-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूएन महासागर सम्मेलन: 'लघु द्वीपीय देशों के बिना, कोई राजनैतिक घोषणापत्र नहीं'

Source: UN News: मंगलवार, 17 जून 2025 00:01 AM (IST)
यूएन महासागर सम्मेलन: 'लघु द्वीपीय देशों के बिना, कोई राजनैतिक घोषणापत्र नहीं'
फ़्राँस के नीस शहर में संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन (UNOC3) अपने समापन की ओर अग्रसर है, जिससे ठीक पहले वहाँ एकत्र प्रतिनिधि राजनैतिक घोषणापत्र को अन्तिम रूप देने में जुटे हैं. जलवायु परिवर्तन और समुद्री संसाधनों में दर्ज की जा रही गिरावट से लघु द्वीपीय विकासशील देश सबसे अधिक प्रभावित हैं, और उनका प्रयास है कि वैश्विक महासागर संरक्षण के लिए नीतियों में उनकी चिन्ताओं व हितों का भी ध्यान रखा जाए. शुक्रवार, 13 जून, महासागर संरक्षण सम्मेलन का अन्तिम दिन है और आयोजन स्थल पर बढ़ती गहमागहमी इसे बयाँ करती है.आर्थिक व सामाजिक मामलों के लिए यूएन अवर महासचिव ली जुनहुआ ने यूएन न्यूज़ को बताया कि पिछले चार दिनों में टिकाऊ विकास के 14वें लक्ष्य, जल सतह के नीचे जीवन के संरक्षण, के लिए दुर्लभ एकजुटता का एहसास हुआ है. Tweet URL सम्मेलन के अन्तिम दिन आम सहमति पर आधारित घोषणाओं के एक पैकेज को पारित किए जाने की सम्भावना है, जिसका उद्देश्य महासागरों के भविष्य की रक्षा करना है.राजनैतिक घोषणापत्र को समर्थन देने के अलावा, नीस में जुटे देश स्वैच्छिक संकल्पों की भी तैयारी कर रहे हैं, जिसे ‘नीस महासागर कार्रवाई योजना’ का नाम दिया गया है.‘हमारे महासागर, हमारा भविष्य: तुरन्त कार्रवाई के लिए एकजुट’ शीर्षक वाले राजनैतिक घोषणापत्र के लिए, इस वर्ष जनवरी महीने से अब तक, यूएन मुख्यालय में चार दौर की गहन वार्ता हो चुकी है. इसके अलावा, अहम प्रतिनिधिमंडलों और नागरिक समाज समूहों के साथ अनौपाचारिक चर्चाएँ भी हुई हैं.यह घोषणापत्र, महासागरों के समक्ष उपस्थित संकट की विकरालता और उससे निपटने के लिए ज़रूरी रूपान्तरकारी बदलावों, उपायों की अहमियत को बयाँ करती है.इसमें जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता हानि और समुद्री संसाधनों के क्षरण से उपजी चिन्ताओं को भी परिलक्षित किया गया है.साथ ही, समुद्री पारिस्थितिकी तंत्रों के संरक्षण उपायों और समुद्र आधारित अर्थव्यवस्थाओं को प्रोत्साहन देने के लिए उपायों को प्रस्तुत किया गया है. इस क्रम में, निवेश को सुलभ बनाने और अन्तरराष्ट्रीय समझौतों में लिए गए संकल्पों को पूरा किए जाने का आहवान किया गया है.लघु द्वीपीय देशों की आवाज़ सुनी जाएइस घोषणापत्र को आकार देने में लघु द्वीपीय विकासशील देशों की अहम भूमिका है, जहाँ समुदाय बढ़ते समुद्री जलस्तर और समुद्री क्षरण के प्रति सम्वेदनशील हालात का सामना कर रहे हैं. ऐसे में उनके प्रत्यक्ष अनुभव और नेतृत्व कारगर, समावेशी नीति को तैयार करने के लिए ज़रूरी है.ग्रेनाडा की विशेष दूत और जलवायु मामलों के लिए राजदूत साफ़िया सॉनी ने यूएन न्यूज़ को बताया कि घोषणापत्र के मसौदे में लघु द्वीपीय विकासशील देशों के लिए ‘एंटीगा एंड बारबूडा एजेंडा’ का उल्लेख किया गया है, जोकि स्वागतयोग्य है. यह द्वीपीय देशों के बीच बढ़ती एकजुटता को दर्शाता है. UN News/Heyi Zou उन्होंने कहा कि यह सही है कि समझौता, स्वस्थ बहुपक्षवाद का ही एक हिस्सा है, मगर प्रकृति के साथ किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जा सकता है. अनेक चुनौतियों के बावजूद, लघु द्वीपीय देश अपने हर दायित्व को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.साफ़िया सॉनी ने कहा कि महासागर एजेंडा को समर्थन देने में वे एक साथ आए हैं, मगर कुछ देशों को अन्य की तुलना में कहीं अधिक, ठोस प्रयास करने होंगे.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement