयासग़ाज़ा में UNFPA की टीम मानवीय सहायता में माहवारी स्वास्थ्य को पूरी तरह से शामिल करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है. अक्टूबर 2023 के बाद से अब तक, तीन लाख से अधिक महिलाओं और लड़कियों को दो महीने की डिस्पोज़ेबल पैड्स की आपूर्ति की गई है.12 हज़ार से अधिक नवजात शिशुओं की माताओं को प्रसवोत्तर किट उपलब्ध कराई जा चुकी हैं.यूएन एजेंसी ने नक़दी और वाउचर सहायता के साथ-साथ माहवारी स्वच्छता सामग्री भी वितरित की है, ताकि 1.5 लाख से अधिक महिलाओं और लड़कियों को उनकी बुनियादी स्वच्छता ज़रूरतें पूरा करने में मदद मिल सके. विस्थापित महिलाओं को, सैनिटरी पैड और साबुन, तौलिये समेत अन्य सबसे अधिक ज़रूरी चीज़े ख़रीदने की सहूलियत मिली है. ग़ाज़ा में किशोर आयु की लड़कियों के लिए छह हज़ार से अधिक किटें वितरित की गई हैं, जिनमें स्वच्छता सामग्री, शैक्षिक सामग्री और टॉर्च जैसी चीजें शामिल हैं.
UNFPA द्वारा
लिंग आधारित हिंसा, रोकथाम सेवाएँ, मानसिक स्वास्थ्य सहायता, व यौन प्रजनन अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई है. साथ ही, जीवन रक्षक आपूर्ति के साथ, मूत्र और प्रजनन तंत्र जैसे संक्रमणों के इलाज के लिए छह मोबाइल प्रसूति इकाइयाँ स्थापित की गई हैं.ख़ान यूनिस की एक विस्थापित महिला, मैसा*कहती हैं, “भोजन हमें जीवित रखता है, लेकिन पैड्स, साबुन और निजता गरिमा के साथ जीवन जीने के लिए आवश्यक हैं. जब हमें स्वच्छता किटें मिलती हैं, तो लगता है कि हमारी भी किसी को परवाह है. ये केवल हमारे स्वास्थ्य की रक्षा नहीं करतीं - ये हमारी गरिमा की रक्षा करती हैं.”* गोपनीयता और सुरक्षा के लिए नाम बदले गए हैं.यह लेख पहले
यहाँ
प्रकाशित हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces